"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

लॉकडाउन खत्म हुआ कोरोना नहीं- पीएम, उल्हासनगर में नए मरीज 42, एक्टिव 540, अंबरनाथ में नए मरीज 30, एक्टिव 254

 🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 42एक्टिव मरीज 540

कोरोना मुक्त 9063, मृत्यु 327, कुल संख्या 9930

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 30, एक्टिव मरीज 254
कोरोना मुक्त 6536मृत्यु 259, कुल संख्या 7049

🔺 बदलापुर में नए मरीज 29एक्टिव मरीज 209
कोरोना मुक्त 6712, मृत्यु 96, कुल संख्या 7017

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 167एक्टिव 2452
कोरोना मुक्त 44,852, मृत्यु 970, कुल संख्या 48,274
युसूफ शेख । हीरो बोधा
जब नहीं दवाई नहीं ढिलाई नहीं
नई दिल्ली। कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वायरस, लॉकडाउन, कोरोना वैक्सीन, त्योहारों आदि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना है कि लॉकडाउन भले चला गया है, लेकिन वायरस नहीं गया है। उन्होंने कहा कि  बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है और अधिक सुधार करना है। प्रधानमंत्री का संबोधन ऐसे समय हुआ, जब बिहार में विधानसभा चुनाव सहित कई राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं और साथ ही दुर्गापूजा का त्योहार जारी है। इसके अलावा दशहरा, दीवाली व छठ जैसे पर्व नजदीक हैं। इससे पहले, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''आज शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।'' बता दें कि भारत में जब से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई है तब से प्रधानमंत्री छह बार राष्ट्र के नाम संदेश जारी कर चुके हैं। आज उनका सातवां राष्ट्र के नाम संबोधन था। मार्च महीने में उन्होंने इसकी शुरुआत की थी और 19 मार्च को उन्होंने लोगों से जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इस संबोधन में प्रधानमंत्री ने 'हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ' का नारा दिया था। अपने इस संबोधन में उन्होंने 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता-कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था। उन्होंने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। बरसों बाद हम ऐसा होता देख रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। अनेक देश इसके लिए काम कर रहे हैं। हमारे देश के वैज्ञानिक भी वैक्सीन के लिए जी-जान से जुटे हैं।  भारत में अभी कोरोना की कई वैक्सीन्स पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ एडवान्स स्टेज पर हैं।
उल्हासनगर में आज 26 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 42 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9930 हो गई है। आज कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 327  हो गई है। आज 26 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 9063 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 91.27 बताया गया है। वहीं 540 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 174, होम आयसोलेशन में 169 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई लिस्ट में दी गई है। उल्हासनगर में कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 10 हजार के करीब पहुंच गई है। एक्टिव मरीज 500 के करीब हैं लेकिन मृतकों की संख्या ने अभी भी चिंता में डाला हुआ है। मनपा प्रशासन द्वारा घर-घर जांच और दुकानों कारखानों में भी बुखार आदि की जांच हो रही है। 
अंबरनाथ में कोरोना से अब तक 259 की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 30 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 7049 हो गई है। आज शहर पूर्व में 20 और पश्चिम में 10 रोगी मिले हैं। 92.72 प्रतिशत के साथ आज तक 6536 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 3.60 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 254 हैं। 3.67 प्रतिशत के साथ मृतकों की कुल संख्या 259 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 67 मरीज  अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 27,921 पहुंच गई है। आज 121 लोगों ने टेस्ट कराया है। जिसमें 83 नेगेटिव और 30 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 29 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 29 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 7017 हो गई है। यहां पर आज तीन मरीजों की मौत के बाद मृतकों का 1.36 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 96 हो गई है। यहां पर 95.65 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 6712 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 2.97 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 209 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 10,830 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 45 नेगेटिव और 29 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 167 मरीज
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 167 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 48,274 तक जा पहुची है इनमें 2452 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 44,852 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 6 लोगों की मौत हो गयी इस आंकड़े के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 970 हो गयी है 316 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है।मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 20, कल्याण पश्चिम में 51, डोंबिवली पूर्व में 54, डोंबिवली पश्चिम में 28, मांडा टिटवाला में 7, पिसवली में 2 तथा मोहना में 7 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 






[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.