"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

15 मई तक सख्त लाॅकडाउन, उल्हासनगर में नए मरीज 131 एक्टिव 1609, अंबरनाथ में नए मरीज 125 एक्टिव 1997, कल्याण-डोंबिवली में 835 नए मरीज

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 131एक्टिव मरीज 1609

कोरोना मुक्त 16,695, मृत्यु 425, कुल संख्या 18,729

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 125, एक्टिव मरीज 1997

कोरोना मुक्त 15,226मृत्यु 376, कुल संख्या 17,599

🔺 बदलापुर में नए मरीज 152एक्टिव मरीज 1508
कोरोना मुक्त 16,677, मृत्यु 198, कुल संख्या 18,383

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 835, एक्टिव 12,734
कोरोना मुक्त 1,05,750, मृत्यु 1390, कुल 1,19,874
हीरो बोधा / करण बोधा
राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना
मुंबई राज्य में कोरोना रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ठाकरे सरकार ने कोरोना प्रभाव को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं। राज्य में कोरोना का खतरा अभी तक कम नहीं हुआ है और सरकार ने आपातकालीन कायदा के तहत 1 मई को सुबह 7 बजे से 15 मई की सुबह 7 बजे तक सख्त लाॅकडाउन की घोषणा की है। इस संबंध में सरकार द्वारा जीआर निकालकर आधिकारिक घोषणा की गई है। भीड़ के कारण चिंता महाराष्ट्र में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा है. सुबह सब्जी मंडी में भीड़ होने से चिंता बढ़ रही है। इसलिए, 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने और इसे और अधिक सख्ती से लागू करने का सभी मंत्रियों ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से सुझाव दिया। पुलिस को खुलेआम घूमने वालों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। ऐसे सुझाव कुछ मंत्रियों द्वारा भी दिए गए थे। 
क्या बंद होगा?
- 15 मई को सुबह 7 बजे तक राज्य में लगाए गए अन्य कड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे।
- राज्य में सभी सैलून और ब्यूटी पार्लर पूरी तरह से बंद हो जाएंगे
- स्कूल, कॉलेज, सिनेमा, शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्तरां बंद रहेंगे
- खेल परिसर और स्टेडियम भी बंद रहेंगे
- धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।
- धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी अनुमति नहीं है। केवल 25 लोगों को शादी में शामिल होने की अनुमति है.
- केवल 20 लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति है
क्या जारी रहेगा और क्या बंद? राज्य में अब सभी किराना, सब्जी की दुकानें, फल विक्रेता, डेयरी, बेकरी, सभी प्रकार की खाद्य दुकानें (चिकन, मांस, मुर्गी पालन, मछली और अंडे), कृषि क्षेत्र और कृषि से संबंधित सभी दुकानें, पालतू पशु खाद्य दुकानें हैं ऐसा केवल चार घंटे तक जारी रखा जा सकता है। उपरोक्त सभी दुकानों को सुबह 7 से रात 8 बजे तक होम डिलीवरी करने की अनुमति है। इसी समय, स्थानीय प्रशासन संबंधित क्षेत्र की स्थिति को देखकर दुकानों के समय का निर्धारण करने में सक्षम होगा। 
उल्हासनगर में आज 131 नए मरीज, आज 3 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 131 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 18,729 हो गई है। आज 3 मरिजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 425 हो गई है। आज 163 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 16,695 हो गई है।रिकवरी प्रतिशत 89.14 बताया गया है। वहीं 1609 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 73, होम आयसोलेशन में 1098 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 17, उल्हासनगर-2 में 13, उल्हासनगर-3 में 25, उल्हासनगर-4 में 51 और उल्हासनगर-5 में 25 नए मरीज मिले हैं। वहीं उल्हासनगर में 9 केंद्रों पर वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है।कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र, मीरा एनएक्स, श्रद्धा अस्पताल, उल्हासनगर-5 स्थित स्कूल नं. 28, उल्हासनगर-1 लाइफकेयर अस्पताल, उल्हासनगर-4 स्थित सुरेखा क्रिटीकेयर अस्पताल, सर्वानंद अस्पताल व उल्हासनगर-3 स्थित सत्यसाई अस्पताल में वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है। अब तक कुल 5271 लोगों ने पहला डोज लिया है। दूसरा दोज 2398 लोगों ने लिया है। 45 वर्षीय से आगे कुल 28731 ऐसे कुल 36,389 ने अब तक कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई है। उल्हासनगर-4 में आज भी सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे है
अंबरनाथ में आज 125 नए मरीज, आज की मौत
अंबरनाथ। अंबरनएनाथ नपा क्षेत्र में आज 125 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 17,599 हो गई है। 86.51 प्रतिशत के साथ आज तक 15,226 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 11.34 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 1997 हैं। आज 5 मरिजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 376 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 340 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 74,567 पहुंच गई है। आज 657 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 532 नेगेटिव और 125 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 15,398 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 3405 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में आज 152 नए पाॅजिटीवआज की मौत
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 152 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 18,383 हो गई है। आज 2 मरिज की मौत के बाद मृतकों का 1.07 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 198 हो गई है। यहां पर 90.71 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 16,677 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 8.20 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 1508 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 35,808 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 214 नेगेटिव और 152 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 835 पाॅजिटीव, आज 10 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 835 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,19,874 तक जा पहुची है इनमें 12,734 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,05,750 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 10 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1390 तक पहुंच गई है। 1546 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 152, कल्याण पश्चिम में 242, डोंबिवली पूर्व में 279, डोंबिवली पश्चिम में 91, मांडा टिटवाला में 58, पिसवली में 2 तथा मोहना में 11 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.