"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

इमारतों में रहने वाले दहशत में, उल्हासनगर में नए मरीज 9 एक्टिव 91, अंबरनाथ में नए मरीज 10 एक्टिव 136, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 96

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 9, एक्टिव मरीज 91

कोरोना मुक्त 20,141, मृत्यु 491, कुल संख्या 20,723

💥 अंबरनाथ में  नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 136

कोरोना मुक्त 18,978, मृत्यु 504, कुल संख्या 19,618

💥 बदलापुर में  नए मरीज 14, एक्टिव मरीज 143

कोरोना मुक्त 20,453, मृत्यु 340, कुल संख्या 20,936

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 96, एक्टिव 1213

कोरोना मुक्त 1,31,745, मृत्यु 2174, कुल 1,35,509

हीरो बोधा / करण बोधा
बिना किसी जांच के नोटीस थमा दिए गए, भाजपा का 25 को मार्चा
उल्हासनगर जैसे ही मानसून का आगमन हुआ वैसे ही मुंबई, भिवंडी और उल्हासनगर में इमारतों के हादसे शुरू हो गए और कागज के पन्नों की तरह इमारतें ढहनी शुरू हो गई गई कई जगहों पर जनहानि भी हुई। यह मामला हाईकोर्ट तक गया जहां माननीय न्यायालय ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अब अगर इमारत गिरी तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। इसी कड़ी में उल्हासनगर महानगरपालिका के आयुक्त ने अपनी जिम्मेदारी से पलड़ा जाड़ते हुए शहर की लगभग सभी इमारतों को 15 दिनों में स्ट्रक्चरल आडिट करने का नोटीस थमा दिया। कई धोकादायक इमारतों के लाईट व पानी भी काट दिए जिससे उल्हासनगर के उन इमारतों में रहने वाले हजारों निवासियों में दहशत का माहौल फैल गया है। साईं पक्ष प्रमुख जीवन ईदनानी ने कहा है कि प्रशासन बिना किसी जांच के शहरवासियों को नोटीस दे रही है वो पूरी तरह गैर कानूनी और गलत है हम इसका विरोध करते हैं। इन नोटीस अथवा ईमारत स्ट्रक्चरल आडिट संबंधित शहरवासियों को मुफ्त कानूनी सलाह साई पक्ष मुख्यालय में दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक दी जाएगी। ज्ञात हो कि मनपा ने न्यायालय के आदेश के डर से हमेशा की तरह आनन-फानन में बिना किसी पूर्व तैयारी के कार्य शुरू कर दिया जो बिना पूरी तरह गैरकानूनी है। बांधकाम विभाग की तरफ से एक काॅमन नोटीस बनाया गया जिसमें नाम और पत्ता रिक्त छोड़ा गया और नीचे शहर अभियंता सीतलानी ने हस्ताक्षर किए। इस कागज की हजारों की संख्या में झेराॅक्स की प्रति बनाई गई और यह कागज विभाग और प्रभाग के मुकादम व मिस्ट्री लेवल के कर्मचारियों को दिए गए। इन कर्मचारियों को इमारत की स्टेबिलिटी से जुड़ी किसी भी प्रकार की काबिलियत नहीं है और ना ही इनको किसी भी प्रकार के इमारत जांच के यंत्र दिए गए हैं। इन सभी कर्मचारियों ने शहर में घूमना शुरू किया और उनके रास्ते में जो इमारत दिखी उन्होंने वहां के वाॅचमैन को यह नोटीस थमा दिए। इस तरह से पूरे शहर में भय का वातावरण मनपा प्रशासन द्वारा निर्माण किया गया है ऐसा साई पक्ष प्रमुख जीवन ईदनानी ने एक मुलाकात में बताया है। महापालिका अधिनियम में इस संदर्भ में जो प्रावधान है उस हिसाब से मनपा को अपने पैनल पर काबिल आडिटर और इंजीनियर की नियुक्ति करना अनिवार्य है। हजारों की संख्या में नोटीस देने से पहले प्रशासन को सोचना चाहिए था कि कितने इंजीनियर व आडिटर की आवश्यकता है। जबकि समाचार पत्र द्वारा जाहिरात निकालकर काबिल आडिटर की नियुक्ति करना जरूरी था। लेकिन अपनी जिम्मेदारी जनता के ऊपर थोपने के लिए हरबड़हाट में पूरी शहरवासियों को दुविधा में डाल दिया है। ऐसे में साई पक्ष प्रमुख जीवन ईदनानी ने आगे आकर कहा कि जिन इमारतों को नोटीस दिया गया है वो लोग इस मुद्दे पर विचार विमर्श और निःशुल्क कानूनी सलाह के लिए चोपड़ा कोर्ट स्थित नवजीवन बैंक के पास साई पक्ष मुख्यालय में दोपहर 2 से 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। साई पक्ष शहरवासियों को इमारत संबंधित कानूनी सलाह देगा ताकि प्रशासन को इस संदर्भ में जवाब दे सके। उल्हासनगर शहरवासियों के साथ हो रहे अन्याय पर अब भाजपा भी चुप नहीं बैठेगी भाजपा ने 25 जून को शहर में विशाल मोर्चे का आयोजन किया है ऐसा भाजपा जिलाध्यक्ष जमनू पुरस्वानी ने बताया है। वहीं एसवीएस साई वसण शाह कोर कमिटी भी धोकादायक इमारत के लोगों के लिए आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर रही है।
उल्हासनगर में 9 नए मरीज1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 9 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,723 हो गई है। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 491 हो गई है। आज 19 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,141 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 97.19 बताया गया है। वहीं 91 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 5, होम आयसोलेशन में 59 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 2, उल्हासनगर-2 में 1, उल्हासनगर-3 में 2, उल्हासनगर-4 में 4 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। अब तक कुल 6065 लोगों ने पहला वैक्सीन का डोज लिया है। दूसरा डोज 3040 लोगों ने लिया है। 18 वर्ष से अधिक 2976 तथा 45 वर्ष से अधिक 52,472 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 10 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 10 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,618 हो गई है। 96.73 प्रतिशत के साथ आज तक 18,978 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.69 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 136 हैं। मृतकों की कुल संख्या 504 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 99,186 पहुंच गई है। आज 155 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 145 नेगेटिव और 10 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 20,306 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 4259 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 14 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 14 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 20,936 हो गई है। मृतकों का 1.62 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 340 हो गई है। यहां पर 97.69 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 20,453 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.68 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 143 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 52,801 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 271 नेगेटिव और 14 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 96 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 96 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,35,509 तक जा पहुंची है इनमें 1213 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,31,745 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2174 तक पहुंच गई है। 116 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 11, कल्याण पश्चिम में 29, डोंबिवली पूर्व में 29, डोंबिवली पश्चिम में 30, मांडा टिटवाला में 4, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.