"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में राज्य में अंबरनाथ तीसरे तो उल्हासनगर 27वें स्थान पर, उल्हासनगर में कोरोना से अब तक 200 की मौत, नए मरीज 34, एक्टिव 285, अंबरनाथ में नए मरीज 39, एक्टिव 260

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 34एक्टिव मरीज 285
कोरोना मुक्त 7016, मृत्यु 200कुल संख्या 7501

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 39एक्टिव मरीज 260
कोरोना मुक्त 4148मृत्यु 177, कुल संख्या 4585

🔺 बदलापुर में नए मरीज 67, एक्टिव मरीज 296
कोरोना मुक्त 3309, मृत्यु 65, कुल संख्या 3670

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 329एक्टिव 3123
कोरोना मुक्त 21,907, मृत्यु 530, कुल संख्या 25,560
युसूफ शेख । हीरो बोधा
स्वच्छता सर्वेक्षण में देश की रैंकिंग 
में 18वें स्थान पर अंबरनाथ
अंबरनाथ। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में अंबरनाथ नगरपरिषद ने महाराष्ट्र राज्य में तीसरा क्रमांक और देश में 18वां क्रमांक प्राप्त किया है। केंद्र शासन द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 अभियान में अंबरनाथ शहर को अच्छा मुकाम हासिल करने पर पूर्व नगराध्यक्षा मनिषा वालेकर ने नगरपरिषद के स्वच्छता कर्मचारियों, अधिकारियों पूर्व मुख्याधिकारी देवीदास पवार का आभार व्यक्त करते हुए शहरवासियों को मुबारकबाद दी है। अंबरनाथ शहर को मिला ये राष्ट्रीय स्वरूप का सन्मान है। कोरोना महामारी के इस दौर में स्वच्छ रहने के साथ निरोगी रहना भी महत्वपूर्ण है। स्वच्छ सुंदर और निरोगी अंबरनाथ शहर रखने के लिए हम कटिबद्ध हैं। ऐसा मुख्याधिकारी प्रशांत रसाल ने अपने संदेश में कहा है। गत वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में अंबरनाथ 30वां क्रमांक प्राप्त किया था और इससे पूर्व प्रथम पुरस्कार प्राप्त करके 4 करोड़ रुपयों का ईनाम भी नपा ने प्रशासन से प्राप्त किया है। शहर में कचरा उठाने के लिए घंटागाड़ी सभी घर के दरवाजों पर उपक्रम अपनाया गया। खुले में कचरा नहीं दिखाई देता है। नागरिकों में जनजागृति की गई। हर घर में शौचालय निर्माण के लिए 15 हजार रुपए दिए गए। 4200 निजी शौचालय बनाए गए जिसके कारण अंबरनाथ शहर हगनदारी मुक्त शहर जाना जाता है। गंदा पानी, मत मुत्र भुयारी गटर में छोड़ा जाता है शहर में एक मुख्य स्वच्छता दूत और 80 स्वच्छता दूत कार्यरत है। ऐसा नपा द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है। पूर्व नगराध्यक्षा वालेकर, पूर्व सभी नगरसेवकों, आरोग्य अधिकारी सुरेश पाटील, पूर्व उपनगराध्यक्ष अब्दुल शेख द्वारा स्वछता बाबत उपाययोजना किए जाने पर अंबरनाथ शहर को राज्य में तीसरा क्रमांक मिला है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में देश की रैंकिंग 
में 94वें स्थान पर उल्हासनगर
उल्हासनगर। केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम क्रमांक व टाॅप 3 में स्थान हासिल करने के लिए उल्हासनगर महानगरपालिका द्वारा पिछले कई वर्षों से प्रयास होते आ रहे हैं। संत रुपी दो ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किए गए और वर्षों से कचरा उठाने के लिए निजी ठेकेदार को रोजाना 4.5 लाख रुपए दिए जा रहे हैं इसके अलावा महानगरपालिका के पास सफाई कर्मचारी व मुकादम भी मौजूद हैं सफाई की विशेष गाड़ियां उपलब्ध हैं लेकिन फिर भी स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में उल्हासनगर मनपा को देश में 94वें रैकिंग प्राप्त हुआ है जबकि राज्य में उल्हासनगर 27वें स्थान पर है। देश में प्रथम स्थान पर छत्तीसगढ़ के अमरीकपुर को प्रथम स्थान मिला है, दूसरे स्थान पर मैसूर तथा तीसरे स्थान पर नई दिल्ली का समावेश है। महाराष्ट्र राज्य में प्रथम स्थान चंद्रपुर को मिला है जो देश में चौथे स्थान पर है वहीं धुले को राज्य में दूसरे स्थान पर हैं तो देश में 9वें स्थान पर अंबरनाथ शहर राज्य में तीसरे तो देश में 18वें स्थान पर है। 
https://www.swachhsurvekshan2020.org/Rankings/Morethan1Lakh?category=1L-10L
अंबरनाथ स्टेशन रोड पर लोगों का चलना 
हुआ मुश्किल वाहन सड़कों के बीच पार्क
