"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ में महिला नवजात शिशु को छोड़कर भागी, उल्हासनगर में नए मरीज 21, एक्टिव 304, अंबरनाथ में नए मरीज 45, एक्टिव 134

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 21एक्टिव मरीज 304

कोरोना मुक्त 10,240, मृत्यु 355, कुल संख्या 10,899

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 45, एक्टिव मरीज 134
कोरोना मुक्त 7505मृत्यु 289, कुल संख्या 7928

🔺 बदलापुर में नए मरीज 31एक्टिव मरीज 199
कोरोना मुक्त 7817, मृत्यु 101, कुल संख्या 8117

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 137, एक्टिव 1670
कोरोना मुक्त 51,565, मृत्यु 1062, कुल संख्या 54,297
युसूफ शेख / हीरो बोधा
बच्चे की मां को पुलिस ने पकड़ा, सेंट्रल अस्पताल में दोनों भर्ती
अंबरनाथ। अंबरनाथ पश्चिम विम्को नाका सडक़ के पास एक दुकान के पीछे किसी महिला ने नवजात शिशु (महिला) को दिनदहाड़े छोड़ कर चली गई। रक्त में लथपथ जीवित शिशु रोने लगा तो दुकान में बैठी महिला भाग कर गई उस बच्चे को उठाया। कांग्रेस आय के पूर्व नगरसेवक बिस्मील्ला शेख ने पुलिस को खबर किया। लेकिन इस दरम्यान एक घटना ये हुई के शहर पूर्व में रहने वाली एक महिला जिसके सलवार और कमीज पर रक्त के धब्बे थे। थोड़ी दूरी से ये सब दृश्य देख रही थी। लोगों को शक हुआ उसे पकड़ कर लोगों ने पूछताछ की इतने में अंबरनाथ पुलिस स्टेशन से एक महिला और एक पुरुष पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंची। उस अंजान महिला ने पुलिस के सामने और शेख के सामने ये स्वीकार किया ये उसका बच्चा है। उपस्थित महिलाओं का अंदाज है कि महिला ने इसी दुकान के पीछे बच्चे को जन्म दिया उसका नाल अपने हाथों से काटा और शिशु को दुकान के पीछे रखकर दूर से तमाशा देखने लगी कि कोई जानवर उसको नुकसान ना पहुंचाये। मां आखिर मां होती है। पुलिस ने बच्चे को अपने कब्जे में लेकर बच्चे और उस महिला को अंबरनाथ के छाया अस्पताल के बाद उसे उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल कराया है। बच्चा और वह महिला दोनों ठीक हैं। अब डॉक्टरी जांच के बाद ही पता चलेगा कि वह महिला जो शिशु के मां होने का दावा कर रही है वह सही है या नहीं? ये घटना मंगलवार दोपहर ३.३० बजे की है। अंबरनाथ पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
उल्हासनगर में आज 11 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 21 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 10,899 हो गई है। मृतकों की संख्या 355 हो गई है। आज 11 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,240 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.95 बताया गया है। वहीं 304 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 113, होम आयसोलेशन में 86 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या से प्रशासन चिंतित है लेकिन लोग लापरवाही भरत रहे हैं।
अंबरनाथ में अब तक 7505 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 45 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 7928 हो गई है। आज शहर पूर्व में 11 और पश्चिम में 6 रोगी मिले हैं। 94.66 प्रतिशत के साथ आज तक 7505 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.69 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 134 हैं। मृतकों की कुल संख्या 289 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 15 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 33,044 पहुंच गई है। आज 164 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 119 नेगेटिव और 45 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
बदलापुर में आज 31 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 31 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8117 हो गई है। आज तीन की मौत के बाद यहां पर मृतकों का 1.24 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 101 ही है। यहां पर 96.30 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 7817 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 2.45 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 199 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 12,926 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 27 नेगेटिव और 31 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 137 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 137 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 54,297 तक जा पहुची है इनमें 1670 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 51,565 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1062 तक पहुंच गई है। 148 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 26, कल्याण पश्चिम में 52, डोंबिवली पूर्व में 28, डोंबिवली पश्चिम में 22, मांडा टिटवाला में 5, पिसवली में 0 तथा मोहना में 4 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.