"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

30 अप्रैल तक ठाणे जिले में पूर्ण लाॅकडाऊन, उल्हासनगर में नए मरीज 159, कल्याण-डोंबिवली में 1381 नए मरीज, अंबरनाथ में नए मरीज 255 एक्टिव 1773

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 159एक्टिव मरीज 1598

कोरोना मुक्त 12,590, मृत्यु 382, कुल संख्या 14,731

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 255, एक्टिव मरीज 1773
कोरोना मुक्त 9688मृत्यु 320, कुल संख्या 11,771

🔺 बदलापुर में नए मरीज 253एक्टिव मरीज 956
कोरोना मुक्त 12,332, मृत्यु 133, कुल संख्या 13,421

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 1381, एक्टिव 10,855
कोरोना मुक्त 73,371, मृत्यु 1240, कुल संख्या 85,466
हीरो बोधा / करण बोधा
व्यापारियों में भारी नाराजगी
 
उल्हासनगर। ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने 30 अप्रैल 2021 तक ठाणे जिले के सभी नगरपालिकाओं व महानगरपालकाओं में पूर्ण लाॅकडाऊन करने की आदेश निकालकर घोषणा कर दी है। इसी तरह का आदेश उल्हासनगर मनपा आयुक्त द्वारा भी देर रात निकाला गया है। इस आदेश के अनुसार इस लाॅकडाऊन में सभी तरह की दुकानें व बाजारें पूरी तरह बंद रहेंगे केवल अत्यावश्यक सेवा जैसे मेडिकल, किराणा, सब्जी, दूध की सेवा ही चालू रहेगी, होटल में पार्सल चालू रहेगा। शनिवार और रविवार को मेडिकल सेवा छोड़कर सब बंद रहेगा ऐसी जानकारी उल्हासनगर व सेंट्रल पुलिस ने व्यापारियों की बैठक में आए हुए व्यापारियों को कही और इसी तरह की घोषणा उल्हासनगर में पुलिस द्वारा हर चौराहे पर भी की जा रही है। घोषणा में बताया जा रहा है कि आए हुए आदेशानुसार आज सोमवार 5 अप्रैल की रात से आने वाली 30 अप्रैल तक सभी दुकानें बंद रहेंगी केवल अत्यावश्यक सेवाएं ही शुरू रहेंगी। अचानक इस तरह का आदेश आने से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि हर तरह का टैक्स देने के बाद भी व्यापारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के लाॅकडाऊन लगाया गया है।

उल्हासनगर में आज 159 नए मरीज

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 159 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 14,731 हो गई है। आज एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 382 हो गई है।आज 118 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 12,569 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 86.42 बताया गया है। वहीं 1598 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 378, होम आयसोलेशन में 759 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र, उल्हासनगर-5 स्थित स्कूल नं. 28, उल्हासनगर-1 लाइफकेयर अस्पताल, उल्हासनगर-4 स्थित सुरेखा क्रिटीकेयर अस्पताल, सर्वानंद अस्पताल व उल्हासनगर-3 स्थित सत्यसाई अस्पताल में वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है। अब तक कुल 4646 लोगों ने पहला डोज लिया है। दूसरा दोज 1917 लोगों ने लिया है। 45 से 59 वर्षीय कुल 2277 लोगों ने तो 60 वर्षीय कुल 5745 लोगों ने अब तक कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई है।
अंबरनाथ में आज 255 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 255 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,771 हो गई है। आज शहर पूर्व में 148 और पश्चिम में 107 रोगी मिले हैं। 82.22 प्रतिशत के साथ आज तक 9688 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 15.06 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 1773 हैं। मृतकों की कुल संख्या 320 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 473 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 53,867 पहुंच गई है। आज 836 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 581 नेगेटिव और 255 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 253 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 253 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 13,421 हो गई है। मृतकों का 0.99 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 133 हो गई है। यहां पर 91.88 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 12,332 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 7.12 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 956 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 25,980 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 259 नेगेटिव और 253 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 1381 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 1381 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 85,466 तक जा पहुची है इनमें 10,855 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 73,371 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, 2 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1240 तक पहुंच गई है। 832 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 130, कल्याण पश्चिम में 497, डोंबिवली पूर्व में 487, डोंबिवली पश्चिम में 207, मांडा टिटवाला में 42, पिसवली में 3 तथा मोहना में 15 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.