"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

भिवंडी बना भारत का सबसे बड़ा पार्सल टर्मिनल, उल्हासनगर में नए मरीज 38, एक्टिव 333, अंबरनाथ में नए मरीज 19, एक्टिव 125

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 38एक्टिव मरीज 333

कोरोना मुक्त 10,249, मृत्यु 355, कुल संख्या 10,937

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 19, एक्टिव मरीज 125
कोरोना मुक्त 7532मृत्यु 290, कुल संख्या 7947

🔺 बदलापुर में नए मरीज 40एक्टिव मरीज 196
कोरोना मुक्त 7857, मृत्यु 104, कुल संख्या 8157

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 163, एक्टिव 1715
कोरोना मुक्त 51,682, मृत्यु 1063, कुल संख्या 54,460
युसूफ शेख / हीरो बोधा
बड़ी कंपनियों के वेयर हाऊस है भिवंडी में
भिवंडी।  एक समय में जब यह छोटा शहर कृषि और मछली पकड़ने तथा पावर लूम के लिए जाना जाता था आज यह बड़े शहर में तब्दील हो गया है। ठाणे जिले में भिवंडी आज भारत के सबसे बड़े और सबसे व्यस्त पार्सल टर्मिनलों में से एक में बदल रहा है। मुंबई डिवीजन पर भिवंडी रोड रेलवे स्टेशन वसई-दिवा-पनवेल मार्ग पर स्थित है जो मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे को जोड़ता है जो मुंबई महानगरीय क्षेत्र (MMR) में आता है वहां पर देशी व विदेश की प्रसिद्ध कंपनियां जैसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील व फैडएक्स जैसी कई ई-कॉमर्स कंपनियों के वेयर हाऊस स्थापित हैं। जब कोविड -19 महामारी राज्य में फैला हुआ था और लॉकडाउन / अनलॉक उपाय लागू थे, तब मध्य रेलवे (सीआर) ने 9 सितंबर को एक पार्सल टर्मिनल और माल शेड की जरूरत को भिवंडी ने पूरा किया।भिवंडी के सांसद कपिल पाटिल और सीआर के मंडल रेल प्रबंधक शलभ गोयल जो मुंबई डिवीजन के प्रमुख हैं उन्होंने सुविधाओं का दौरा किया और निरीक्षण किया। पाटिल ने सभी लोडरों से रेलवे के माध्यम से लागत प्रभावी वातावरण में अपना माल भेजने का आग्रह किया। गोयल ने कहा कि पार्सल ट्रेनें समय पर चलने वाली हैं इसलिए सुनिश्चित ट्रांजिट समय के साथ आता हैं। रेलवे द्वारा पार्सल भेजना परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में कम समय लेता है। उन्होंने बताया कि मुंबई-चेन्नई में केवल 28 घंटे लगते हैं, मुंबई-शालीमार(कोलकाता), मुंबई-आजरा(असम) करीब 50 घंटे लगते हैं। क्योंकि गोदाम भिवंडी स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में स्थित हैं और इसलिए पहले मील के शुल्क एक हद तक कम हो जाते हैं। बांग्लादेश के लिए निर्यात भी सीधे जा सकता है क्योंकि रेलवे पहले ही से ऑटोमोबाइल भेज रहा है। यह उत्तर-दक्षिण रेलवे यातायात का कनेक्टिंग पॉइंट है और रेलवे के साथ JNPT पोर्ट को भी जोड़ता है। भिवंडी एक औद्योगिक शहर और एक कपड़ा और वेयरहाउसिंग हब है। भिवंडी रोड स्टेशन के कई फायदे हैं जैसे मुंबई और ठाणे शहर के निकटता, ट्रकों और टेम्पो के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान भी उपलब्ध है इसलिए भिवंडी अब भारत का सबसे बड़ा पार्सल टर्मिनल बन गया है।
उल्हासनगर में आज 09 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 38 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 10,937 हो गई है। मृतकों की संख्या 355 हो गई है। आज 09 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,249 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.71 बताया गया है। वहीं 333 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 136, होम आयसोलेशन में 91 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या से प्रशासन चिंतित है लेकिन लोग लापरवाही भरत रहे हैं।
अंबरनाथ में अब तक 7532 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 19 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 7947 हो गई है। आज शहर पूर्व में 13 और पश्चिम में 6 रोगी मिले हैं। 94.77 प्रतिशत के साथ आज तक 7532 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.57 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 125 हैं। आज एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 290 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 13 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 33,180 पहुंच गई है। आज 94 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 75 नेगेटिव और 19 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
बदलापुर में आज 40 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 40 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8157 हो गई है। आज तीन की मौत के बाद यहां पर मृतकों का 1.27 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 104 है। यहां पर 96.32 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 7857 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 2.40 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 196 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 12,976 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 10 नेगेटिव और 40 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 163 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 163 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 54,460 तक जा पहुची है इनमें 1715 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 51,682 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1063 तक पहुंच गई है। 117 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 31, कल्याण पश्चिम में 32, डोंबिवली पूर्व में 49, डोंबिवली पश्चिम में 39, मांडा टिटवाला में 8, पिसवली में 0 तथा मोहना में 4 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.