"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

राज्य में नाइट कर्फ्यू रात 8 से सुबह 7 बजे तक, कल्याण-डोंबिवली में 829 नए मरीज, उल्हासनगर में नए मरीज 122 एक्टिव 1040, अंबरनाथ में नए मरीज 131 एक्टिव 1093

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 122एक्टिव मरीज 1040

कोरोना मुक्त 11,860, मृत्यु 378, कुल संख्या 13,278

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 131, एक्टिव मरीज 1093
कोरोना मुक्त 8875मृत्यु 318, कुल संख्या 10,286

🔺 बदलापुर में नए मरीज 130एक्टिव मरीज 467
कोरोना मुक्त 11,249, मृत्यु 131, कुल संख्या 11,847

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 829, एक्टिव 7341
कोरोना मुक्त 66,909, मृत्यु 1212, कुल संख्या 75,819
हीरो बोधा / करण बोधा

डिप्टी सीएम बोले, लोग नहीं माने तो संभव है लॉकडाउन

मुंबई। महाराष्ट्र की दूसरी लहर का कहर रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को कई आदेश जारी किए हैं। इसके तहत राज्य में मॉल, रेस्तरां और बगीचे आज (27 मार्च) से रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। समुद्र तटों तक पहुंच भी प्रतिबंधित रहेगी। सरकार ने कहा है कि जो भी लोग घर से बाहर बिना मास्क के देखे जाएंगे उनसे 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया जाएगा तो सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने 27 मार्च से 15 अप्रैल तक सभी तरह के सामाजिक जमावड़े पर प्रतिबंध लगा दिया है। नाटक थियेटरों को बंद किया गया, लेकिन रात में भोजन की होम डिलीवरी की छूट दी गई है। हालांकि, नाइट कर्फ्यू के समय आवश्यक सेवाओं पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि जिस भी सोसाइटी में पांच या फिर ज्यादा कोरोना के केस सामने आएंगे, उसे बीएमसी सील कर देगी। उन्होंने कहा, ''हम स्लम्स और चॉल्स में ज्यादा पॉजिटिविटी रेट देख रहे हैं। होटल्स और पब्स नाइट कर्फ्यू के समय बंद रहेंगे।'' वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर में आज भी कोरोना के साढ़े तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। नागपुर में आज 3688 नए केस मिले, जबकि पिछले एक दिन में 54 लोगों की मौत हो गई है। नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। पूरे राज्य में कंप्लीट लॉकडाउन की उम्मीदें कम ही हैं, लेकिन सख्ती में इजाफा किया जा सकता है और कई जिलों में लॉकडाउन लग सकता है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 36,902 मामले सामने आए थे, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,37,735 हो गई। राज्य की राजधानी मुंबई में दिनभर में संक्रमण के 5,515 नए मामले सामने आए। 112 कोविड-19 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 53,907 हो गई हैं। इन सबके बीच, शुक्रवार रात ही एक बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया। ठाकरे ने स्थानीय अधिकारियों से रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक शॉपिग मॉल को बंद रखना सुनिश्चित करने को कहा है। अजित पवार ने कहा है कि यदि लोग नहीं माने तो फिर लॉकडाउन संभव है। परभणी, अमरावती, नांदेड़, पुणे जैसे जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू है। इसके अलावा मुंबई में किसी भी मॉल में एंट्री के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है। मुख्यमंत्री ने आगाह किया है कि अगर लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते हैं तो कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 36,902 मामले सामने आए हैं जो कि अब तक के सबसे ज्यादा है। ठाकरे ने यह भी बताया कि मेरी इच्छा लॉकडाउन लागू करने की नहीं है।

अस्पताल में बिस्तर और दवाइयों पर भी निर्देश
वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों से अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर और दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को यह समझने की जरूरत है कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है बल्कि बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो संबंधित जिलों में लॉकडाउन लगाए जाने चाहिए लेकिन यह कदम अचानक नहीं उठाना चाहिए। अधिकारियों को इसकी जांच करनी चाहिए कि निजी प्रतिष्ठान कर्मचारियों की उपस्थिति और समय के मामले में दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं या नहीं।

उल्हासनगर में आज 122 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 122 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 13,278 हो गई है। आज एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 378 हो गई है।आज 36 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,860 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 89.32 बताया गया है। वहीं 1040 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 244, होम आयसोलेशन में 416 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र, उल्हासनगर-5 स्थित स्कूल नं. 28, उल्हासनगर-1 लाइफकेयर अस्पताल, उल्हासनगर-4 स्थित सुरेखा क्रिटीकेयर अस्पताल, सर्वानंद अस्पताल व उल्हासनगर-3 स्थित सत्यसाई अस्पताल में वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है। अब तक कुल 4153 लोगों ने पहला डोज लिया है। दूसरा दोज 1832 लोगों ने लिया है। 45 से 59 वर्षीय कुल 1264 लोगों ने तो 60 वर्षीय कुल 4662 लोगों ने अब तक कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई है।
अंबरनाथ में आज 131 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 131 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 10,286 हो गई है। आज शहर पूर्व में 74 और पश्चिम में 57 रोगी मिले हैं। 86.28 प्रतिशत के साथ आज तक 8875 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 10.63 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 1093 हैं। मृतकों की कुल संख्या 318 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 386 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 48,936 पहुंच गई है। आज 391 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 260 नेगेटिव और 131 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 130 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 130 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 11,847 हो गई है। मृतकों का 1.10 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 131 हो गई है। यहां पर 94.95 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 11,249 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 3.94 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 467 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 23,144 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 71 नेगेटिव और 130 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 829 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 829 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 75,819 तक जा पहुची है इनमें 7341 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 66,909 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 3 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1212 तक पहुंच गई है। 586 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 114, कल्याण पश्चिम में 263, डोंबिवली पूर्व में 290, डोंबिवली पश्चिम में 101, मांडा टिटवाला में 47, पिसवली में 4 तथा मोहना में 10 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.