"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

महाराष्ट्र में 15 दिन और बढ़ेगा मिनी लॉकडाउन?, उल्हासनगर में नए मरीज 140 एक्टिव 1644, अंबरनाथ में नए मरीज 125 एक्टिव 2141, कल्याण-डोंबिवली में 1091 नए मरीज

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 140एक्टिव मरीज 1644

कोरोना मुक्त 16,532, मृत्यु 422, कुल संख्या 18,598

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 125, एक्टिव मरीज 2141

कोरोना मुक्त 14,962मृत्यु 371, कुल संख्या 17,474

🔺 बदलापुर में नए मरीज 178एक्टिव मरीज 1460
कोरोना मुक्त 16,575, मृत्यु 196, कुल संख्या 18,231

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 1091, एक्टिव 13,455
कोरोना मुक्त 1,04,204, मृत्यु 1380, कुल 1,19,039
हीरो बोधा / करण बोधा
 कैबिनेट मंत्री ने दिए संकेत
मुंबई महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लॉकडाउन लगने के बाद भी बेतहाशा बढ़ रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 66 हजार नए मामले सामने आए। इस बीच मरीजों की तादाद न थमने पर राज्य में लागू मिनी लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई जा सकती है। मंगलवार को उद्धव ठाकरे सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय वडेट्टीवार ने इसके संकेत भी दिए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को मिनी लॉकडाउन 15 दिन और बढ़ाने का सुझाव दिया है। विजय वडेट्टीवार के मुताबिक, प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 15 दिन और बढ़ाकर 15 मई तक कर देना चाहिए। बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे कर महाराष्ट्र कैबिनेट की मीटिंग होने वाली है। माना जा रहा है कि यह फैसला इस मीटिंग में लिया जा सकता है और महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध आगामी 15 मई तक बढ़ाए जा सकते हैं। बता दें कि प्रदेश में मिनी लॉकडाउन लगाने के बाद भी कोरोना के मामलों में कमी न के बराबर आई है। हर दिन प्रदेश में 50 हजार के आसपास नए मरीज मिल रहे हैं। बीते 26 दिनों में महाराष्ट्र में कोरोना के 15 लाख से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। माना जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक यह आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच जाएगा। प्रदेश में बेतहाशा बढ़ते मामलों को देखते हुए ही राज्य प्रशासन ने बीते 22 अप्रैल को लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगा दिए थे। बता दें कि मंगलवार को महाराष्ट्र में एक दिन में 66 हजार 358 नए केस मिले। वहीं एक दिन में 895 मौतें हुईं। मुम्बई में भी एक दिन में 3 हजार 999 मामले सामने आए और 59 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 895 मरीजो की मौत हुई है। इसके साथ ही अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 66 हजार 179 हो गया है। प्रदेश में ऐक्टिव मरीजों की कुल संख्या 6 लाख 72 हजार 434 है।
उल्हासनगर में आज 140 नए मरीज, आज 4 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 140 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 18,598 हो गई है। आज 4 मरिजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 422 हो गई है। आज 178 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 16,532 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 88.89 बताया गया है। वहीं 1644 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 67, होम आयसोलेशन में 1143 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 08, उल्हासनगर-2 में 13, उल्हासनगर-3 में 21, उल्हासनगर-4 में 74 और उल्हासनगर-5 में 24 नए मरीज मिले हैं। वहीं उल्हासनगर में 9 केंद्रों पर वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है।कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र, मीरा एनएक्स, श्रद्धा अस्पताल, उल्हासनगर-5 स्थित स्कूल नं. 28, उल्हासनगर-1 लाइफकेयर अस्पताल, उल्हासनगर-4 स्थित सुरेखा क्रिटीकेयर अस्पताल, सर्वानंद अस्पताल व उल्हासनगर-3 स्थित सत्यसाई अस्पताल में वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है। अब तक कुल 5150 लोगों ने पहला डोज लिया है। दूसरा दोज 2306 लोगों ने लिया है। 45 वर्षीय से आगे कुल 26570 ऐसे कुल 31,774 ने अब तक कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई है। उल्हासनगर-4 में आज भी सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे है
अंबरनाथ में आज 125 नए मरीज, आज की मौत
अंबरनाथ। अंबरनएनाथ नपा क्षेत्र में आज 125 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 17,474 हो गई है। 85.62 प्रतिशत के साथ आज तक 14,962 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 12.25 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 2141 हैं। आज 5 मरिजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 371 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 443 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 74,142 पहुंच गई है। आज 796 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 671 नेगेटिव और 125 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 14,878 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 3045 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में आज 178 नए पाॅजिटीवआज 10 की मौत
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 178 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 18,231 हो गई है। आज 10 मरिज की मौत के बाद मृतकों का 1.07 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 196 हो गई है। यहां पर 90.91 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 16,565 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 8.00 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 1460 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 35,442 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 261 नेगेटिव और 178 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 1091 पाॅजिटीव, आज 9 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 1091 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,19,039 तक जा पहुची है इनमें 13,455 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,04,204 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 9 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1380 तक पहुंच गई है। 1470 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 201, कल्याण पश्चिम में 350, डोंबिवली पूर्व में 310, डोंबिवली पश्चिम में 142, मांडा टिटवाला में 64, पिसवली में 2 तथा मोहना में 22 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.