"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

उल्हासनगर में नाईट कर्फ्यू बेअसर मिले 218 नए मरीज एक्टिव 1430, कल्याण-डोंबिवली में 898 नए मरीज, अंबरनाथ में नए मरीज 172 एक्टिव 1522

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 218एक्टिव मरीज 1430

कोरोना मुक्त 12,262, मृत्यु 379, कुल संख्या 14,071

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 172, एक्टिव मरीज 1522
कोरोना मुक्त 9187मृत्यु 319, कुल संख्या 11,028

🔺 बदलापुर में नए मरीज 177एक्टिव मरीज 486
कोरोना मुक्त 11,950, मृत्यु 131, कुल संख्या 12,567

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 898, एक्टिव 8845
कोरोना मुक्त 69,967, मृत्यु 1228, कुल संख्या 80,397
हीरो बोधा / करण बोधा

आज एक की मौत, नाईट कर्फ्यू नहीं हो रहा सख्त

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में कोरोना कहर फिर तेजा से बढ़ रहा है। गुरुवार को एक ही दिन में 218 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 14,071 हो गई है। आज एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 379 हो गई है। आज 108 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 12,262 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 87.14 बताया गया है। वहीं 1430 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 328, होम आयसोलेशन में 653 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। शहर में नए मरीजों के लिए अस्पतालों में जगह नहीं होने से होम आयसोलेशन में मरीजों को रखा जा रहा है। वहीं नाईट कर्फ्यू के ऐलान के बावजूद शहर में बिना रोकटोक दुकानें, ट्रांसपोर्ट आदि खुले हुए हैं। नाईट कर्फ्यू बेअसर कोरोना में दिख रहा है। मनपा प्रशासन को सख्त होने की जरूरत है।
उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र, उल्हासनगर-5 स्थित स्कूल नं. 28, उल्हासनगर-1 लाइफकेयर अस्पताल, उल्हासनगर-4 स्थित सुरेखा क्रिटीकेयर अस्पताल, सर्वानंद अस्पताल व उल्हासनगर-3 स्थित सत्यसाई अस्पताल में वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है। अब तक कुल 4361 लोगों ने पहला डोज लिया है। दूसरा दोज 1895 लोगों ने लिया है। 45 से 59 वर्षीय कुल 1557 लोगों ने तो 60 वर्षीय कुल 5386 लोगों ने अब तक कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई है।
अंबरनाथ में आज 172 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 172 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,028 हो गई है। आज शहर पूर्व में 102 और पश्चिम में 70 रोगी मिले हैं। 83.74 प्रतिशत के साथ आज तक 9187 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 13.80 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 1522 हैं। मृतकों की कुल संख्या 319 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 457 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 51,331 पहुंच गई है। आज 377 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 205 नेगेटिव और 172 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 177 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 177 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 12,567 हो गई है। मृतकों का 1.04 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 131 हो गई है। यहां पर 94.09 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 11,950 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 3.86 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 486 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 24,027 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 51 नेगेटिव और 177 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 898 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 898 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 80,397 तक जा पहुची है इनमें 8845 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 69,967 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 3 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1228 तक पहुंच गई है। 682 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 140, कल्याण पश्चिम में 317, डोंबिवली पूर्व में 284, डोंबिवली पश्चिम में 112, मांडा टिटवाला में 35, पिसवली में 0 तथा मोहना में 10 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.