"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

ऑक्सीजन की कमी के चलते महाराष्ट्र में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन, उल्हासनगर में नए मरीज 141 एक्टिव 2082, अंबरनाथ में नए मरीज 191 एक्टिव 2777, कल्याण-डोंबिवली में 1160 नए मरीज

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 141एक्टिव मरीज 2082

कोरोना मुक्त 15,070, मृत्यु 400, कुल संख्या 17,552

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 191, एक्टिव मरीज 2777
कोरोना मुक्त 12,586मृत्यु 348, कुल संख्या 15,711

🔺 बदलापुर में नए मरीज 215एक्टिव मरीज 1462
कोरोना मुक्त 15,105, मृत्यु 149, कुल संख्या 16,716

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 1160, एक्टिव 14,999
कोरोना मुक्त 92,416, मृत्यु 1304, कुल संख्या 1,08,713
हीरो बोधा / करण बोधा
4 घंटे ही खुलेंगी किराना-सब्जियों की दुकानें
मुंबई महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन लगने जा रहा है। उद्धव सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि कल रात 8 बजे के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इसका ऐलान करेंगे। महाराष्ट्र कैबिनेट ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इसकी सिफारिश की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, ''हमने मुख्यमंत्री से कल रात 8 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की अपील की है। सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से यह गुजारिश की है। अब मुख्यमंत्री को फैसला लेना है।'' हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कल रात 8 बजे के बाद सीएम संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा करेंगे। 
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए महाराष्ट्र में 1 मई तक लागू कर्फ्यू में महाराष्ट्र सरकार ने और पाबंदियां बढ़ा दी है। राज्य में किराना दुकानें और सभी तरह की खाने-पीने की दुकानें केवल चार घंटे तक खुलेंगी। इन्हें सुबह 7 से 11 बजे तक ही खोलने की अनुमति होगी। पहले नाइट कर्फ्यू, फिर वीकेंड लॉकडाउन और अब मिनी लॉकडाउन में भी कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है और इस वजह से राज्य सरकार ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं। महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी किराना, सब्जी, फल, डेयरी, बेकरी सभी तरह की खाने पीने की चीजों की दुकाने (चिकन, मटन, मछली, अंडे की दुकानें सहित), कृषि उपकरणों से संबंधित दुकानें, जानवरों के चारे की दुकानें सुबह 7 से 11 बजे तक ही खुल सकेंगी। हालांकि, इन दुकानों से होम डिलीवरी सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक जारी रहेगी। हालांकि, स्थानीय प्रशासन की ओर से समय में बदलाव किया जा सकता है। 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए पाबंदियों की घोषणा की थी। पाबंदियों को लॉकडाउन का नाम ना देकर 'ब्रेक द चेन' मुहिम बताया गया। इस दौरान सभी गैर जरूरी सेवाओं और गतिविधियों पर रोक रहेगी। पूरे महाराष्ट्र में धारा 144 लागू है। पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक है।
वहीं, मंत्री असलम शेख ने कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन की कमी की वजह से यह फैसला लिया गया है। इसके लिए जल्द ही गाइडलाइंस जारी की जाएगी।  मंत्री असलम शेख ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ''मेडिकल ऑक्सजीन की कमी की वजह से महाराष्ट्र संपूर्ण लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। इसको लेकर गाइडलाइंस की घोषणा जल्द ही की जाएगी।'' महाराष्ट्र में 1 मई तक धारा 144 लागू है और ब्रेक द चेन मुहिम के तहत सभी गैर जरूरी गतिविधियों और सेवाओं पर रोक है। आज ही महाराष्ट्र सरकार ने कोविड गाइडलाइंस में बदलाव करते हुए कहा है कि राज्य में अब किराना और खाने-पीने की वस्तुओं की दुकानें भी केवल 4 घंटे के लिए खुलेंगी। पहले नाइट कर्फ्यू, फिर वीकेंड लॉकडाउन और अब मिनी लॉकडाउन के बावजूद महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण पर लगाम नहीं लग पा रहा है। 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण के फैसले को लेकर राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को केंद्र से कोई चिट्ठी नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ''18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण को लेकर हमें केंद्र से लेटर नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि टीकाकरण अभियान पूरी तेजी से चलेगा और जरूरत पड़ी तो हम विदेशों से सीधी खरीद के लिए केंद्र से अनुमति लेंगे।''

