💥 उल्हासनगर में नए मरीज 07, एक्टिव मरीज 82
कोरोना मुक्त 20,213, मृत्यु 509, कुल संख्या 20,804
💥 अंबरनाथ में नए मरीज 9, एक्टिव मरीज 125
कोरोना मुक्त 19,122, मृत्यु 517, कुल संख्या 19,764
💥 बदलापुर में नए मरीज 32, एक्टिव मरीज 238
कोरोना मुक्त 20,578, मृत्यु 347, कुल संख्या 21,163
💥 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 104, एक्टिव 1039
कोरोना मुक्त 1,33,008, मृत्यु 2190, कुल 1,36,614
हीरो बोधा / करण बोधा
सबकुछ राज्य ही उन्हें नहीं दे सकता
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने शनिवार को कहा कि बेघरों और भिखारियों को भी देश के लिए कुछ काम करना चाहिए क्योंकि राज्य ही सबकुछ उन्हें उपलब्ध नहीं करा सकता। मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाते हुए बृजेश आर्य की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया जिसमें याचिकाकर्ता ने अदालत से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को शहर में बेघर व्यक्तियों, भिखारियों और गरीबों को तीन वक्त का भोजन, पीने का पानी, आश्रय और स्वच्छ सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। बीएमसी ने अदालत को सूचित किया कि गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की मदद से पूरी मुंबई में ऐसे लोगों को भोजन और समाज के इस वर्ग की महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन दिया जा रहा है। अदालत ने बीएमसी की इस दलील को मानते हुए कहा भोजन और सामग्री वितरण के संबंध में आगे निर्देश देने की आवश्यकता नहीं है। उच्च न्यायालय ने कहा, ''उन्हें (बेघर व्यक्तियों को) भी देश के लिए कोई काम करना चाहिए। हर कोई काम कर रहा है। सबकुछ राज्य द्वारा ही नहीं दिया जा सकता है। आप (याचिकाकर्ता) सिर्फ समाज के इस वर्ग की आबादी बढ़ा रहे हैं। अदालत ने याचिकाकर्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर याचिका में किए गए सभी अनुरोध को मान लिया जाए तो यह ऐसा होगा मानो ''लोगों को काम नहीं करने का न्योता देना। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि शहर में सार्वजनिक शौचालय हैं और पूरे शहर में इनके इस्तेमाल के लिए मामूली शुल्क लिया जाता है।'' अदालत ने महाराष्ट्र सरकार को बेघरों को ऐसी सुविधाएं निशुल्क इस्तेमाल की अनुमति पर विचार करने को कहा। अदालत ने यह भी कहा कि याचिका में विस्तार से नहीं बताया गया कि बेघर कौन हैं, शहर में बेघरों की आबादी का भी जिक्र नहीं किया गया है।
उल्हासनगर में 7 नए मरीज, 1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 7 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,804 हो गई है। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 509 हो गई है। आज 05 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,213 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 97.16 बताया गया है। वहीं 82 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 5, होम आयसोलेशन में 49 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 1, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 2 और उल्हासनगर-5 में 2 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। अब तक कुल 6300 लोगों ने पहला वैक्सीन का डोज लिया है। दूसरा डोज 3212 लोगों ने लिया है। 18 वर्ष से अधिक 8864 तथा 45 वर्ष से अधिक 60,877 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 9 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 9 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,764 हो गई है। 96.75 प्रतिशत के साथ आज तक 19,122 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.63 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 125 हैं। मृतकों की कुल संख्या 517 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,01,557 पहुंच गई है। आज 96 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 87 नेगेटिव और 9 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 23,453 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 6116 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 32 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 32 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 21,163 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 347 हो गई है। यहां पर 97.23 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 20,578 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.12 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 238 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 56,512 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 302 नेगेटिव और 32 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 104 नए पाॅजिटीव, 3 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 104 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,36,614 तक जा पहुंची है इनमें 1039 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,33,008 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 3 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2190 तक पहुंच गई है। 133 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 12, कल्याण पश्चिम में 25, डोंबिवली पूर्व में 38, डोंबिवली पश्चिम में 22, मांडा टिटवाला में 5, पिसवली में 1 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