🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 19, एक्टिव मरीज 354
कोरोना मुक्त 9731, मृत्यु 348, कुल संख्या 10,433
🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 22, एक्टिव मरीज 162
कोरोना मुक्त 7117, मृत्यु 279, कुल संख्या 7558
🔺 बदलापुर में नए मरीज 16, एक्टिव मरीज 157
कोरोना मुक्त 7337, मृत्यु 98, कुल संख्या 7592
🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 112, एक्टिव 1148
कोरोना मुक्त 49,221, मृत्यु 1024, कुल संख्या 51,393
अंबरनाथ। अंबरनाथ मनसे उपाध्यक्ष राकेश पाटील की हत्या के मुख्य आरोपी डी. मोहन, भरत पाटील और रमेश दोहरा को पुलिस ने बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी 14 दिनों से फरार थे। न्यायालय ने आरोपियों को 20 तक रिमांड में रखने का आदेश दे दिया है। ज्ञात हो कि 28 अक्टूबर को मनसे उपाध्यक्ष राकेश पाटील की 9 से 10 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी। हत्या की जांच एसीपी नरले कर रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दै. उल्हास विकास के 13 नंबवर के अंक में खबर की विस्तृत जानकारी जरूर पढ़े।
उल्हासनगर में आज 21 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 19 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 10,433 हो गई है। आज एक मरीज की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या 348 हो गई है। आज 21 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 9731 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.27 बताया गया है। वहीं 354 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 131, होम आयसोलेशन में 124 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में अब तक 7117 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 22 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 7558 हो गई है। आज शहर पूर्व में 11 और पश्चिम में 11 रोगी मिले हैं। 94.16 प्रतिशत के साथ आज तक 7117 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 2.14 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 162 हैं। आज दो की मौत हुई है। 3.69 प्रतिशत के साथ मृतकों की कुल संख्या 279 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 27 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 30,550 पहुंच गई है। आज 128 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 106 नेगेटिव और 22 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 16 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 16 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 7592 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.29 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 98 ही है। यहां पर 96.64 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 7337 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 2.06 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 157 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 11,874 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 11 नेगेटिव और 16 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 112 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 112 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 51,393 तक जा पहुची है इनमें 1148 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 49,221 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 2 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1024 तक पहुंच गई है। 98 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 16, कल्याण पश्चिम में 37, डोंबिवली पूर्व में 33, डोंबिवली पश्चिम में 19, मांडा टिटवाला में 5, पिसवली में 0 तथा मोहना में 2 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal