🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 08, एक्टिव मरीज 73
कोरोना मुक्त 11,187, मृत्यु 367, कुल संख्या 11,627
🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 08, एक्टिव मरीज 92
कोरोना मुक्त 8179, मृत्यु 312, कुल संख्या 8583
🔺 बदलापुर में नए मरीज 04, एक्टिव मरीज 135
कोरोना मुक्त 9114, मृत्यु 124, कुल संख्या 9373
🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 74, एक्टिव 735
कोरोना मुक्त 58,338, मृत्यु 1140, कुल संख्या 60,213
युसूफ शेख / हीरो बोधा
यावतमाल। महाराष्ट्र के यावतमाल में पांच साल से कम उम्र के 12 बच्चों को पोलियो की दवा की बजाय सैनिटाइजर पिलाने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यावतमाल डिस्ट्रिक्ट काउंसिल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्रीकृष्ण पांचाल ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये सभी बच्चें अब ठीक हैं। उन्होंने बताया कि एक स्वास्थ्य कर्मी, एक डॉक्टर और एक आशा वर्कर को इस मामले में निलंबितकिया जाएगा। श्रीकृष्ण पांचाल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया,'यावतमाल में पांच साल से कम उम्र के 12 बच्चों को पोलियो की बूंदों के बजाय सैनिटाइजर की ड्रॉप्सदे दी गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल वे ठीक हैं। इस मामले में एक स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर और एक आशा वर्कर को निलंबित किया जाएगा।'
बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 30 जनवरी को साल 2021 के लिए पल्स पोलियो अभियान शुरू किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते एक दशक से पोलियो का कोई मामला नहीं आया है। भारत में पोलियो का आखिरी मामला 13 जनवरी, 2011 को आया था। हालांकि, देश में पोलियो को दोबारा पैर पसारने से रोकने के लिए सरकार सतर्क है क्योंकि भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्ता और पाकिस्तान में यह बीमारी अभी भी मौजूद है। इसलिए पोलियो को हराने के लिए साल में दो बार वैक्सीन प्रोग्राम आयोजित होता है।
उल्हासनगर में आज 06 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 8 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,627 हो गई है। मृतकों की संख्या 367 हो गई है। आज 06 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,187 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.22 बताया गया है। वहीं 73 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 25, होम आयसोलेशन में 33 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर मनपा द्वारा कोविड वैक्सीन का कायर् जारी है। 1 फरवरी को आयटीआय कोविड केंद्र में 62 और कैम्प 5 में स्कूल नं. 28 में 42 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। इसी तरह अब तक 1069 लाभार्थीयों को वैक्सीन लगाई गई है।
अंबरनाथ में 8179 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 08 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8583 हो गई है। आज शहर पूर्व में 7 और पश्चिम में 1 रोगी मिले हैं। 95.29 प्रतिशत के साथ आज तक 8179 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.07 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 92 हैं। मृतकों की कुल संख्या 312 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 15 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 40,086 पहुंच गई है। आज 89 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 81 नेगेटिव और 08 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 04 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 04 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9373 हो गई है। मृतकों का 1.32 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 124 हो गई है। यहां पर 97.23 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9114 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.44 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 135 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 17,414 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 60 नेगेटिव और 04 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 74 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 74 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 60,213 तक जा पहुची है इनमें 735 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 58,338 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1140 तक पहुंच गई है। 66 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 7, कल्याण पश्चिम में 34, डोंबिवली पूर्व में 28, डोंबिवली पश्चिम में 4, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal
Corporation CORONA Press Note