"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

15 जून तक जारी रहेगा लाॅकडाऊन, उल्हासनगर में नए मरीज 39 एक्टिव 450, अंबरनाथ में नए मरीज 18 एक्टिव 185, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 211

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 39, एक्टिव मरीज 450

कोरोना मुक्त 19,592, मृत्यु 475, कुल संख्या 20,517

💥 अंबरनाथ में  नए मरीज 18, एक्टिव मरीज 185

कोरोना मुक्त 18,752, मृत्यु 409, कुल संख्या 19,346

💥 बदलापुर में  नए मरीज 22, एक्टिव मरीज 339

कोरोना मुक्त 20,055, मृत्यु 254, कुल संख्या 20,648

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 211, एक्टिव 1784

कोरोना मुक्त 1,29,652, मृत्यु 2040, कुल 1,33,476

हीरो बोधा / करण बोधा
ठाणे जिले की दुकानें दोपहर 2 बजे तक ही खुली रहेंगी

मुंबई

 महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विजय वड्डेवटीवार ने बिना मुख्यमंत्री की सहमति से पत्रकार परिषद में राज्य के 18 जिलों में लाॅकडाऊन खत्म करने की घोषणा कर दी जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय से स्पष्टीकरण आया है कि 15 जून तक लाॅकडाऊन जारी रहेगा और जिन जिलों में 10 प्रतिशत से कम मरीज हैं वहां पर 1 जून से दी गई छूट जारी रहेगी। यानि ठाणे जिले के सभी शहरों में दुकानों को सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति कायम रहेगी। शनिवार और रविवार दुकानें बंद रहेंगी। गुरुवार शाम 5 बजे ठाणे जिले में लाॅकडाऊन खत्म होने का समाचार आया और तीन घंटे बाद सरकार ने यू टर्न लेते हुए लाॅकडाऊन जारी रहेगा इसका स्पष्टीकरण दिया।
महाराष्ट्र में लॉकडाउन हटाने को लेकर गुरुवार को भ्रम की स्थिति बन गई। राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट मंत्री विजय वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ हुई हाईलेवल मीटिंग के बाद मीडिया में अनलॉक की बात कही। वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र को 5 चरणों में अनलॉक करने का फैसला लिया गया है। इस बयान के करीब 4 घंटे बाद महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया कि अभी राज्य में कहीं भी अनलॉक का फैसला नहीं लिया गया है। CMO से इस पर बयान जारी किया गया।
दरअसल, वडेट्टीवार जिस बैठक में मौजूद थे, उस बैठक में अनलॉक को लेकर चर्चा हुई और चरणबद्ध तरीके से राज्य में पाबंदियां हटाने का मसौदा रखा गया। इसी के तहत 5 चरणों में अनलॉक का फॉर्मूला भी सामने आया था। लेकिन, मंत्रीजी ने बैठक से बाहर आते ही अनलॉक का ऐलान कर दिया। साथ ही उन 18 जिलों के नाम भी बता दिए, जहां शुक्रवार से अनलॉक लागू किया जाने वाला था।
मंत्री ने सफाई में कहा- नीति तय हुई, पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगे
मंत्रीजी द्वारा फैलाए गए इस कन्फ्यूजन के लिए उन्हें फटकार भी पड़ी। इसके बाद उद्धव सरकार ने अनलॉक को लेकर स्थिति स्पष्ट की। कहा कि राज्य में कहीं भी लॉकडाउन के दौरान लगाए गए प्रतिबंध हटाने का फैसला अभी नहीं किया गया है। वडेट्टीवार ने देर रात अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मीटिंग में 5 फेज में राज्य को अनलॉक करने की बात तय हुई। इसे बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।
उन्होंने कहा कि जिन जिलों के लोगों ने कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद की है। वहां चरणबद्ध ढंग से लॉकडाउन हटाने की नीति तय हुई है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने इसे सैद्धांतिक मंजूरी भी दी है। किस जिले में कितना पॉजिविटी रेट है। ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता कितनी है। इस आधार पर अनलॉक शुरू करने का निर्णय लिया गया है। लॉकडाउन हटाने का आदेश शुक्रवार या शनिवार को सरकार की ओर से जारी किया जाएगा। अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगे और वही इसे जारी करेंगे।
वडेट्टीवार से पूछा गया कि क्या 4 जून से महाराष्ट्र में अनलॉक शुरू होगा? उन्होंने कहा- पूरे महाराष्ट्र को अनलॉक करने का निर्णय नहीं लिया गया है। उन्हीं जिलों में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक होगा, जहां हालात और व्यवस्थाएं सुधरी हुई हैं।
अनलॉक का पॉलिटिकल गेम, सरकार में ही नाराजगी हो गई
राज्य से जुड़ी बड़ी घोषणाएं अक्सर CM उद्धव ठाकरे करते रहे हैं। लेकिन, अनलॉक जैसा बड़ा ऐलान जब कांग्रेस कोटे से मंत्री बनाए गए वडेट्टीवार ने किया तो सरकार में शामिल शिवसेना और राकांपा के मंत्री नाराज हो गए। इसके बाद ही राज्य सरकार ने डैमेज कंट्रोल के लिए स्थिति स्पष्ट करने के लिए आधिकारिक बयान जारी किया। राज्य सरकार ने कहा कि अनलॉक का प्रस्ताव अभी विचाराधीन है। संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और ग्रामीण इलाकों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सभी जगहों का रिव्यू करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
महाराष्ट्र में कंट्रोल हुआ कोरोना
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के लिए जून महीना पॉजिटिव बदलाव लेकर आया है। राज्य में कोरोना की पहली लहर के वक्त सर्वाधिक एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.01 लाख थी। दूसरी लहर में यह आंकड़ा 6.99 लाख तक गया। जून के पहले दिन सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या 2.30 लाख ही बची थी। यानी कोरोना महामारी के पीक से अब महाराष्ट्र में 23.55% कम कोरोना के एक्टिव पेशेंट हैं।
उल्हासनगर में 39 नए मरीज1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 39 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,517 हो गई है। आज 1 मरीजों की की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 475 हो गई है। आज 48 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 19,592 हो गई है। रिकवी प्रतिशत 95.49 बताया गया है। वहीं 450 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 33, होम आयसोलेशन में 319 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 9, उल्हासनगर-2 में 4, उल्हासनगर-3 में 14, उल्हासनगर-4 में 10 और उल्हासनगर-5 में 2 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। अब तक कुल 5736 लोगों ने पहला वैक्सीन का डोज लिया है। दूसरा डोज 2917 लोगों ने लिया है। 18 वर्ष से अधिक 2879 तथा 45 वर्ष से अधिक 44,598 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 18 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 18 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,346 हो गई है। 96.92 प्रतिशत के साथ आज तक 18,752 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.95 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 185 हैं। मृतकों की कुल संख्या 409 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 94,787 पहुंच गई है। आज 614 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 596 नेगेटिव और 18 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 18,519 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 4033 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 22 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 22 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 20,648 हो गई है। मृतकों का 1.23 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 254 हो गई है। यहां पर 97.13 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 20,055 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.64 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 339 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 47,053 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 321 नेगेटिव और 22 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 211 नए पाॅजिटीव, 24 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 211 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,33,476 तक जा पहुंची है इनमें 1784 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,29,652 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 24 मरीजों की की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2040 तक पहुंच गई है। 198 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 42, कल्याण पश्चिम में 53, डोंबिवली पूर्व में 67, डोंबिवली पश्चिम में 25, मांडा टिटवाला में 23, पिसवली में 1 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.