"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

मुंबई में बालासाहेब ठाकरे की विशाल प्रतिमा का अनावरण, उल्हासनगर में नए मरीज 05 एक्टिव 101, अंबरनाथ में नए मरीज 10, एक्टिव 67

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 05एक्टिव मरीज 101

कोरोना मुक्त 11,097, मृत्यु 364, कुल संख्या 11,564

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 67
कोरोना मुक्त 8135मृत्यु 310, कुल संख्या 8512

🔺 बदलापुर में नए मरीज 12एक्टिव मरीज 148
कोरोना मुक्त 8988, मृत्यु 120, कुल संख्या 9256

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 54, एक्टिव 823
कोरोना मुक्त 57,574, मृत्यु 1129, कुल संख्या 59,526
युसूफ शेख / हीरो बोधा
कार्यक्रम में राज ठाकरे भी हुए शामिल
मुंबई। शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की 95वीं जयंती के अवसर पर उनकी पूर्ण आकार की प्रतिमा का आज (23 जनवरी) मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कुलाबा के श्यामटाप्रसाद मुखर्जी चौक पर नावरण किया।इस अवसर पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट उपस्थित थे। पूर्ण आकार की प्रतिमा मुंबई के श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक पर लगाई गई है। यह मुंबई में शिवसेना प्रमुख की पहली विशाल प्रतिमा है। मूर्ति नौ फीट ऊंची और 1200 किलो की कांस्य धातु से बनी है। मूर्ति को दो फीट ऊंची हरियाली के साथ लगभग 14 फीट ऊंची एक चौकोर जगह पर रखा गया है। इस प्रतिमा को प्रबोधन प्रकाशन द्वारा बनवाया गया है। मूर्ति को वरिष्ठ मूर्तिकार शशिकांत वाडके ने बनाया था। इस कार्यक्रम में मंत्री आदित्य ठाकरे, जयंत पाटिल, एकनाथ शिंदे, छगन भुजबल, शिवसेना नेता सांसद संजय राउत, मुंबई के महापौर किशोरी पेडनेकर, नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल और राज्य के सभी दलों के नेताओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह मेरे जीवन का अविस्मरणीय यादगार क्षण है, बालासाहेब देश के एक महान मार्गदर्शक थे, उनका मार्गदर्शन हमेशा लाभकारी रहा है। उन्होंने आए हुए सभी दल के नेताओं से कहा कि मतभेद बुलाकर आने के लिए सभी का आभारी हूं।
उल्हासनगर में आज 12 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 5 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,564 हो गई है। मृतकों की संख्या 366 हो गई है। आज 12 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,097 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 95.96 बताया गया है। वहीं 101 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 32, होम आयसोलेशन में 41 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। कोविड वैक्सीन हेतु 4267 आरोग्य कर्मचारियों ने पंजीकृत किया था जिसके चलते आज 75 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। आज तक कुल 324 आरोग्य कर्मियों को वैक्सीन दी गई है।
अंबरनाथ में 8135 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 10 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8512 हो गई है। आज शहर पूर्व में 6 और पश्चिम में 4 रोगी मिले हैं। 95.57 प्रतिशत के साथ आज तक 8135 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.78 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 67 हैं। मृतकों की कुल संख्या 310 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 9 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 39,241पहुंच गई है। आज 117 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 107 नेगेटिव और 10 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 12 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 12 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9256 हो गई है। मृतकों का 1.30 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 120 हो गई है।यहां पर 97.10 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8988 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.65 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 148 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 16,810 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 60 नेगेटिव और 12 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 54 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 54 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 59,526 तक जा पहुची है इनमें 823 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 57,574 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, मरने वालों की संख्या 1129 तक पहुंच गई है। 102 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 7, कल्याण पश्चिम में 20, डोंबिवली पूर्व में 12, डोंबिवली पश्चिम में 12, मांडा टिटवाला में 2, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.