अत्यावश्यक को छोड़कर अंबरनाथ की सभी दुकानें रहेंगी बंद
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में मंगलवार 7 जुलाई से आत्यवश्यक सेवा की दुकानें जैसे किराना, सब्जी, फल, बेकरी व दूध की दुकानें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। मेडिकल स्टोर खुला रहेगा। ऐसा आदेश जिलाधिकारी ठाणे ने 1 जुलाई को ठाणे जिला के नगरपालिका, नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र के लिए जारी किया था। ये आदेश 11 जुलाई को रात 12 बजे तक जारी रहेगा।
अंबरनाथ नपा प्रशासक जगतसिंग गिरासे एवं मुख्याधिकारी ने 6 जुलाई तक सभी दुकानें बंद करके लाॅकडाऊन का जो आदेश जारी किया था वह सोमवार रात 6 जुलाई तक समाप्त हो गया है। मंगलवार 7 जुलाई से नपा प्रशासन की तरफ से कोई नया आदेश जारी नहीं किया जाएगा। ऐसी जानकारी हमें मुख्याधिकारी प्रशांत रसाल ने सोमवार शाम में दी है। उन्होंने कहा है कि मंगलवार से जिलाधिकारी ठाणे का आदेश अंबरनाथ नपा क्षेत्र में लागू होगा जिसके अनुसार आत्यवश्यक सेवा उपरोक्त दर्ज किए गए अनुसार शुरू रहेंगे। उसका समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा। 6 जुलाई सोमवार को शहर के व्यापारियों में पूरे दिन यह चर्चा चल रही थी कि 7 जुलाई से दुकानें खोले या ना खोलें। हमें भी दर्जनों व्यापारियों ने फोन करके इस संबंध में पूछने के बाद हमने मुख्याधिकारी से खुलासा लेकर ये जानकारी दे रहे हैं। 12 जुलाई तक स्थानिक प्रशासन या जिलाधिकारी की ओऱ से क्या नया आदेश आता है। क्या लाॅकडाऊन फिर बढ़ाया जाएगा या सभी दुकानें खोलने के आदेश जारी होंगे। इस पर सभी व्यापारियों की नजर लगी हुई है।