"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

मैं लॉकडाउन को एक विकल्प के रूप में देखता हूं- CM, उल्हासनगर में नए मरीज 123 एक्टिव 752, कल्याण-डोंबिवली में 711 नए मरीज, अंबरनाथ में नए मरीज 106 एक्टिव 744

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 123एक्टिव मरीज 752

कोरोना मुक्त 11,728, मृत्यु 375, कुल संख्या 12,855

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 106, एक्टिव मरीज 744
कोरोना मुक्त 8730मृत्यु 318, कुल संख्या 9792

🔺 बदलापुर में नए मरीज 112एक्टिव मरीज 386
कोरोना मुक्त 10735, मृत्यु 131, कुल संख्या 11,252

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 711, एक्टिव 5459
कोरोना मुक्त 65,281, मृत्यु 1200, कुल संख्या 72,397
हीरो बोधा / करण बोधा
जिलों में लगा सकते हैं लॉकडाउन, टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट पॉलिसी पर फोकस करें राज्य: केंद्र सरकार
मुंबई। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है। एक तरफ कैबिनेट ने 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाने के अभियान को 1 अप्रैल से शुरू करने को मंजूरी दी है तो वहीं एक अप्रैल से ही नई गाइडलाइंस भी लागू करने का फैसला लिया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस में राज्य सरकारों को टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की पॉलिसी को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया गया है। नई गाइडलाइंस एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए लागू होंगी। केंद्र ने राज्यों से टेस्टिंग को भी बढ़ाने की बात कही है और पॉजिटिव आए लोगों का इलाज सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा ट्रैक की पॉलिसी पर काम करते हुए टेस्ट में पॉजिटिव आए लोगों की जानकारी जुटाने और उनकी भी टेस्टिंग करने का आदेश दिया गया है। इन लोगों को आइसोलेट करने का आदेश दिया गया है। यही नहीं केंद्र सरकार ने कहा है कि जिला प्रशासन को माइक्रो लेवल पर कंटेनमेंट जोन तैयार करने पर जोर देना चाहिए। यही नहीं सभी जिला अधिकारियों की ओर से डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट पर कंटेनमेंट जोन्स के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। यह लिस्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ भी समय-समय पर साझा करने को कहा गया है। मंत्रालय ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में सख्ती के साथ हाउस टू हाउस सर्विलांस और कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग किए जाने की जरूरत है।

जिला, शहर और वार्ड लेवल तक में सख्ती कर सकते हैं राज्य                                                                     मंत्रालय ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन में नियमों के पालन के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही राज्य सरकारों की ओर से तय की जाएगी। वर्कप्लेसेज पर भी जरूरी नियमों को तय करने का अधिकार राज्यों को दिया गया है। यही नहीं मास्क, हैंड हाइजीन, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों में सख्ती और फाइन तय करने का हक भी राज्यों के पास होगा। इसके अलावा राज्यों को जिला, तहसील और शहर या वार्ड के लेवल पर भी कोरोना से जुड़ी पाबंदियां तय करने का अधिकार दिया गया है।
एक से दूसरे राज्य में एंट्री पर कोई रोक नहीं, केंद्र सरकार ने भले ही टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट पॉलिसी के जरिए कोरोना गाइडलाइंस को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है, लेकिन एक से दूसरे राज्यों में आवाजाही पर कोई रोक नहीं है। केंद्र ने स्पष्ट किया है  कि किसी भी राज्य के भीतर या फिर एक से दूसरे राज्य में आवागमन पर कोई रोक नहीं होगी। इसके अलावा मूवमेंट के लिए किसी भी तरह के अप्रूवल या फिर ई-परमिट की भी जरूरत नहीं है। नई गाइडलाइंस 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लागू रहेंगी।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तकरीबन रोजाना ही रिकॉर्ड्स तोड़ रहे हैं। बीते दिन 30 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लॉकडाउन को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि वे कोरोना से बचने के लिए जिम्मेदारी से व्यवहार करें, नहीं तो सरकार को लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। टोपे ने कहा है कि लोगों को गाइडलाइन्स का जरूर से पालन करना ही होगा।

