"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

सरकार ने किया संपूर्ण लाॅकडाऊन का ऐलान, ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से 22 की मौत, उल्हासनगर में नए मरीज 134 एक्टिव 2001, अंबरनाथ में नए मरीज 233 एक्टिव 2573, कल्याण-डोंबिवली में 1192 नए मरीज

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 134एक्टिव मरीज 2001

कोरोना मुक्त 15,284, मृत्यु 401, कुल संख्या 17,686

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 233, एक्टिव मरीज 2573
कोरोना मुक्त 13,021मृत्यु 350, कुल संख्या 15,944

🔺 बदलापुर में नए मरीज 181एक्टिव मरीज 1368
कोरोना मुक्त 15,373, मृत्यु 153, कुल संख्या 16,897

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 1192, एक्टिव 14,240
कोरोना मुक्त 94,353, मृत्यु 1312, कुल संख्या 1,09,905
हीरो बोधा / करण बोधा
मुंबई। महाराष्ट्र में विभिन्न प्रकार की पाबंदियों को लागू करने के बाद भी कोरोना वायरस के मामलों में कमी नहीं आ रही है। राज्य में बड़ी संख्या में संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आ रहे हैं, जिसकी वजह से उद्धव सरकार ने कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान किया है। महाराष्ट्र सरकार के संपूर्ण लॉकडाउन के ऐलान के बाद राज्य में पहले की तुलना में और सख्त नियम लागू किए गए हैं। इससे पहले, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को बताया था कि हमने मुख्यमंत्री से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की अपील की है। सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से यह गुजारिश की है। 
कोरोना कर्फ्यू के बावजूद महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हुई तो उद्धव ठाकरे सरकार ने राज्य में सख्त लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगा दी हैंं। 22 अप्रैल रात 8 बजे से 1 मई सुबह 7 बजे तक राज्य में सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी। हालांकि, राज्य सरकार ने इसे संपूर्ण लॉकडाउन का नाम नहीं दिया है, लेकिन नियम पिछले साल लगे लॉकडाउन की तरह ही सख्त हैं। राज्य सरकार ने 'ब्रेक द चेन' मुहिम के लिए नई गाइडलाइंस भी जारी की है। इसके मुताबिक, जरूरी और आपातकालीन स्थिति को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियों और सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।
प्राइवेट पैसेंजर ट्रांसपोर्ट
बसों को छोड़कर सभी प्राइवेट पैसेंजर ट्रांसपोर्ट केवल इमर्जेंसी या जरूरी सेवा या वैध कारण से चल सकते हैं, जिनमें क्षमता से 50 फीसदी लोग नहीं होंगे। ये वाहन एक जिले से दूसरे जिले में नहीं जाएंगे। एक जिले से दूसरे जिले या एक शहर से दूसरे शहर में यात्रा केवल जरूरी सेवा या मेडिकल इमर्जेंसी के हालात में की जा सकती है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर 10 हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। 
बस यात्रा पर 14 दिन होम क्वारंटाइन
प्राइवेट बसों 50 सीटिंग क्षमता के 50 फीसदी तक यात्री हो सकते हैं, लेकिन कोई खड़ा होकर यात्रा नहीं करेगा। बसें एक शहर में अधिकतम दो स्थानों पर रुकेंगी। बसों से उतरने के बाद यात्रियों के हाथों पर मुहर लगाया जाएगा और कम से कम 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन रहना होगा।
सभी सरकारी दफ्तरों (राज्य, केंद्र या लोकल अथॉरिटी) में केवल 15 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति हो सकती है। इस नियम से केवल उन दफ्तरों को छूट होगी जो जरूरी सेवाओं से जुड़े हुए हैं। 13 अप्रैल को ब्रेक द चेन मुहिम के हत सेक्शन 5 में रखे गए दफ्तरों में 15 फीसदी या अधिकतम 5 कर्मचारी रह सकते हैं। 
शादी समारोह में 2 घंटे से अधिक समय तक नहीं चल सकते हैं और इनमें 25 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे। यदि किसी शादी समारोह में इन नियमों का उल्लंघन पाया गया तो 50 हजार रुपए का जुर्माना किया जा सकता है। 
राज्य सरकार ने लॉकडाउन को लेकर एसओपी भी जारी की है। लॉकडाउन गुरुवार रात आठ बजे से शुरू होगा। राज्य सरकार की एसओपी के अनुसार, पब्लिक और प्राइवेट ट्रासंपोर्ट से यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, आवश्यक वस्तुएं, मेडिकल वजह और वैक्सीनेशन को इससे छूट मिलेगी।
संपूर्ण लॉकडाउन लागू होने के बाद शादी समारोह में सिर्फ 25 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। उद्धव सरकार ने प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों को 15 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी है। सरकार ने यह भी कहा है कि प्राइवेट दफ्तरों में जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।
महाराष्ट्र में बुधवार को लॉकडाउन के ऐलान से पहले कोरोना वायरस संक्रमण के 67,468 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40,27,827 हो गई है। 568 रोगियों की मौत हो गई है। 18 अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 68,631 मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि 568 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 61,911 हो गई है। वहीं, मुंबई में संक्रमण के 7,654 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,01,713 हो गई है। इसके अलावा 62 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 12,508 तक पहुंच गई है।
एक मई तक धारा 144 लागू
बता दें कि महाराष्ट्र में 1 मई तक धारा 144 लागू है और ब्रेक द चेन मुहिम के तहत सभी गैर जरूरी गतिविधियों और सेवाओं पर रोक है। महाराष्ट्र सरकार ने कोविड गाइडलाइंस में बदलाव करते हुए कहा है कि राज्य में अब किराना और खाने-पीने की वस्तुओं की दुकानें भी केवल 4 घंटे के लिए खुलेंगी। पहले नाइट कर्फ्यू, फिर वीकेंड लॉकडाउन और फिर लॉकडाउन के बावजूद भी महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण पर लगाम नहीं लग पा रहा है।
नासिक में दर्दनाक हादसा
