"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

महाराष्ट्र पुलिस में 5295 पदों पर भर्ती जल्द- गृहमंत्री देशमुख, कोरोना वैक्सीन पर जल्द मिलेगी गुड न्यूज, उल्हासनगर में नए मरीज 04, एक्टिव 301, अंबरनाथ में नए मरीज 08, एक्टिव 093

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 04एक्टिव मरीज 301

कोरोना मुक्त 10,656, मृत्यु 361, कुल संख्या 11,318

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 08, एक्टिव मरीज 093
कोरोना मुक्त 7842मृत्यु 300, कुल संख्या 8235

🔺 बदलापुर में नए मरीज 16एक्टिव मरीज 132
कोरोना मुक्त 8551, मृत्यु 117, कुल संख्या 8800

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 47, एक्टिव 1022
कोरोना मुक्त 55,100, मृत्यु 1098, कुल संख्या 57,220
युसूफ शेख / हीरो बोधा
अपराधिक ग्राफ में हो रही तेजी 
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार पुलिस में सिपाही (Constable) व अन्य पदों की 12000 रिक्तियों पर भर्ती करेगी। इसमें से 5295 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए जल्द ही भर्ती नोटिफिकेशन जारी होगा। यह जानकारी राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। उन्होंने यह भी बताया कि 2019 की तुलना में इस साल नागपुर शहर में अपराध भी तेजी से घटा है।

नागपुर जिले के कटोल विधानसभा से विधायक देशमुख ने कहा, "महाराष्ट्र पुलिस में कुल 12000 पदों को भरा जाना है। पहले चरण में सिपाहियों के 5295 पदों पर भर्ती होगी। इस संबंध में यूनिट कमांडर्स को जरूरी आदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5295 कांसटेबलों की भर्ती बहुत ही जल्द शुरू की जाएगी।" गृहमंत्री देशमुख ने बताया कि नागपुर जिले में घुड़सवार पुलिस की एक टुकड़ी भी तैयार की जाएगी। नागपुर को महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी कहा जाता है इसलिए मुंबई के नक्शेकदम पर यहां भी पुलिस टीमें होंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को शरीर में पहनने वाले (body cameras) कैमरे भी दिए जाएंगे।

महाराष्ट्र की जेलों से करीब 11000 कैदियों के जमानत पर बाहर रहने पर जब सवाल पूछा गया कि उन्हें दोबार से कब जेल में डाला जाएगा तो उन्होंने कहा कि अभी तक कोरोना का खतरा टला नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली साल की तुलना में नागपुर में अपराध काफी कम हुआ है।

2019 में नागपुर में 90 हत्याएं हुई थीं जो कि इस साल 88 दर्ज की गई हैं। वहीं पिछली साल की तुलना में इस साल 127 डकैती ही दर्ज हुई हैं। पहले इनकी संख्या 147 थी। पिछले साल 56 चेन झपटमारों को पकड़ा गया था जो कि इस साल 21 लोग ही पकड़े गए हैं। एनसीआरबी का यह डेटा 25 लाख आबादी पर आया है जबकि यहां की आबादी अब 30 लाख से भी ज्यादा हो चुकी है।

पहले से ही स्टाॅक की गईं हैं 5 करोड़ खुराकें

पुणे। देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) प्रमुख अदार पूनावाला ने सोमवार को बताया है कि अभी एसआईआई के पास 4-5 करोड़ कोविशील्ड की खुराकें हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सरकार 'कोविशील्ड' को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे देगी। अदार पूनावाला ने कहा, ''हमारे पास पहले से ही कोविशील्ड की 4-5 करोड़ खुराकें हैं। एक बार हमें कुछ दिनों में रेग्युलेटरी अप्रूवल मिल जाएगी, तो उसके बाद सरकार के ऊपर यह जिम्मेदारी रहेगी कि वह कैसे और कितनी जल्दी इसे खरीदती है। हम जुलाई 2021 तक 30 करोड़ खुराक बना लेंगे।''

उन्होंने आगे कहा कि भारत 'कोवैक्स' का हिस्सा है। इस वजह से हम जो भी बनाएंगे, उसमें 50 फीसदी भारत और कोवैक्स देशों के लिए होगा। भारत एक बड़ी जनसंख्या वाला देश है और हो सकता है कि भारत को सबसे पहले 5 करोड़ खुराक दें। पूनावाला ने बताया कि साल 2021 के पहले छह महीनों में पूरी दुनिया में वैक्सीन की शॉर्टेज देखने को मिलेगी। कोई उसमें मदद नहीं कर सकता है। लेकिन अगस्त-सितंबर, 2021 में जब अन्य वैक्सीन निर्माता भी सप्लाई शुरू कर देंगे तो इसमें टीके के उपलब्ध होने में आसानी होगी।

'कोविशील्ड के डेटा का हो रहा मूल्यांकन'

यह पूछे जाने पर कि क्या कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के संबंध में कोई चिंता है, पूनावाला ने कहा, "नियामक डेटा का मूल्यांकन कर रहे हैं ... बहुत से लोग मुद्दों को उठाते रहते हैं। कोई चिंता की बात नहीं है। 92 से 95 फीसदी वैक्सीन प्रभावी है। ब्रिटेन में वैक्सीन का इमरजेंसी इस्तेमाल दिसंबर अंत या जनवरी में हो सकता है और यही हम भारत के लिए भी उम्मीद कर रहे हैं। हमें कुछ अच्छी खबरों के लिए इंतजार करना चाहिए।''

इस सप्ताह मिल सकती है कोविशील्ड को मंजूरी

केंद्रीय ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति (एसकेएससीओ) इस सप्ताह ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन 'कोविशील्ड' को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे सकती है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस वैक्सीन का निर्माण और परीक्षण कर रहा है। पिछले सप्ताह राष्ट्रीय ड्रग्स नियामक को अतिरिक्त डेटा जमा किया था। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि इस सप्ताह विषय विशेषज्ञ समिति की बैठक बुलाई जाने की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी पाने वाली वाली पहली वैक्सीन हो सकती है।

उल्हासनगर में आज 23 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 04 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,318 हो गई है। मृतकों की संख्या 361 हो गई है। आज 23 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,656 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 94.15 बताया गया है। वहीं 301 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 141, होम आयसोलेशन में 119 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। 
अंबरनाथ में 7842 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 08 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8235 हो गई है। आज शहर पूर्व में 5 और पश्चिम में 3 रोगी मिले हैं। 95.22 प्रतिशत के साथ आज तक 7842 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.12 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 93 हैं। मृतकों की कुल संख्या 300 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 05 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 35,974 पहुंच गई है। आज 67 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 59 नेगेटिव और 08 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 16 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 16 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 8800 हो गई है। मृतकों का 1.32 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 117 हो गई है। यहां पर 97.89 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8551 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.50 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 117 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 14,478 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 16 नेगेटिव और 16 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 47 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 47 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 57,220 तक जा पहुची है इनमें 1022 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 55,100 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1098 तक पहुंच गई है। 124 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 04, कल्याण पश्चिम में 19, डोंबिवली पूर्व में 12, डोंबिवली पश्चिम में 12, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.