"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

उल्हासनगर में 904, अंबरनाथ में 915, बदलापुर में 474 व कल्याण में 2782 कोरोना ग्रस्त

उल्हासनगर में एक्टिव मरीज 391* कोरोना मुक्त 485 
* अंबरनाथ में 69 नए मरीज, एक की मौत, एक्टिव मरीज 512
* बदलापुर में मिले 26 नए मरीज, एक्टिव मरीज 205
* कल्याण-डोंबिवली में आज मिले 212 मरीज, एक्टिव मरीज 1473
हीरो बोधा-युसूफ शेख

उल्हासनगर। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 हजार के करीब आ गई है। गुरुवार को 52 नए पॉजिटीव मरीज मिलने से शहर में कोरोना ग्रस्तों मरीजों की संख्या 904 हो गई है। जिसमें 391 एक्टिव मरीज बताए गए हैं वहीं कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 485 हो गई है। जो राहत की बात है। मरने वालों की संख्या अभी भी 28 ही है। उल्हासनगर-1 से 5 तक गुरुवार को मिले 52 मरीज इस प्रकार हैं उल्हासनगर-1 टिलक नगर से 1, ढोलुराम दरबार से 1, सिद्धीविनायक नगर से 2, अन्य क्षेत्रों से 3 बताए गए हैं।  उल्हासनगर-2 झुलेलाल स्कूल परिसर से 1, रमाबाई आंबेडकर नगर से 2 व एक अन्य क्षेत्र से बताया गया है। उल्हासनगर-3 ओटी सेक्शन से 1, आनंद नगर से 5, रामायण नगर से 3, शांतिनगर से 4, सेक्शन 17 परिसर से 1 व अन्य क्षेत्र से 2 बताए गए हैं। उल्हासनगर-4 विट्ठलवाडी पुलिस स्टेशन से 1, पंचशील नगर से 3, तानाजी नगर से 1, किर्ती चाल से 1, कृष्णा नगर से 1, कुर्ला कैम्प रोड से 1, सिद्धार्थ नगर से 1, लाल चक्की से 2, संतोष नगर से 1 आनंद नगर से 1, भीम कॉलोनी से 2 व एक अन्य परिसर से मिला है।  उल्हासनगर-5 नेताजी चौक से 2, कैलाश कॉलोनी से 1, आकाश कॉलोनी से 1, स्वामी शांतिप्रकाश आश्रम से 1, गायकवाड़ा पाड़ा से 1, सेक्शन 30 से 2 मरीजों का समावेश है। सभी कोरोना संक्रमितों का ईलाज विभिन्न अस्पतालों में शुरू किया गया है। मनपा द्वारा जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कैम्प 4 के कोविड अस्पताल में 70 मरीज भर्ती है वहीं कामगार अस्पताल में 74, आंबेडकर अभ्यासिका में 90, टेऊराम सेंटर में 16, आयटीआय में 80, सेंट्रल पार्क में 30 तथा शहर के बाहरी अस्पतालों में 23 मरीजों का ईलाज चल रहा है। गुरुवार को 35 मरीज कोरोना मुक्त होकर घर गए हैं। 15 मरीज आयसीयु में बताए गए हैं। 343 मरीजों में कोरोना के कम लक्षण है वहीं 33 मरीजों में अधिक हैं। 
अंबरनाथ। अंबरनाथ में गुरुवार को 69 बाधित मिले हैं। यहां कुल संख्या 915 हो गई है। शहर 1000 बाधितों की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक 77 वर्षीय वृद्ध की कल कोरोना से मौत हुई है। मृतकों की संख्या अब 22 हो गई है। शहर पश्चिम की एक सात दिन की बच्ची को कोरोना पॉजिटीव पाया गया है तो शहर पूर्व में एक 6 माह के बच्चे को कोरोना हुआ है। गुरुवार को 60 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। गुरुवार को जो बाधित मिले हैं वह सभी परिसर से दो-तीन की संख्या में है। शहर में 378 मरीज अस्पताल में एवं 134 होम क्वारनटाईन में कुल 512 एक्टिव रोगी हैं। एक अच्छी खबर ये है कि रोजाना ठीक हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है. अब तक 381 ठीक हुए हैं। आज तक कुल 2389 स्वेब टेस्ट किए गए जिसमें से 1140 नेगेटिव आए हैं। आज 113 के स्वेब कलेक्शन किए गए हैं। 313 के रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। आज 122 के स्वेब रिपोर्ट प्राप्त है जिसमें 53 नेगेटिव और 69 पॉजिटीव मिले हैं।
बदलापुर अंबरनाथ नगरपरिषद का एक लिपिक गुरुवार को कोरोना बाधित पाया गया है। ये 47 वर्षीय लिपिक बदलापुर निवासी है। बदलापुर में 26 कोरोना बाधित गुरुवार को मिले हैं। यहां कुल संख्या 474 हो गई है। 205 एक्टिव मरीज हैं और 258 कोरोना रोगी ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। ठीक होने वालों का प्रतिशत 50 से ज्यादा है। यहां पर अब तक 11 की मृत्यु हुई है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यहां पर ज्यादा तक कोरोना रोगी बाधित व्यक्ति के संपर्क से हुए हैं।
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली मनपा अंतर्गत गुरुवार को आकड़ों में बढ़त पाई गई कुल 212 कोरोना संक्रमित पाए गए अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2782 मरीज हो चुके है इनमें 1473 मरीजो का उपचार चल रहा है तो वही 1238 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही इस बीमारी से लगातार लोग मर भी रहे है आज और दो मरीज इस बीमारी के शिकार हो गए जिंसके पश्चात मरनेवालों की संख्या बढ़कर 68 हो गयी है। 




[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.