महाराष्ट्र के मंत्री राजेश टोपे ने टीकाकरण अभियान पर कहा कि हमने केंद्र सरकार से 20 लाख रोजाना वैक्सीन की मांग की है। उन्होंने कहा, ''हमें बताया गया है कि कल हमें कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की 9 लाख डोज मिल जाएंगी। हमारा लक्ष्य 3 महीने के भीतर कमजोर ग्रुप्स का टीकाकरण करना है। लक्ष्य पूरा करने के लिए जितनी वैक्सीन की मांग की है, उनकी जरूरत होगी।'' बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 30,535 नए मामले सामने आए थे, जो कि अब तक के दैनिक मामलों में सबसे ज्यादा हैं। नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,79,682 हो गई। वहीं, 99 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 53,399 हो गई। इससे तीन दिन पहले ही कोविड-19 के सबसे ज्यादा 25,833 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इससे पहले सितंबर, 2020 को 24,896 नए मामले सामने आए थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना मामलों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए पिछले दिनों कहा था कि राज्य में स्थिति गंभीर होती जा रही है। लॉकडाउन की संभावना को लेकर उन्होंने कहा था कि मैं आगे लॉकडाउन को एक विकल्प के रूप में देखता हूं। लेकिन मैं राज्य के लोगों पर भरोसा करता हूं कि वे सहयोग (कोविड-19 नियमों के पालन में) करेंगे, जैसे उन्होंने पहले किया था। हालांकि, उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि अब वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन भी है, जोकि पहले नहीं था।

राज्य में मुंबई, पुणे, नागपुर में कोरोना वायरस के काफी मामले सामने आ रहे हैं। नागपुर में सोमवार को 3,596 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,96,676 हो गई है। वहीं, 40 और लोगों की जान गई है। कोरोना मामलों के चलते राज्य सरकार ने कई अहम फैसले भी लिए हैं। नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन लागू है। पहले यह 15 से 21 मार्च तक था, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया। इसके अलावा, बीते शुक्रवार को थियेटर और सभागारों में आने वाले लोगों की संख्या सिमित रखने का आदेश दिया गया है। राज्य सरकार ने कहा है कि 31 मार्च तक ये 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालन कर सकते हैं। प्राइवेट ऑफिसेज में भी 50 फीसदी स्टाफ को बुलाने का आदेश दिया गया है।

उल्हासनगर में नए 123 पाॅजिटीव
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 123 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 12,855 हो गई है। आज एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 375 हो गई है।आज 35 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 11,728 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 91.23 बताया गया है। वहीं 752 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 196, होम आयसोलेशन में 243 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 22 मार्च को कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र, उल्हासनगर-5 स्थित स्कूल नं. 28, उल्हासनगर-1 लाइफकेयर अस्पताल, उल्हासनगर-4 स्थित सुरेखा क्रिटीकेयर अस्पताल, सर्वानंद अस्पताल व उल्हासनगर-3 स्थित सत्यसाई अस्पताल में वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है। अब तक कुल 4004 लोगों ने पहला डोज लिया है। दूसरा दोज 1686 लोगों ने लिया है। 45 से 59 वर्षीय कुल 1062 लोगों ने तो 60 वर्षीय कुल 3914 लोगों ने अब तक कोविड-91 वैक्सीन लगवाई है।
अंबरनाथ में आज 106 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 106 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 9792 हो गई है। आज शहर पूर्व में 59 और पश्चिम में 47 रोगी मिले हैं। 89.15 प्रतिशत के साथ आज तक 8730 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 7.59 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 744 हैं। आज दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 318 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 231 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 47,426 पहुंच गई है। आज 231 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 198 नेगेटिव और 106 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 112 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 112 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 11,252 हो गई है। मृतकों का 1.16 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 131 हो गई है। यहां पर 95.40 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 10,735 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 3.43 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 386 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 22,294 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 89 नेगेटिव और 112 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 711 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 711 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई  है। जिससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 72,397 तक जा पहुची है इनमें 5459 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 65,281 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 3 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1200 तक पहुंच गई है। 404 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 116, कल्याण पश्चिम में 264, डोंबिवली पूर्व में 230, डोंबिवली पश्चिम में 64, मांडा टिटवाला में 31, पिसवली में 0 तथा मोहना में 6 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.