🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 80
कोरोना मुक्त 11,308, मृत्यु 370, कुल संख्या 11,758
🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 14, एक्टिव मरीज 84
कोरोना मुक्त 8316, मृत्यु 315, कुल संख्या 8715
🔺 बदलापुर में नए मरीज 35, एक्टिव मरीज 123
कोरोना मुक्त 9470, मृत्यु 125, कुल संख्या 9718
🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 132, एक्टिव 1185
कोरोना मुक्त 59,740, मृत्यु 1159, कुल संख्या 62,084
हीरो बोधा / करण बोधा
मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों ने जनता और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में पहले ही कुछ जगहों पर लॉकडाउन लगाया जा चुका है और अब नागपुर में सख्त नियम जारी किए हैं। संरक्षक मंत्री नितिन राउत ने कहा है कि नागपुर जिले में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लास 7 मार्च तक बंद रहेंगे, सप्ताहांत पर मुख्य बाजार भी बंद रहेंगे। होटल, रेस्तरां 50% की क्षमता पर खुलने वाले हैं 25 फरवरी के बाद 7 मार्च तक मैरिज हॉल को बंद कर दिया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। राज्य के मुख्यमंत्री ने भी लोगों से मास्क पहनने और कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील की है। ऐसा न करने पर वह कठोर कदम उठा सकते हैं। अमरावती जिले में प्रशासन ने 22 फरवरी को रात 8 बजे से 1 मार्च तक के लिए कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। यह कर्फ्यू 1 मार्च को सुबह 6 बजे समाप्त होगा। इस कर्फ्यू के दौरान बेहद सख्ती रहेगी और जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों पर भी प्रतिबंध लागू रहेंगे। राशन, सब्जी, फल और दूध आदि जरूरी चीजें बेचने वाली दुकानें भी सुबह 8 बजे से दोपहर तीन बजे तक ही खुलेंगी। पुणे, नागपुर और मुंबई जैसे अहम शहरों में एक बार फिर से कोरोना सिर उठाने लगा है। तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों से चिंतित प्रदेश सरकार एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकती है। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगले 8 दिन अहम रहने वाले हैं। यदि लोगों ने लापरवाही बंद नहीं की और कोरोना के मामलों में यूं ही इजाफा होता रहा तो फिर लॉकडाउन का फैसला लेना पड़ सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है। इन दोनों राज्यों के अलावा मध्य प्रदेश और पंजाब जैसे राज्य भी चिंता की वजह बने हुए हैं।
उल्हासनगर में आज 6 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 10 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,758 हो गई है। मृतकों की संख्या 370 हो गई है। आज 6 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,308 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.17 बताया गया है। वहीं 80 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 11, होम आयसोलेशन में 23 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 21 फरवरी को कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र में 122 लोगों को वैक्सीन लगाई गई व दूसरे चरण हेतु 112 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि कैम्प 5 स्कूल नं. 28 में 16 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है व दूसरे चरण हेतु 10 लोगों को वैक्सीन लगाई गई अब तक कुल 2698 व दूसरे चरण में 324 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है जिसमें स्वास्थ, सफाई व पुलिस कर्मियों का समावेश है। उल्हासनगर मनपा प्रशासन द्वारा भी कोरोना पर सख्ती के दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसमें मास्क अनिवार्य किया गया है।
अंबरनाथ में 8316 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 14 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8715 हो गई है। आज शहर पूर्व में 10 और पश्चिम में 4 रोगी मिले हैं। 95.42 प्रतिशत के साथ आज तक 8316 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.96 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 84 हैं। मृतकों की कुल संख्या 315 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 16 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 41,864 पहुंच गई है। आज 92 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 78 नेगेटिव और 14 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 35 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 35 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9718 हो गई है। मृतकों का 1.28 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 125 हो गई है।यहां पर 97.44 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 9470 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.26 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 123 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 18,811 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 40 नेगेटिव और 35 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 132 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 132 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 62,084 तक जा पहुची है इनमें 1185 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 59,740 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1159 तक पहुंच गई है। 63 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 20, कल्याण पश्चिम में 32, डोंबिवली पूर्व में 51, डोंबिवली पश्चिम में 22, मांडा टिटवाला में 7, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal