"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

उल्हासनगर में सोशल मीडिया पर ही चुनाव की तैयारी शुरू, उल्हासनगर में नए मरीज 18, एक्टिव 383, अंबरनाथ में नए मरीज 19, एक्टिव 204

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 18एक्टिव मरीज 383

कोरोना मुक्त 9626, मृत्यु 344, कुल संख्या 10,353

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 19, एक्टिव मरीज 204
कोरोना मुक्त 6977मृत्यु 273, कुल संख्या 7454

🔺 बदलापुर में नए मरीज 16एक्टिव मरीज 147
कोरोना मुक्त 7250, मृत्यु 98, कुल संख्या 7495

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 120, एक्टिव 1324
कोरोना मुक्त 48,543, मृत्यु 1016, कुल संख्या 50,883
युसूफ शेख । हीरो बोधा
आरोप-प्रत्यारोप का दौर हुआ शुरू
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका चुनाव 2022 को होने जा रहे हैं लेकिन शहर के नेताओं ने अभी से ही सोशल मीडिया पर अपनी तैयािरयां दिखानी शुरू कर दी है। अभी तक वार्ड परिक्षेत्र तय नहीं हुआ है लेकिन नेता अपना वर्चस्व दिखाने और अपनी ताकत दिखाने के लिए अपने मनपसंद क्षेत्र में चुनावी की तैयारी सोशल मीडिया के जरिए कर रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर में वर्तवान नगरसेवक रोजाना अपने वार्ड के कार्यों की तस्वीर इतनी डालते हैं जैसे कोई बड़ा तीर मार दिया हो। जबकि जमीनी तौर पर देखा जाएं तो शहर के किसी वार्ड में ना तो सफाई है और ना अन्य व्यवस्था देखने को मिलती है। लेकिन नगरसेवक अपने सफाई कर्मचारियों के साथ बेहिसाब फोटो सोशल मीडिया पर डालना नहीं भूलते। मूलभूत सुविधा से शहर का हर वार्ड वंचित हैं। 2022 को होने वाले महानगरपालिका चुनाव में अभी से नगरसेवकों के विरोधियों ने उनके वार्ड में सेंधमारी शुरू कर दी है। एक समय में दोनों एक ही पक्ष के लिए कार्य किया करते थे लेकिन वर्तमान स्थिति में दोनों पक्षों ने सोशल मीडिया को ही आखाड़ा बनाकर उस जरिए चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। आगामी मनपा चुनाव में भाजपा-टीओके में बड़ी जंग देखने को मिल सकती है। टीओके के नेता भाजपा के नेताओं की पोल खोल रहे हैं तो वहीं भाजपा के नेता भी सोशल मीडिया पर जवाब दे रहे हैं। भाजपा नेताओं को केवल डोंबिवली दरबार का ही सहारा बचा हुआ है। मु
उल्हासनगर में आज 17 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 18 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 10,353 हो गई है। आज एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 344 हो गई है। आज 17 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 9626 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 92.98 बताया गया है। वहीं 383 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 149, होम आयसोलेशन में 136 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। 
अंबरनाथ में अब तक 6977 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 19 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 7454 हो गई है। आज शहर पूर्व में 8 और पश्चिम में 11 रोगी मिले हैं। 93.60 प्रतिशत के साथ आज तक 6977 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 2.73 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 204 हैं। 3.66 प्रतिशत के साथ मृतकों की कुल संख्या 273 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 19 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 30,001 पहुंच गई है। आज 80 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 61 नेगेटिव और 19 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 16 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 16 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 7495 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.31 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 98 ही है। यहां पर 96.73 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 7250 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.96 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 147 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 11,697 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 22 नेगेटिव और 16 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 120 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 120 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 50,883 तक जा पहुची है इनमें 1324 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 48,543 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 2 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1016 तक पहुंच गई है। 201 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 32, कल्याण पश्चिम में 29, डोंबिवली पूर्व में 37, डोंबिवली पश्चिम में 17, मांडा टिटवाला में 2, पिसवली में 0 तथा मोहना में 3 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.