अंबरनाथ। अंबरनाथ पश्चिम के स्टेशन रोड पर शहरवासियों का चलना फिरना मुश्किल हो गया है। किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्टेशन रोड पर नगरपरिषद कार्यालय के सामने से रेलवे स्टेशन तक बने स्काॅय वाॅक के नीचे सड़क के बीचो बीच स्कूटर, दुपहिया वाहन पार्क किए जा रहे हैं। दोनों तरफ रिक्शा खडी रहती है और फिर फेरीवालों ने सड़क के किनारे कब्जा करना शुरू कर दिया है। लोगों को सड़क पर किनारे से या स्काॅयवाॅय के नीचे से जाना आना मुश्किल हो गया है। दुकानें खुलने के बाद एवं यातायात पुलिस द्वारा बिलकुल भी ध्यान नहीं दिए जाने के कारण ये सब परेशानी लोगों को उठानी पड़ रही है। लोगों को चलने के लिए केवल बीच का ही रास्ता रह गया है। जिसके कारण कभी भी कोई दुर्घटना का शिकार हो सकता है। यातायात पुलिस ने वाहनों को उठाकर ले जाने वाली टोचन वाहन भी बंद कर दिया है। स्टेशन रोड पर मुख्य रिक्शा स्टैंड के पास वाहनों को खड़ी करके लिए नपा ने पे एंड पार्क बनाया था ये पे एंड पार्क बंद कर दिए जाने के कारण वाहनों को खडे करने के लिए जगह ना होने के कारण लोग स्काय वाॅक के नीचे सड़क के बीच में स्कूल, बाईक एवं अन्य वाहन खड़े कर रहे हैं। अंबरनाथ यातायात पुलिस कर्मी स्टेशन रोड पर दिखाई नहीं देते हैं। यातायात के व.पु.नि. सुनील जाधव ने इस ओर तुरंत ध्यान दे क्योंकि गणेशोत्सव शुरू हो रहा है स्टेशन रोड पर लोगों की भीड़ बढ़ने वाली है।
SST काॅलेज में हुआ गणपति का आगमन
उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर के प्रसिद्ध SST काॅलेज में आज गणेश मूर्ति का आगमन हुआ। ज्ञात हो कि शनिवार 22 अगस्त से शुरू होने वाले गणेशोत्सव हेतु आज श्री गणेश का आगमन काॅलेज में हुआ है। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. पुरस्वानी सर ने पूजा करके श्री गणेश का स्वागत किया। पुरस्वानी सर ने कहा कि देशभर में कोरोना महामारी का संकट चल रहा है इस संकट के समय हमारे विघ्नहर्ता श्रीगणेश के आगमन से अब आने वाले समय में लोगों को कोरोना से बड़ी राहत मिलेगी यही हमारी कामना है। 
उल्हासनगर में आज 28 हुए डिस्चार्ज, 4 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 93.53 प्रतिशत रिकवरी रेट के साथ अब कोरोना के केवल 285 एक्टिव मरीज ही रह गए हैं। जिसमें से 52 मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में चल रहा है वहीं 45 होम आयसोलेशन में तो निजी व सरकारी अस्पताल तथा कोविड सेंटर में 188 मरीजों का ईलाज चल रहा है। आज गुरुवार को 24 घंटे में कोरोना से चार मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की कुल संख्या अब 200 हो गई है। मरने वालों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय अभी भी बनी हुई है। रोजाना 4 से 5 मरीजों की मौत हो रही है। इस पर मनपा प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। आज 28 मरीजों के डिस्चार्ज होते ही कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 7016 हो गई है। गुरुवार को 34 नए पाॅजिटीव मरीजों के मिलते ही कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 7501 हो गई है।  
अंबरनाथ में अब तक 4148 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपरिषद क्षेत्र में गुरुवार को कोरोना के 39 नए रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या अब 4585 हो गई है। आज पूर्व में 23 तो पश्चिम में 16 मरीज मिले हैं। 24 घंटे के भीतर दो मरीजों की मृत्यु हुई है, मृतकों की संख्या 177 है जिसका प्रतिशत 3.86 है। अब तक कुल 4148 मरीज कोरोना मुक्त होकर घर लौट गए हैं। जिसका प्रतिशत 90.46 बताया गया है। अब केवल 260 एक्टिव मरीजों का ईलाज 5.67 प्रतिशत के साथ विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक कुल 11803 शहरवासियों ने कोविड टेस्ट कराया है।
बदलापुर में आज 67 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपारिषद क्षेत्र में गुरुवार को 67 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 3670 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.77 प्रतिशत के साथ कुल मरने वालों की संख्या 65 है। यहां पर 90.16 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 3309 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 8.06 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब केवल 296 रह गई है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 5521 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज 86 स्वेब की रिपोर्ट में 19 नेगेटिव और 67 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 329 मरीज
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में गुरुवार को कुल 329 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 25,560 तक जा पहुची है इनमें 3123 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वही 21,907 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही आज 10 लोगो की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 530 हो गयी है 388 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों व कोरंटाइन सेंटर से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 67, कल्याण पश्चिम में 95, डोंबिवली पूर्व में 96, डोंबिवली पश्चिम में 53, मांडा टिटवाला में 12, पिसवली में 1 तथा मोहना में 5 नया मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है।


Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.