एसएससी परीक्षा रद्द - शिक्षा मंत्री

मुंबई कोरोना से बदतर होते हालात देख महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में होने वाली एसएससी (Class 10) परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इस संबंध में समाचार एजेंसी एएनआई को सूचना दी है। इससे पहले ही महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। पहले 10वीं की परीक्षा भी स्थगित की गई थीं लेकिन अब हालात खराब होते देख महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीखा रद्द करने का फैसला किया है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10 की परीक्षाएं जिस तरह से रद्द हुई हैं उससे महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड परीक्षा 2021 में लेने वाले छात्रों को उम्मीद थी कि महाराष्ट्र में भी परीक्षाएं रद्द हो सकती हैं। क्योंकि महाराष्ट्र देश का वह राज्य है जहां कोरोना से दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा हालात बदतर हैं। महाराष्ट्र बोर्ड में हर साल करीब 17 लाख विद्यार्थी 10वीं की परीक्षा और 14 लाख विद्यार्थी 12वीं में बठते हैं। पिछले वर्ष एमएसबीएसएचएसई 10वीं परीक्षा परिणाम में 93.32 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा था। लड़कियां 96.99% और लड़के 93.90% पास हुए थे। कोंकण रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा (98.77%) रहा था। 5,50,809 विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन, 3,30,588 सेकेंड डिविजन और 80,334 थर्ड डिविजन के साथ पास हुए थे। वहीं महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में 90.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।
उल्हासनगर में आज 141 नए मरीज, आज 1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 141 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 17,552 हो गई है। आज 1 मरिजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 400 हो गई है। आज 232 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 15,070 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 85.86 बताया गया है। वहीं 2082 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 248, होम आयसोलेशन में 1321 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 13, उल्हासनगर-2 में 20, उल्हासनगर-3 में 36, उल्हासनगर-4 में 55 और उल्हासनगर-5 में 17 नए मरीज मिले हैं। वहीं उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र, मीरा एनएक्स, श्रद्धा अस्पताल, उल्हासनगर-5 स्थित स्कूल नं. 28, उल्हासनगर-1 लाइफकेयर अस्पताल, उल्हासनगर-4 स्थित सुरेखा क्रिटीकेयर अस्पताल, सर्वानंद अस्पताल व उल्हासनगर-3 स्थित सत्यसाई अस्पताल में वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है। अब तक कुल 4878 लोगों ने पहला डोज लिया है। दूसरा दोज 2183 लोगों ने लिया है। 45 वर्षीय से आगे कुल 19973 व 842 अन्य लोगों ने अब तक कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई है। उल्हासनगर-4 में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे है
अंबरनाथ में आज 191 नए मरीज, आज की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 191 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 15,711 हो गई है। 80.10 प्रतिशत के साथ आज तक 12,586 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 17.67 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 2777 हैं। आज 2 मरिजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 348 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 418 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 65,549 पहुंच गई है। आज 881 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 690 नेगेटिव और 191 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 12,154 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 1898 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में आज 215 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 215 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 16,716 हो गई है। मृतकों का 0.89 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 149 हो गई है। यहां पर 90.36 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 15,105 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 8.74 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 1462 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 31,870 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 280 नेगेटिव और 215 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 1160 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 1160 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,08,713 तक जा पहुची है इनमें 14,999 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 92,416 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 6 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1304 तक पहुंच गई है। 1991 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 214, कल्याण पश्चिम में 359, डोंबिवली पूर्व में 319, डोंबिवली पश्चिम में 160, मांडा टिटवाला में 90, पिसवली में 0 तथा मोहना में 18 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.