नासिक देश में कोरोना वायरस महामारी की वजह से उपजे ऑक्सीजन संकट के बीच बुरी तरह प्रभावित राज्य महाराष्ट्र से एक बेहद दर्दनाक खबर मिली है। महाराष्ट्र के नासिक में डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से 22 लोगों ने दम तोड़ दिया। लीकेज के कारण अस्पताल में 30 मिनट तक ऑक्सीजन सप्लाई बाधित रही। इसके कारण वेंटिलेटर पर रखे गए 22 मरीजों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, अभी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि संभवतः ऑक्सीजन सप्लाई में आई रुकावट की वजह से इन मरीजों की मौत हुई है। जिला कलेक्टर के मुताबिक, इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 22 हो गई है। बता दें कि पहले हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली थी। खबर के मुताबिक, अस्पताल में करीब 171 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है। महाराष्ट्र के एक अन्य मंत्री डॉक्टर राजेंद्र शिंगणे ने हादसे को लेकर कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमें 11 लोगों की मौत के बारे में पता लगा है। हम विस्तृत रिपोर्ट पाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने जांच के भी आदेश दे दिए हैं। हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।' महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताय, 'टैंकर के वॉल्व्स में खराबी के चलते इतनी बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन का रिसाव हुआ। यह निश्चित है कि अस्पताल पर इसका असर जरूर हुआ होगा लेकिन हमें अभी और जानकारी हासिल करनी है। पूरी जानकारी मिलने के बाद हम प्रेस नोट जारी करेंगे।' नासिक के डिविजनल कमिश्नर राधाकृष्ण गामे ने कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सुबह 10 बजे हुई, जब ऑक्सीजन टैंक में खराबी आ गई। अस्पताल प्रशासन ने कुछ मरीजों को शिफ्ट किया, फिर भी ऑक्सीजन प्रेशर कम होने की वजह से 22 मरीजों की मौत हो गई। घटना के बाद मरीजों के रिश्तेदार वार्ड में घुस गए और हंगामा करने लगे। इससे स्थिति को बहाल करने में समय लगा।'' बता दें कि महाराष्ट्र देशभर में कोरोना की सबसे बुरी मार झेल रहा है। यहां हर दिन कोरोना वायरस के 50 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं तो वहीं सैकड़ों लोगों की जान भी जा रही है।
उल्हासनगर में आज 134 नए मरीज, आज 1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 134 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 17,686 हो गई है। आज 1 मरिजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 401 हो गई है। आज 214 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 15,284 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 86.42 बताया गया है। वहीं 2001 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 233, होम आयसोलेशन में 1263 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 22, उल्हासनगर-2 में 14, उल्हासनगर-3 में 23, उल्हासनगर-4 में 49 और उल्हासनगर-5 में 26 नए मरीज मिले हैं। वहीं उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र, मीरा एनएक्स, श्रद्धा अस्पताल, उल्हासनगर-5 स्थित स्कूल नं. 28, उल्हासनगर-1 लाइफकेयर अस्पताल, उल्हासनगर-4 स्थित सुरेखा क्रिटीकेयर अस्पताल, सर्वानंद अस्पताल व उल्हासनगर-3 स्थित सत्यसाई अस्पताल में वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है। अब तक कुल 4919 लोगों ने पहला डोज लिया है। दूसरा दोज 2194 लोगों ने लिया है। 45 वर्षीय से आगे कुल 20933 व 972 अन्य लोगों ने अब तक कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई है। उल्हासनगर-4 में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे है
अंबरनाथ में आज 233 नए मरीज, आज की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 233 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 15,944 हो गई है। 81.66 प्रतिशत के साथ आज तक 13,021 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 16.13 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 2573 हैं। आज 2 मरिजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 350 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 781 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 67,381 पहुंच गई है। आज 818 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 585 नेगेटिव और 233 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 12,154 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 1898 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में आज 181 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 181 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 16,897 हो गई है। मृतकों का 0.90 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 153 हो गई है। यहां पर 90.99 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 15,373 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 8.09 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 1368 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 32,341 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 225 नेगेटिव और 181 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 1192 पाॅजिटीव, आज की मौत
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 1192 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,09,905 तक जा पहुची है इनमें 14,240 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 94,353 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 8 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1312 तक पहुंच गई है। 1937 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 235, कल्याण पश्चिम में 388, डोंबिवली पूर्व में 310, डोंबिवली पश्चिम में 191, मांडा टिटवाला में 55, पिसवली में 0 तथा मोहना में 13 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 

[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.