🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 05, एक्टिव मरीज 115
कोरोना मुक्त 10,995, मृत्यु 364, कुल संख्या 11,474
🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 11, एक्टिव मरीज 129
कोरोना मुक्त 7993, मृत्यु 308, कुल संख्या 8430
🔺 बदलापुर में नए मरीज 16, एक्टिव मरीज 131
कोरोना मुक्त 8831, मृत्यु 120, कुल संख्या 9082
🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 113, एक्टिव 1077
कोरोना मुक्त 56,589, मृत्यु 1118, कुल संख्या 58,784
युसूफ शेख / हीरो बोधा
अंबरनाथ। अंबरनाथ में तीन कौओं की मौत से शहर में हडक़ंप मच गया है। लोगों में भय का माहौल है। नगरपरिषद ने लोगों से आहवान किया है कि इस घटना से घबराएं नहीं और सावधानी बरतने की जरूरत है। अंबरनाथ के कानसई परिसर में मंगलवार को तीन स्थानों पर तीन कौए मृत पाए गए। इस बात की जानकारी मिलते ही नगरपरिषद के स्वास्थ्य अधिकारी सुरेश पाटिल ने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया। मृत अवस्था में पाए गए कौओं का नमूना बदलापुर स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। ऐसा स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है। बर्ड फ्लू की बीमारी इसके पहले भी आई थी। इस बीमारी से लोगों को घबराना नहीं चाहिए। पानी गरम करके पीएं। पशु-पक्षियों को खाद्य पदार्थ एवं अन्न डालने से बचें।
उल्हासनगर में आज 10 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 5 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,474 हो गई है। मृतकों की संख्या 364 हो गई है। आज 10 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,995 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 95.83 बताया गया है। वहीं 115 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 45, होम आयसोलेशन में 47 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में 7993 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 11 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8430 हो गई है। आज शहर पूर्व में 7 और पश्चिम में 4 रोगी मिले हैं। 94.81 प्रतिशत के साथ आज तक 7993 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.53 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 129 हैं। मृतकों की कुल संख्या 308 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 32 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 38,104 पहुंच गई है। आज 196 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 185 नेगेटिव और 11 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 16 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 16 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9082 हो गई है। मृतकों का 1.32 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 120 हो गई है। यहां पर 97.23 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8831 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.44 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 131 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 15,812 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 50 नेगेटिव और 16 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 113 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 113 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 58,784 तक जा पहुची है इनमें 1077 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 56,589 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, मरने वालों की संख्या 1118 तक पहुंच गई है। 89 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 17, कल्याण पश्चिम में 32, डोंबिवली पूर्व में 37, डोंबिवली पश्चिम में 23, मांडा टिटवाला में 3, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal