"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

पुणे से लेकर दिल्ली तक 10 जिलों में कोरोना का कोहराम, उल्हासनगर में नए मरीज 163 एक्टिव 1558, कल्याण-डोंबिवली में 1244 नए मरीज, अंबरनाथ में नए मरीज 118 एक्टिव 1649

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 163एक्टिव मरीज 1558

कोरोना मुक्त 12,472, मृत्यु 380, कुल संख्या 14,410

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 118, एक्टिव मरीज 1649
कोरोना मुक्त 9344मृत्यु 320, कुल संख्या 11,313

🔺 बदलापुर में नए मरीज 206एक्टिव मरीज 641
कोरोना मुक्त 12,108, मृत्यु 133, कुल संख्या 12,882

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 1244, एक्टिव 9599
कोरोना मुक्त 71,558, मृत्यु 1235, कुल संख्या 82,392
हीरो बोधा / करण बोधा

महाराष्ट्र में हाॅफ लाॅकडाऊन के संकेत 

मुंबई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को शीर्ष 10 जिलों और शहरों की सूची जारी की, जिसमें कहा गया कि देश में कोरोनो वायरस महामारी के वर्तमान 6,58,909 सक्रिय मामलों में महत्वपूर्ण योगदान है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन 10 जिलों में से आठ महाराष्ट्र में हैं। राज्य की बात करें तो अकेले महाराष्ट्र का योगदान 59.63 प्रतिशत है। एक तुलनात्मक विश्लेषण के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि महाराष्ट्र में 3 फरवरी से 3 अप्रैल तक कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में नौ गुना वृद्धि देखी गई है, जबकि दिल्ली में इसी अवधि के दौरान 10 गुना वृद्धि देखी गई है। पिछले दो सप्ताह से दैनिक मामलों और मृत्यु दर में बहुत अधिक वृद्धि के कारण केंद्र ने 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 'गंभीर चिंता' के क्षेत्रों के रूप में वर्गीकृत किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन राज्यों को कोरोना गाइलाइन्स को सख्ती से पालन करवाने के लिए कहा गया है। साथ ही कोरोना परीक्षण भी बढ़ाने की सलाह दी गई है। भारत ने शनिवार को कोरोनो वायरस बीमारी के दैनिक मामलों में भारी उछाल दर्ज की है। बीते 24 घंटों में लगभग 90,000 संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं। 

दक्षिण में बेंगलुरु से लेकर उत्तर में दिल्ली तक ये 10 जिले देश में कोरोना के मामलों में 50 प्रतिशत का योगदान करते हैं:

महाराष्ट्र में पुणे सक्रिय मामलों में 10.75 प्रतिशत योगदान देता है।
पुणे से मुंबई का अनुसरण किया जाता है क्योंकि इसमें 8.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
महाराष्ट्र का एक अन्य जिला नागपुर है जिसमें 7.71 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
महाराष्ट्र के ठाणे में 6.83 फीसदी हिस्सेदारी है।
नासिक का योगदान 5.66 फीसदी है।
बेंगलुरु अर्बन में 3.73 फीसदी हिस्सेदारी है।
औरंगाबाद में दो फीसदी हिस्सेदारी है।
दिल्ली में 1.82 फीसदी हिस्सेदारी है।
अहमदनगर का योगदान 1.74 फीसदी है।
महाराष्ट्र में नांदेड़ में 1.67 फीसदी हिस्सेदारी है।

आठ राज्यों से आए कोरोना वायरस के 81.42 प्रतिशत नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आठ राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी हुई है और शनिवार को रिपोर्ट कुल मामलों में से 81.42 प्रतिशत नए मरीज इन्हीं प्रदेशों से हैं।  मंत्रालय के मुताबिक, इन आठ राज्यों में, महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश शामिल हैं।  भारत में इलाजरत मामलों की संख्या बढ़कर 6,58,909 पहुंच गई है और यह कुल मामलों का 5.32 प्रतिशत है। एक दिन में 44,213 इलाजरत मामलों की बढ़ोतरी हुई है। 

महाराष्ट्र में बीते दो महीनों में इलाजरत मरीजों की संख्या में नौ गुना की सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो, पंजाब में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या सबसे अधिक बढ़ी है।  देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करा रहे 77.3 प्रतिशत पांच राज्यों-- महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब--में हैं। सिर्फ महाराष्ट्र में ही देश के इलाजरत मामलों का 59.36 फीसदी है। 

मंत्रालय के अनुसार, भारत में शनिवार को कोविड-19 के 89,129 नए मामले आए जो करीब साढ़े छह महीने में सर्वाधिक एकदिनी बढ़ोतरी है। इसके बाद देश में कुल मामले 1.23 करोड़ से अधिक हो गए हैं।  देश में 714 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,64,110 पहुंच गई है। 21 अक्टूबर के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।  महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 47,913 मामले आए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 4,991 और छत्तीसगढ़ में 4,174 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल समेत 12 राज्यों में रोजाना मामले बढ़ रहे हैं।  

उल्हासनगर में आज 163 नए मरीज

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 163 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 14,410 हो गई है। आज एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 380 हो गई है।आज 81 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 12,472 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 86.55 बताया गया है। वहीं 1558 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 359, होम आयसोलेशन में 746 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र, उल्हासनगर-5 स्थित स्कूल नं. 28, उल्हासनगर-1 लाइफकेयर अस्पताल, उल्हासनगर-4 स्थित सुरेखा क्रिटीकेयर अस्पताल, सर्वानंद अस्पताल व उल्हासनगर-3 स्थित सत्यसाई अस्पताल में वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है। अब तक कुल 4553 लोगों ने पहला डोज लिया है। दूसरा दोज 1917 लोगों ने लिया है। 45 से 59 वर्षीय कुल 1913 लोगों ने तो 60 वर्षीय कुल 5564 लोगों ने अब तक कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई है।
अंबरनाथ में आज 118 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 118 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,313 हो गई है। आज शहर पूर्व में 91 और पश्चिम में 27 रोगी मिले हैं। 82.59 प्रतिशत के साथ आज तक 9344 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 14.57 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 1649 हैं। मृतकों की कुल संख्या 320 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 467 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 52,692 पहुंच गई है। आज 192 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 74 नेगेटिव और 118 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 206 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 206 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 12,882 हो गई है। मृतकों का 1.04 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 133 हो गई है। यहां पर 93.99 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 12,108 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 4.97 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 641 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 24,141 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 45 नेगेटिव और 206 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 1244 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 1244 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 82,392 तक जा पहुची है इनमें 9599 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 71,558 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 4 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1235 तक पहुंच गई है। 876 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 202, कल्याण पश्चिम में 422, डोंबिवली पूर्व में 371, डोंबिवली पश्चिम में 132, मांडा टिटवाला में 96, पिसवली में 0 तथा मोहना में 21 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.