"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

उल्हासनगर में अवैध निर्माण बेलगाम, उल्हासनगर में नए मरीज 07 एक्टिव 73, अंबरनाथ में नए मरीज 04, एक्टिव 87

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 07एक्टिव मरीज 73

कोरोना मुक्त 11,231, मृत्यु 368, कुल संख्या 11,672

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 04, एक्टिव मरीज 87
कोरोना मुक्त 8229मृत्यु 312, कुल संख्या 8628

🔺 बदलापुर में नए मरीज 12एक्टिव मरीज 95
कोरोना मुक्त 9232, मृत्यु 125, कुल संख्या 9452

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 58, एक्टिव 695
कोरोना मुक्त 58,839, मृत्यु 1147, कुल संख्या 60,681
युसूफ शेख / हीरो बोधा
उल्हासनगर। शहर में नियम और कानून को ताक पर रखकर स्थानीय नेता, महापालिका और भूमाफिया की मिलीभगत से उल्हासनगर शहर में धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है। शहर के बहुत सारे निर्माण कार्य अवैध हैं और ऐसे निर्माण कार्यों पर जब बहुत हो हल्ला मचा तब राज्य सरकार खासकर उल्हासनगर के लिए निर्माण कार्य करने का अध्यादेश निकाला। इसके बाद यहां भारी मात्रा में अवैध निर्माण कार्य शुरू हो गया। उल्हासनगर शहर अवैध निर्माण कार्य के रूप में पहचाना जाता है और एक जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय ने पूरे ६५५ अवैध निर्माण कार्य कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस आदेश से सारे शहर में खलबली मच गई थी। न्यायालय के आदेश पर महापालिका द्वारा निर्माण कार्य पर कार्रवाई शुरू करते ही हजारों लोग सडक़ पर उतर गए थे। शहर में कानून व्यवस्था बिगड़े न इसलिए राज्य सरकार ने विस्थापितों को शहर में अवैध निर्माण कार्य को नियमित करने का अध्यादेश २००६ में निकाला। लेकिन महापालिका और सरकार के ढुलमुल रवैए के कारण अध्यादेश का काम ठप पड़ गया है। फिर से अवैध निर्माण कार्य का सवाल चरम पर आ जाने से राज्य सरकार द्वारा जिलाधिकारियों के बदले महापालिका आयुक्त को अधिकार देकर अवैध निर्माण कार्य नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश कोरोना के पहले दिया गया था। 
महापालिका के तत्कालीन आयुक्त सुधाकर देशमुख ने निर्माण कार्य को नियमित करने के लिए लोगों से ऑनलाइन आवेदन करने को कहा। इसी तरह आवेदन के साथ निर्माण कार्य प्रक्रिया के लिए एक हजार रुपए रकम भरने को कहा था। महापाालिका के आवाहन के बाद हजारों आवेदन आए। इस दरम्यान कोरोना के कारण अन्य कार्यों की तरह यह प्रक्रिया भी ठप पड़ गई। निर्माण कार्य नियमित प्रक्रिया शुरू करने की मांग सभी स्तर से हा रहा है और महापालिका की तरफ से इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। दूसरी तरफ हजारों अवैध निर्माण कार्य हो रहे हैं। इसके पहले कई बार तो ये निर्माण गिरने से कइयों की जान जा चुकी है। 
प्रभाग के विकास कार्यों के लिए आगे आने वाले नगरसेवक अपने प्रभाग के अवैध निर्माण कार्य को लेकर क्यों आवाज नहीं उठा रहे हैं, ऐसा सवाल सर्व सामान्य लोग कर रहे हैं। प्रत्यक्ष में नगरसेवकों की मर्जी से ठेकेदार भी निर्माण कार्य कर रहे हैं और महापालिका ऐसे निर्माण कार्यों पर टेढ़ी नजर नहीं डाल सकता है, ऐसी चर्चा शहर में जोरों पर है।  महापालिका आयुक्त ने निर्माण कार्य को संबंधित प्रभाग अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है। अवैध निर्माण कार्य की मिलने वाली नियमित जानकारी अतिरिक्त आयुक्त को देना उपायुक्त को जरूरी है। अतिरिक्त आयुक्त इस निर्माण कार्य की जानकारी आयुक्त को देने पर आयुक्त को लेकर अंतिम निर्णय लेने वाला है। प्रत्यक्ष में प्रभाग अधिकारियों ने अवैध निर्माण कार्य की जानकारी अभी भी नहीं दी गई है।-मदन सोंडे, उपायुक्त
उल्हासनगर में आज 6 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 7 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,672 हो गई है। मृतकों की संख्या 368 हो गई है। आज 6 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,231 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.22 बताया गया है। वहीं 73 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 26, होम आयसोलेशन में 36 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 8 फरवरी को कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र में 53 लोगों को वैक्सीन लगाई गई जबकि कैम्प 5 स्कूल नं. 28 में 87 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक कुल 1458 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है जिसमें स्वास्थ, सफाई व पुलिस कर्मियों का समावेश है।
अंबरनाथ में 8229 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 04 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8628 हो गई है। आज शहर पूर्व में 3 और पश्चिम में 1 रोगी मिले हैं। 95.37 प्रतिशत के साथ आज तक 8229 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.00 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 87 हैं। मृतकों की कुल संख्या 312 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 12 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 40,727 पहुंच गई है। आज 78 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 74 नेगेटिव और 04 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 12 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 12 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9452 हो गई है। मृतकों का 1.32 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 125 हो गई है। यहां पर 97.67 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9232 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.00 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 95 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 17,890 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 60 नेगेटिव और 12 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 58 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 58 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 60,681 तक जा पहुची है इनमें 695 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 58,839 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1147 तक पहुंच गई है। 64 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 6, कल्याण पश्चिम में 17, डोंबिवली पूर्व में 14, डोंबिवली पश्चिम में 11, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.