"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

बदलापुर में कोरोना बेकाबू मिले 78 नए मरीज, कल्याण-़डोंबिवली में 236 नए मरीज, उल्हासनगर में नए मरीज 31 एक्टिव 286, अंबरनाथ में नए मरीज 38 एक्टिव 298

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 31एक्टिव मरीज 286

कोरोना मुक्त 11,544, मृत्यु 372, कुल संख्या 12,202

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 38, एक्टिव मरीज 298
कोरोना मुक्त 8583मृत्यु 316, कुल संख्या 9197

🔺 बदलापुर में नए मरीज 78एक्टिव मरीज 243
कोरोना मुक्त 10198, मृत्यु 131, कुल संख्या 10,572

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 236, एक्टिव 3068
कोरोना मुक्त 62,908, मृत्यु 1186, कुल संख्या 67,162
हीरो बोधा / करण बोधा
ठाणे जिले में तेजी से फैल रहा कोरोना
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज कोरोना बम फटने से मरीजों की संख्या एक ही दिन में 78 बढ़ गई है जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 10,572 हो गई है। मृतकों का 1.23 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 131 हो गई है। यहां पर 96.46 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 10198 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 2.29 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 243 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 21,062 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 121 नेगेटिव और 78 पाॅजिटीव पाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से बदलापुर में मरीजों की संख्या में वृद्धि से प्रशासन चिंतित नजर आ रहा है। इतनी छोटी से नगरपालिका में इतने मरीज मिल रहे हैं तो अन्य शहरों का क्या हाल होगा।

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16,620 नए मामले सामने आए जो कि इस साल एक दिन में सामने आए सर्वाधिक नए मामले हैं। राज्य में नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 23,14,413 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के 50 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 52,861 हो गई। राज्य में पिछले दो दिन से 15,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे और रविवार को यह आंकड़ा 16,000 के पार चला गया।

विभाग के मुताबिक, राज्य में 8,861 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक 21,34,072 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में स्वस्थ होने की दर 92.21 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.28 फीसदी है। विभाग ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में फिलहाल 1,26,231 मरीज उपचाराधीन हैं। रविवार को 1,08,381 नमूनों की जांच की गई। सामने आए नए मामलों में मुंबई के 1963 मामले, पुणे के 1780, औरंगाबाद के 752, नांदेड़ के 351, पिंपरी-चिंचवाड के 806, अमरावती के 209 और नागपुर के 1,979 मामले शामिल हैं।

वहीं, महाराष्ट्र में शनिवार को 1156 केंद्रों पर 1.29 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद 13 मार्च तक राज्य के कुल 28,19,888 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है। उधर, गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 810 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,78,207 तक पहुंच गई। एक अधिकारी ने बताया कि इसी अवधि में दो मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,424 हो गई। वहीं, 586 मरीज स्वस्थ हुए हैं और अब तक 2,69,361 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। गुजरात में फिलहाल 4,422 मरीज उपचाराधीन हैं।

उल्हासनगर में नए 31 पाॅजिटीव
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 31 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 12,202 हो गई है। मृतकों की संख्या 372 हो गई है। आज 19 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,544 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 94.61 बताया गया है। वहीं 286 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 64, होम आयसोलेशन में 97 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 14 मार्च को कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र, उल्हासनगर-5 स्थित स्कूल नं. 28, उल्हासनगर-1 लाइफकेयर अस्पताल, उल्हासनगर-4 स्थित सुरेखा क्रिटीकेयर अस्पताल, सर्वानंद अस्पताल व उल्हासनगर-3 स्थित सत्यसाई अस्पताल में वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है।  अब तक कुल 3548 लोगों ने पहला डोज लिया है। दूसरा दोज 1166 लोगों ने लिया है। 45 से 59 वर्षीय कुल 574 लोगों ने तो 60 वर्षीय कुल 2158 लोगों ने अब तक कोविड-91 वैक्सीन लगवाई है। वैक्सीन लगवाने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई भी परेशानी नहीं हुई है ऐसा पीआरओ युवराज भदाणे ने बताया है। उल्हासनगर-1 से 5 तक अभी भी नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं
अंबरनाथ में आज 38 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 38 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 9197 हो गई है। आज शहर पूर्व में 15 और पश्चिम में 23 रोगी मिले हैं। 93.32 प्रतिशत के साथ आज तक 8583 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 3.24 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 298 हैं। मृतकों की कुल संख्या 316 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 44 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 45,178 पहुंच गई है। आज 166 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 128 नेगेटिव और 38 पाॅजिटीव हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 236 पाॅजिटीव
सभी दुकानें अब सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुली रहेंगी
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 236 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई  है। जिससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 67,162 तक जा पहुची है इनमें 3068 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 62,908 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 3 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1186 तक पहुंच गई है। 205 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 37, कल्याण पश्चिम में 60, डोंबिवली पूर्व में 101, डोंबिवली पश्चिम में 23, मांडा टिटवाला में 11, पिसवली में 0 तथा मोहना में 4 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र में सभी दुकानों को खोलने का समय सुबह 7 से शाम 7 बजे तक का था उसे बदलकर सुबह 10 से रात 8 बजे तक किया गया है। ऐसा आदेश मनपा प्रशासन ने निकाला है।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.