"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

मुंबई में जनवरी के अंत तक दौड़ेगी लोकल

 

मुंबई। मुंबई में जनवरी माह के अंत तक सभी लोगों को लोकल ट्रेन से यात्रा करने की संभावना प्रबल हो गई है। वेस्टर्न रेलवे प्रशासन की ओर से 29 जनवरी से अपनी सभी लोकल सेवाओं को चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत वेस्टर्न रेलवे की ओर से अपनी सभी 1367 सेवाओं को चलाया जाएगा। खबर लिखे जाने तक सेंट्रल रेलवे की ओर से कोई जानकारी सभी लोकल ट्रेनों को चलाने के संबंध में नहीं मिली थी। पर यह संभावना लग रही है कि जल्द ही सेंट्रल रेलवे भी एक दो दिन में निर्णय ले लेगा।

गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री ने मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस अवसर पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा जनवरी अंत तक शुरू की जाएगी। इस संबंध में अधिकारी आवश्यक कार्रवाई पूरा करें। इस बैठक में मुख्य सचिव संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार अजोय मेहता, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आशिष कुमार सिंह, प्रधान सचिव विकास खारगे, सचिव आबासाहेब जराड, मुंबई मनपा के आयुक्त इकबाल सिंह चहल, आपदा व्यवस्थापन संचालक अभय यावलकर, सेंट्रल रेलवे के महाव्यवस्थापक संजीव मित्तल, वेस्टर्न रेलवे के महाव्यवस्थापक आलोक कंसल, मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह सहित तमाम अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में कोरोना संबंधी रिपोर्ट पर चर्चा की गई।

मुंबई सहित महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या हर दिन घट रही है। इसे देखते हुए मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा शुरू किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई । इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी के अंत तक इस बारे में प्रशासन पूरी तैयारी करें, इसके बाद वह इस बारे में अंतिम निर्णय लेने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से लॉकडाउन की घोषणा के बाद 24 मार्च 2020 को मुंबई में पूरी लोकल ट्रेन सेवा ठप कर दी गई थी। इसके बाद लोकल सेवा अत्यावश्यक कर्मचारियों के लिए शुरू की गई थी।

Labels: ,
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.