"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

मध्य रेल की ठप सेवाएं हुई बहाल, उल्हासनगर में नए मरीज 05 एक्टिव 96, अंबरनाथ में नए मरीज 04, एक्टिव 60

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 05एक्टिव मरीज 96

कोरोना मुक्त 11,131, मृत्यु 366, कुल संख्या 11,593

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 04, एक्टिव मरीज 60
कोरोना मुक्त 8159मृत्यु 312, कुल संख्या 8531

🔺 बदलापुर में नए मरीज 10एक्टिव मरीज 110
कोरोना मुक्त 9058, मृत्यु 122, कुल संख्या 9290

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 60, एक्टिव 710
कोरोना मुक्त 57,942, मृत्यु 1134, कुल संख्या 59,796
युसूफ शेख / हीरो बोधा / अनिल कटेजा
अंबरनाथ और बदलापुर के बीच ट्रैक 
में गड़बड़ी...कई ट्रेनों के रुट बदले गए
अंबरनाथ। बुधवार की सुबह सुबह अचानक जब लोग अपने दफ्तरों के लिए निकल रहे थे तब सेंट्रल रेलवे  की लोकल सेवा में तकनीकी खामियों की वजह से दिक्कत की बात सामने आई सेंट्रल रेलवे के मुताबिक अंबरनाथ से लेकर कर्जत के बीच में लोकल सेवा फिलहाल बाधित रही, जिसे छह घंटे कड़ी मशक्कत के बाद सेंट्रल रेलवे की सेवा बहाल हो पाई। बता दें कि इस दौरान कर्जत दिशा की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  फिलहाल मुंबई की तरफ जाने वाली सेवाएं अंबरनाथ से शुरू थी। मध्य रेलवे सीपीआरओ शिवाजी सुतार के मुताबिक टीआरटी मशीन के फेल हो जाने से अंबरनाथ और बदलापुर के बीच में लोकल सेवा बंद करनी पड़ी थी। उन्होंने कहा की सेवाओं को बहाल करने का काम युद्ध स्तर पर चलाया गया। अंबरनाथ से बदलापुर और कर्जत की तरफ जाने वाली रेल सेवाओं को इस दौरान बंद करना पड़ा था।। जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की तरफ जाने वाली लोकल ट्रेनें चल रही थी। अंबरनाथ और बदलापुर के ट्रैक पर आई गड़बड़ी की वजह से कई लंबी दूरी की गाडिय़ों के रूट में बदलाव कर उन्हें दूसरे रास्ते से भेजा गया
उल्हासनगर में आज 10 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 5 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,593 हो गई है। मृतकों की संख्या 366 हो गई है। आज 10 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,131 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.01 बताया गया है। वहीं 96 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 32, होम आयसोलेशन में 45 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में 8159 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 04 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8531 हो गई है। आज शहर पूर्व में 3 और पश्चिम में 1 रोगी मिले हैं। 95.63 प्रतिशत के साथ आज तक 8159 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.70 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 60 हैं। आज एक की मृत्यु के बाद मृतकों की कुल संख्या 312 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 5 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 39,561 पहुंच गई है। आज 54 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 50 नेगेटिव और 4 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 10 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 10 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9290 हो गई है। मृतकों का 1.31 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 122 हो गई है।यहां पर 97.50 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9058 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.31 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 110 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 17,000 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 51 नेगेटिव और 10 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 60 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 60 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 59,796 तक जा पहुची है इनमें 710 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 57,942 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, मरने वालों की संख्या 1134 तक पहुंच गई है। 103 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 5, कल्याण पश्चिम में 25, डोंबिवली पूर्व में 21, डोंबिवली पश्चिम में 6, मांडा टिटवाला में 2, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.