🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 06, एक्टिव मरीज 74
कोरोना मुक्त 11,213, मृत्यु 368, कुल संख्या 11,655
🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 03, एक्टिव मरीज 102
कोरोना मुक्त 8199, मृत्यु 312, कुल संख्या 8613
🔺 बदलापुर में नए मरीज 14, एक्टिव मरीज 107
कोरोना मुक्त 9185, मृत्यु 125, कुल संख्या 9417
🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 68, एक्टिव 763
कोरोना मुक्त 58,589, मृत्यु 1146, कुल संख्या 60,498
युसूफ शेख / हीरो बोधा
कल्याण। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर शिवसेना आक्रामक हो गई है और महंगाई के विरोध में जोरदार आंदोलन करके अपना विरोध जताया है। पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध स्वरूप कल्याण स्थित शिवाजी चौक पर शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हा बनाकर चूल्हे पर खाना पकाकर केंद्र की भाजपा सरकार का तीखा विरोध दर्ज किया है। बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है ऐसी प्रतिक्रिया कल्याण पश्चिम के आमदार विश्वनाथ भोईर ने दी उनके नेतृत्व में यह आंदोलन हुआ उनके साथ शिवसेना नेता अल्ताफ शेख, रवि पाटील, अरविंद मोरे, पूर्व महापौर रमेश जाधव, जयवंत भोईर, परिवहन समिति सभापती मनोज चौधरी, महिला जिल्हा संघटक विजय पोटे व कई महिला पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हुए। इस तरह के आंदोलन उल्हासनगर, अंबरनाथ, ठाणे व राज्यभर में शिवसेना द्वारा किए गए हैं।
बिजली बिल में वृद्धि के विरोध में भाजपा ने उल्हासनगर में किया आंदोलन
उल्हासनगर। भाजपा ने कोरोना काल के दौरान बिजली के बिलों में वृद्धि के विरोध में शहर के पूर्व में बिजली बोर्ड कार्यालय के सामने तालाबंदी आंदोलन किया। शहर के अध्यक्ष जमनू पुरसवानी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने आंदोलन में भाग लिया था। राज्य सरकार ने बिजली बिलों की छूट का संकेत दिया था, जो कोरोना अवधि के दौरान भारी थे। हालांकि, आंदोलन में भाग लेने वाले भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष जमनू पुरस्वानी ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह बिना बिजली बिल में वृद्धि किए ग्राहकों की बिजली आपूर्ति में कटौती करने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार दोपहर भाजपा ने शहर के पूर्व में गांधी रोड में बिजली कार्यालय के बाहर तालाबंदी आंदोलन किया। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के कारण, भाजपा बिजली बोर्ड कार्यालय को बंद नहीं कर सकी। इस बार राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। आंदोलन में नगरसेवक महेश सुखरामानी, अजित सिंग लबाना, प्रकाश माखीजा, मनू खेमचंदानी भाजपा के पदाधिकारी और महिला मंडल के सदस्य शामिल थे। हालांकि, जब विधायक कुमार आयलानी आंदोलन में शामिल नहीं हुए तो भाजपा में कई लोगों ने नाराजगी व्यक्त की।
उल्हासनगर में आज 9 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 6 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,655 हो गई है। मृतकों की संख्या 368 हो गई है। आज 9 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,213 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.21 बताया गया है। वहीं 74 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 24, होम आयसोलेशन में 36 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 5 फरवरी को कैम्प 3 आयटीआय कोविड केंद्र में 45 लोगों को वैक्सीन लगाई गई जबकि कैम्प 5 स्कूल नं. 28 में 13 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक कुल 1254 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है जिसमें स्वास्थ, सफाई व पुलिस कर्मियों का समावेश है।
अंबरनाथ में 8199 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 03 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8613 हो गई है। आज शहर पूर्व में 0 और पश्चिम में 3 रोगी मिले हैं। 95.19 प्रतिशत के साथ आज तक 8199 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.18 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 102 हैं। मृतकों की कुल संख्या 312 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 13 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 40,517 पहुंच गई है। आज 95 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 92 नेगेटिव और 03 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 14 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 14 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9417 हो गई है। मृतकों का 1.32 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 125 हो गई है। यहां पर 97.53 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9185 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.13 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 107 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 17,694 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 50 नेगेटिव और 14 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 68 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 68 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 60,498 तक जा पहुची है इनमें 763 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 58,589 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 2 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1146 तक पहुंच गई है। 54 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 11, कल्याण पश्चिम में 26, डोंबिवली पूर्व में 25, डोंबिवली पश्चिम में 3, मांडा टिटवाला में 2, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal