🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 117
कोरोना मुक्त 11,003, मृत्यु 364, कुल संख्या 11,484
🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 07, एक्टिव मरीज 108
कोरोना मुक्त 8021, मृत्यु 308, कुल संख्या 8437
🔺 बदलापुर में नए मरीज 14, एक्टिव मरीज 131
कोरोना मुक्त 8845, मृत्यु 120, कुल संख्या 9096
🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 92, एक्टिव 1114
कोरोना मुक्त 56,644, मृत्यु 1118, कुल संख्या 58,876
युसूफ शेख / हीरो बोधा
उल्हासनगर। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और कोरोना वैक्सीन बुधवार की रात को पुणे के सेरम कंपनी से ठाणे जिले के करीब 6 महानगरपालिकाओं व कुछ ग्रामीण क्षेत्र में पहुंची। जिसमें से उल्हासनगर मनपा को करीब 5 हजार डोज दिए गए हैं। पहले चरण यह डोज सबसे पहले कोरोना यौद्धाओं को दिए जाएंगे ऐसी जानकारी मिली है। दूसरे चरण में यह वैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। 16 जनवरी से पहले चरण की मुहिम देशभर में शुरू की जा रही है जिसमें ठाणे जिले की सभी महानगरपालिकाओं में पहला खेप पहुंच चुका है। जिले में करीब 74 हजार डोज का वितरण किया गया है। जिसमें से उल्हासनगर मनपा में 4,374 और कल्याण में 5143 डोज पहुंचाए गए हैं। वैक्सीन पहुंचने से लगाने तक ठाणे जिलाधिकारी द्वारा सुनियोजित तरीके से कार्य किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों से इसके टीका लगाने की शुरुवात शनिवार को होगी। जिले की आरोग्य विभाग की टीकाकरण टीम की देखरेख में यह कार्य हो रहा है। आम लोगों में कोरोना वैक्सीन लगाने की उत्सुकता देखी जा रही है। सरकार ने बताया है कि जल्द ही आम लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध होना शुरू हो जाएगी। देश के साथ-साथ जिले में भी कोरोना के मरीज कम हो रहे हैं। ऐसे में वैक्सीन का आना यह शुभ संकेत बताए जा रहे हैं। उल्हासनगर में कोरोना वैक्सीन पहुंचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों में यह भी उत्सुकता है कि वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी अथवा इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे इस पर कोई भी बयान जारी नहीं हुआ है।
उल्हासनगर में आज 8 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 10 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,484 हो गई है। मृतकों की संख्या 364 हो गई है। आज 8 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,003 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 95.81 बताया गया है। वहीं 117 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 44, होम आयसोलेशन में 48 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में 8021 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 7 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8437 हो गई है। आज शहर पूर्व में 2 और पश्चिम में 5 रोगी मिले हैं। 95.06 प्रतिशत के साथ आज तक 8021 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.28 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 108 हैं। मृतकों की कुल संख्या 308 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 29 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 38,219 पहुंच गई है। आज 123 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 116 नेगेटिव और 7 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 14 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 14 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9096 हो गई है। मृतकों का 1.31 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 120 हो गई है। यहां पर 97.24 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8845 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.44 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 131 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 15,880 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 54 नेगेटिव और 14 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 92 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 92 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 58,876 तक जा पहुची है इनमें 1114 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 56,644 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, मरने वालों की संख्या 1118 तक पहुंच गई है। 55 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 5, कल्याण पश्चिम में 33, डोंबिवली पूर्व में 34, डोंबिवली पश्चिम में 17, मांडा टिटवाला में 2, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal