"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

फिर शर्मसार हुई इंसानियत लावारिस कुत्ते को जिंदा जलाया, उल्हासनगर में नए मरीज 157 एक्टिव 2231, अंबरनाथ में नए मरीज 140 एक्टिव 3163, कल्याण-डोंबिवली में 1437 नए मरीज

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 157एक्टिव मरीज 2231

कोरोना मुक्त 14,294, मृत्यु 392, कुल संख्या 16,917

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 140, एक्टिव मरीज 3163
कोरोना मुक्त 11,398मृत्यु 336, कुल संख्या 14,897

🔺 बदलापुर में नए मरीज 211एक्टिव मरीज 1346
कोरोना मुक्त 15,821, मृत्यु 138, कुल संख्या 15,821

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 1437, एक्टिव 16,391
कोरोना मुक्त 85,460, मृत्यु 1282, कुल संख्या 1,03,133
हीरो बोधा / करण बोधा
ठाणे। ठाणे शहर में इंसानियत फिर शर्मसार हुई है। लावारिस कुत्ते को जिंदा जलाने का एक मामले सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 'सिटिजंस फॉर एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन के 20 वर्षीय सदस्य ने राबोड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी। अधिकारी ने बताया, ''शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे मंगलवार शाम को मसानवाड़ा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक लावारिस कुत्ते को जलाये जाने के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद वह घटनास्थल गया और वहां कुत्ते को अधजली अवस्था में पाया जिसे वह पशुओं के अस्पताल ले गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गयी।'' उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 429 (मवेशियों को मारने या अपंग बनाने जैसे कृत्य इत्यादि करने) और पशुओं पर क्रूरता रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
उल्हासनगर में आज 157 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 157 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 16,917 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 392 हो गई है। आज 149 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 14,294 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 84.49 बताया गया है। वहीं 2231 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 393, होम आयसोलेशन में 1296 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 17, उल्हासनगर-2 में 21, उल्हासनगर-3 में 36, उल्हासनगर-4 में 68 और उल्हासनगर-5 में 15 नए मरीज मिले हैं। वहीं उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र, मीरा एनएक्स, श्रद्धा अस्पताल, उल्हासनगर-5 स्थित स्कूल नं. 28, उल्हासनगर-1 लाइफकेयर अस्पताल, उल्हासनगर-4 स्थित सुरेखा क्रिटीकेयर अस्पताल, सर्वानंद अस्पताल व उल्हासनगर-3 स्थित सत्यसाई अस्पताल में वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है। अब तक कुल 4681 लोगों ने पहला डोज लिया है। दूसरा दोज 2078 लोगों ने लिया है। 45 वर्षीय से आगे कुल 17321 व 580 अन्य लोगों ने अब तक कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई है।
अंबरनाथ में आज 140 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 140 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 14,897 हो गई है। 76.51 प्रतिशत के साथ आज तक 11,398 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 21.23 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 3136 हैं। आज 3 मरिजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 336 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 616 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 62,965 पहुंच गई है। आज 720 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 572 नेगेटिव और 140 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 11541 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 1741 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में आज 211 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 211 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 15,821 हो गई है। मृतकों का 0.87 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 138 हो गई है। यहां पर 90.62 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 14,337 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 8.05 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 1346 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 30,236 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 201 नेगेटिव और 211 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 1437 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 1437 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,03,133 तक जा पहुची है इनमें 16,391 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 85,460 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 5 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1282 तक पहुंच गई है। 1304 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 259, कल्याण पश्चिम में 373, डोंबिवली पूर्व में 466, डोंबिवली पश्चिम में 233, मांडा टिटवाला में 87, पिसवली में 0 तथा मोहना में 19 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.