"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ में 5 जीन्स वॉश कारखानों पर कार्रवाई, उल्हासनगर में नए मरीज 05 एक्टिव 78, अंबरनाथ में नए मरीज 06, एक्टिव 74

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 05एक्टिव मरीज 78

कोरोना मुक्त 11,170, मृत्यु 367, कुल संख्या 11,615

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 06, एक्टिव मरीज 74
कोरोना मुक्त 8176मृत्यु 312, कुल संख्या 8562

🔺 बदलापुर में नए मरीज 18एक्टिव मरीज 139
कोरोना मुक्त 9097, मृत्यु 123, कुल संख्या 9359

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 64, एक्टिव 754
कोरोना मुक्त 58,200, मृत्यु 1139, कुल संख्या 60,093
युसूफ शेख / हीरो बोधा
प्रक्रिया बिना पानी नदी में छोड़ रहे थे कारखाने
कारखाना चलाने वाले नेताओं पर कब कार्रवाई?
अंबरनाथ। अंबरनाथ शहर में एमपीसीबी और नपा प्रशासन ने पांच जीन्स कारखानों पर कार्रवाई की है। इन कारखानों से किसी भी प्रक्रिया ना करते हुए केमिकल युक्त पानी नदी में डाला जा रहा था। शहर पूर्व में लोकनगरी, शिवाजी नगर, एमआयडीसी रोड, पेट्रोल पंप के पास और शहर पश्चिम में दीपक नगर इन पांच कारखानों में चोरी छुपे तरीके से बिना परवाना जीन्स वॉश कई महिनों से चल रहा था। हमारी जानकारी के अनुसार इन कारखानों को कुछ नेता संरक्षण दे रहे हैं। इन नेताओं पर कब कार्रवाई की जाएगी ऐसा प्रश्न लोग कर रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद ये जीन्स वॉश कारखाने दोबारा शुरू किए जाने के आसार हैं। कैम्प 5 में भी एक स्थानीय नेता नगरसेवक द्वारा इस तरह से दुकान भाडे पर चलाकर गैरकानूनी कार्य करते हुए पाए जा रहे हैं। 
गत कुछ दिनों से ये देखा जा रहा है कि वालधूनी नदी के रसायनीक पानी से जल और वायु प्रदूषण बढ़ गया है। कई शिकायतें जाने के बाद एक कंपनी पर एमपीसीबी ने अपराध दाखिल किया है और अब पांच जीन्स कारखानों पर कार्राई की गई है। कंपनियों को नोटीस दिए हुए 15 दिन हो गए हैं। इसके बाद भी वालधुनी नदी में उग्र केमिकल युक्त रसायन छोड़े जा रहे हैं। शहर पूर्व में छुपे तौर पर और कई जीन्स वॉश कारखाने चल रहे हैं। शहर पश्चिम का भी यही हाल है। उल्हासनगर में गत दो वर्षों से बंद जीन्स वॉश कारखाने धड़ल्ले से अंबरनाथ में चलाए जा रहे हैं। बुधवार को मुख्याधिकारी डॉ. प्रशांत रसाल के आदेश के बाद उपमुख्याधिकारी धीरज चव्हाण, नरेंद्र संखे और एमपीसीबी के कर्मचारियों ने पांच जीन्स वॉश कारखानों पर कार्रवाई की है जो कि धड़ल्ले से बिना परवाना चल रहे थे। दीपक नगर में तो लोगों के बीच में जीन्स वॉश किया जा रहा था।
उल्हासनगर में आज 8 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 5 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,615 हो गई है। मृतकों की संख्या 367 हो गई है। आज 8 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,170 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.17 बताया गया है। वहीं 78 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 29, होम आयसोलेशन में 34 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में 8176 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 6 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8562 हो गई है। आज शहर पूर्व में 4 और पश्चिम में 2 रोगी मिले हैं। 95.49 प्रतिशत के साथ आज तक 8176 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.86 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 74 हैं। मृतकों की कुल संख्या 312 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 8 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 39,951 पहुंच गई है। आज 133 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 127 नेगेटिव और 6 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 18 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 18 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9359 हो गई है। मृतकों का 1.31 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 123 हो गई है।यहां पर 97.20 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9097 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.48 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 139 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 17,319 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 60 नेगेटिव और 18 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 64 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 64 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 60,093 तक जा पहुची है इनमें 754 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 58,200 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 2 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1139 तक पहुंच गई है। 81 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 10, कल्याण पश्चिम में 24, डोंबिवली पूर्व में 26, डोंबिवली पश्चिम में 3, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.