"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

महाराष्ट्र में जीका वायरस का पहला केस, उल्हासनगर में नए मरीज 6 एक्टिव 116, अंबरनाथ में नए मरीज 10 एक्टिव 158, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 66

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 6, एक्टिव मरीज 116

कोरोना मुक्त 20,400, मृत्यु 579, कुल संख्या 21,095

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 158

कोरोना मुक्त 19,535, मृत्यु 530, कुल संख्या 20,223

💥 बदलापुर में नए मरीज 19, एक्टिव मरीज 191

कोरोना मुक्त 21,213, मृत्यु 353, कुल संख्या 21,757

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 66, एक्टिव 809

कोरोना मुक्त 1,35,836, मृत्यु 2224, कुल 1,39,264

हीरो बोधा / करण बोधा
पुणे में 50 साल की महिला संक्रमित
पुणे केरल में तेजी से फैलने के बाद अब महाराष्ट्र में भी जीका वायरस का पहला केस सामने आया है। पुणे के पुरंदर क्षेत्र की 50 साल की महिला में जीका वायरस मिलने की पुष्टि हुई है। उसका चिकनगुनिया टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, केरल में भी जीका के 2 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद अब इस राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल तादाद बढ़कर 63 हो गई है। महाराष्ट्र से पहले इस साल सिर्फ केरल में ही जीका के मामले सामने आए हैं।महाराष्ट्र के स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक महिला पुणे की पुरंदर तहसील के बेलसर गांव की रहने वाली है। उसे जुलाई की शुरुआत में बुखार आया था। उसके अलावा 4 और लोगों के सैंपल जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में भेजे गए हैं। इनमें से 3 की चिकनगुनिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई। NIV की एक टीम इसके बाद यहां दौरा करने पहुंची। टीम ने 27 से 29 जुलाई तक कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने 41 लोगों के सैंपल लिए, जिनमें से 25 में चिकनगुनिया, 3 में डेंगू और 1 में जीका वायरस की पुष्टि हुई। हेल्थ डिपार्टमेंट अब पूरे गांव का सर्वे करने की योजना बना रहा है। हालांकि विभाग का कहना है कि महिला ठीक हो चुकी है और उसके परिवार के लोगों में भी किसी को जीका के लक्षण नहीं हैं।
1940 में मिला था पहला केस
जीका वायरस का पहला केस 1940 में युगांडा में मिला था, लेकिन इसके बाद तेजी के साथ इस वायरस ने अफ्रीका के कई हिस्सों में अपने पैर पसार लिए। दक्षिण प्रशांत और एशिया के कुछ देशों को छूते हुए ये लैटिन अमेरिका तक पहुंच गया। ब्राजील में इसने अपना प्रकोप दिखाया था। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ये 2014 के फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान एशिया और दक्षिण प्रशांत की तरफ से आया होगा। हालांकि इस दावे की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।
क्या हैं लक्षण?
ये वायरस एडीज इजिप्टी नाम के मच्छर से फैलता है। ये वही मच्‍छर है जिसके कारण पीला बुखार, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलती हैं। जीका, संक्रमित मां से सीधे नवजातों में फैलता है। ये वायरस ब्लड ट्रांसफ्यूजन व यौन संबन्धों से भी फैलता है। जीका को तुरंत पहचानना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि इसके लक्षणों की व्याख्या सटीकता के साथ अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जाता है कि मच्छरों के काटने के तीन से बारह दिनों के भीतर चार में से तीन व्यक्तियों में तेज बुखार, रैशेज, सिर दर्द और जोड़ों में तेज दर्द होने के लक्षण दिख सकते हैं।
क्या होती है समस्‍या?
इससे माइक्रोसेफली नाम की बीमारी का खतरा बना रहता है। माइक्रोसेफली एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है। इसमें बच्चे का सिर छोटा रह जाता है और उसके दिमाग का पूरा विकास नहीं हो पाता। इससे बच्चों की जान भी जा सकती है। इसके प्रकोप से बच जाने वाले बच्चे ताउम्र दिमाग से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित रहते हैं।
कैसे कर सकते हैं बचाव?
जीका वायरस का कोई इलाज अब तक खोजा नहीं जा सका है। इससे बचने का एकमात्र विकल्प ये है कि आप जोखिम को कम कर सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारी कीटनाशकों का उपयोग, पूरी बाजू के कपड़े जिससे शरीर कवर हो और खिड़कियों व दरवाजों को बंद करने की सलाह देते हैं। इस बीमारी में सजगता ही सबसे बड़ा उपाय है। 
उल्हासनगर में 6 नए मरीज2 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 6 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,095 हो गई है। आज 2 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 579 हो गई है। आज 4 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,400 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.70 बताया गया है। वहीं 116 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 7, होम आयसोलेशन में 79 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 1, उल्हासनगर-3 में 3, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6414 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3302 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 20,661 तथा 45 वर्ष से अधिक 72,522 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 10 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 10 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,223 हो गई है। 96.59 प्रतिशत के साथ आज तक 19,535 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.78 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 158 हैं। मृतकों की कुल संख्या 530 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,07,802 पहुंच गई है। आज 116 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 186 नेगेटिव और 10 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 25,106 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 10,597 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 19 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 19 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 21,757 हो गई है। मृतकों का 1.62 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 353 हो गई है। यहां पर 97.49 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 21,213 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.87 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 191 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 64,766 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 220 नेगेटिव और 19 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 66 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 66 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,39,264 तक जा पहुंची है इनमें 809 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,35,836 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2224 तक पहुंच गई है। 78 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 9, कल्याण पश्चिम में 31, डोंबिवली पूर्व में 19, डोंबिवली पश्चिम में 4, मांडा टिटवाला में 2, पिसवली में 1 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.