"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

उल्हासनगर का स्मार्ट सिटी का सपना, उल्हासनगर में नए मरीज 3 एक्टिव 105, अंबरनाथ में नए मरीज 9 एक्टिव 131, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 29

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 3, एक्टिव मरीज 105

कोरोना मुक्त 20,463, मृत्यु 597, कुल संख्या 21,165

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 9, एक्टिव मरीज 131

कोरोना मुक्त 19,637, मृत्यु 536, कुल संख्या 20,304

💥 बदलापुर में नए मरीज 16, एक्टिव मरीज 177

कोरोना मुक्त 21,380, मृत्यु 360, कुल संख्या 21,917

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 29, एक्टिव 704

कोरोना मुक्त 1,36,414, मृत्यु 2239, कुल 1,39,767

हीरो बोधा / करण बोधा
अपनी ही उदासीनता पर रोया शहर
उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर का रविवार को 72वां स्थापना दिवस सरकारी व गैर सरकारी रूप से मनाया गया लेकिन इस विकासशील शहर में सुविधाओं की कमी और समस्याओं के भंडार के चलते शहरवासियों को रोना आया कि मिलिट्री कैंप से एक विकासशील शहर में तब्दील हुए इस शहर का विकास आखिर कब होगा। ऐसा सवाल लोग एक दूसरे से कर रहे हैं। स्थापना दिवस पर शहर के गणमान्यों ने शहर को सुंदर, स्वच्छ व विकासशील बनाने की बातें तो कर ली लेकिन आपसी राजनीति व भ्रष्टाचार के कारण आज भी शहर समस्या नगर ही बनकर रह गया है। लेकिन अब उल्हासनगर शहर को स्मार्ट सिटी में तब्दील करने का समय आ गया है जहां पर शहरवासियों के सहयोग से आगामी चुनाव में शहर का रूप रंग बदलने के लिए अच्छे लोगों के हाथ में सत्ता दी जाए जो भ्रष्टाचार मुक्त शहर कर सके।
ज्ञात हो कि 8 अगस्त को उल्हासनगर शहर का स्थापना दिवस महानगरपालिका मुख्यालय के पीछे स्वीमिंग पुल परिसर में रखी गई स्थापना नींव पर फुल माला अर्पित कर मनाया गया। उल्हासनगर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सामाजिक संघटनाओं ने शहर को समस्या मुक्त करने की कसम खाई। उल्हासनगर मनपा की महापौर लीलाबाई आशान, स्थायी समिति सभापति टोनी सीरवानी, पीआरओ युवराज भदाणे, सिंधी काउंसिल आफ इंडिया के महेश सुखरामानी, मनपा अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, नगरसेवक तथा विशेषकर एसएसटी कॉलेज के छात्रों ने जो हरसाल सैंकड़ों की तादाद में रैली निकालकर स्विमिंग पूल आते है, उन्होंने कल भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराई और आई लव उल्हासनगर व उल्हासनगर ज़िंदाबाद का उद्घोष किया। विराट अम्बे स्पोर्ट्स क्लब के आसन बालानी व उनके व्यवस्थापन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस शहर को विकासशील बनाने के लिए अच्छी और चौड़ी सड़कों के साथ, सफाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि इंदौर शहर की तरह इस शहर को भी स्वच्छता का पुरस्कार मिल सके। पानी वितरण जो नगरसेवकों के हाथों में उसे सुनियोजित तरीके से करने की आवश्यकता है ताकि हर शहरवासियों को बराबर पानी मिल सके। पुरानी व धोकादायक इमारतों के लिए जल्द हल निकाला जाएं। मनपा मुख्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए एंटी करप्शन विभाग को यहां सक्रिय रखा जाए ताकि मनपा अधिकारी व नगरसेवकों को मिलने वाला कमीशन सीधे शहर विकास को मिल सके। अभय योजना का लाभ शहरवासियों को ही मिले और निजी ठेकेदारों को हटाकर मनपा को स्वयं ही अपनी सेना व टीम बनाकर शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने की मुहिम चलानी चाहिए ताकि भविष्य में शहर एक विकासशील व स्मार्ट सिटी में तब्दील हो सके। 
उल्हासनगर में 3 नए मरीज, 2 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 3 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,165 हो गई है। आज 2 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 597 हो गई है। आज 7 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,463 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.68 बताया गया है। वहीं 105 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 4, होम आयसोलेशन में 69 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6414 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3303 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 22,947 तथा 45 वर्ष से अधिक 74,250 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 9 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 9 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,304 हो गई है। 96.71 प्रतिशत के साथ आज तक 19,637 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.64 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 131 हैं। मृतकों की कुल संख्या 536 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,09,287 पहुंच गई है। आज 135 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 126 नेगेटिव और 9 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 26,520 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 11,832 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 16 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 16 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 21,917 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 360 हो गई है। यहां पर 97.55 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 21,365 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.80 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 177 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 66,747 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 198 नेगेटिव और 16 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 29 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 57 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,39,767 तक जा पहुंची है इनमें 704 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,36,414 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2239 तक पहुंच गई है। 78 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 2, कल्याण पश्चिम में 11, डोंबिवली पूर्व में 4, डोंबिवली पश्चिम में 10, मांडा टिटवाला में 2, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.