"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

12 टुकड़े कर फेंक दिए, यूं धराया आरोपी, उल्हासनगर में नए मरीज 8 एक्टिव 107, अंबरनाथ में नए मरीज 5 एक्टिव 88, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 61

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 8, एक्टिव मरीज 107

कोरोना मुक्त 20,738, मृत्यु 633, कुल संख्या 21,478

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 5, एक्टिव मरीज 88

कोरोना मुक्त 19,988, मृत्यु 550, कुल संख्या 20,626

💥 बदलापुर में नए मरीज 8, एक्टिव मरीज 148

कोरोना मुक्त 21,915, मृत्यु 369, कुल संख्या 22,432

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 61, एक्टिव 689

कोरोना मुक्त 1,38,477, मृत्यु 2276, कुल 1,41,880

हीरो बोधा / करण बोधा
कटे हाथ पर भगवान हनुमान के टैटू ने खोला राज़
नवी मुंबई नवी मुंबई में एक शख्स की हत्या कर उनके शव के 12 टुकड़े कर फेंक दिये गये। इस मामले में पुलिस ने कटे हुए हाथ पर मिले एक टैटू की मदद से पहले मृतक की पहचान कर ली और फिर सीधे वो जा पहुंची हत्या के आरोपी तक। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि 25 साल के आरोपी हरीश कुमार चौहान ने 30 साल के रविंद्र रमेश मंडोतिया की बेरहमी से हत्या की थी। इसके बाद उनके शव के टुकड़े कर उसे ठिकाने भी लगा दिया था। एक संवाददाता सम्मेलन में नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर बिपिन कुमार सिंह ने कहा कि 12 सितंबर को मानव अंग के 12 टुकड़े मिले। इसमें दो हाथ और पांव एक प्लास्टिक के थैले में रखे मिले थे। यह थैला नवी मुंबई के वाशी एपीएमसी इलाके से बरामद किया गया था। हालांकि, इस बॉडी के सिर समेत अन्य अंग गायब थे। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा (302) हत्या और धारा (201)सबूत मिलाने के तहत केस एपीएमसी थाने में दर्ज किया था। केस को सुलझाने में जुटी पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस को कटे हुए हाथ पर भगवान हनुमान का टैटू दिखा था और यह जानकारी थी कि मृतक युवक का नाम रविंद्र है।इस मिस्ट्री को सुलझाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। केस को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई थीं। यह टीम मृतक के शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश भी कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम को ठाणे, रायगढ़, मुंबई और नवी मुंबई जांच के लिए भेजा गया। नवी मुंबई इलाके से गायब करीब 100 लोगों के बारे में जांच-पड़ताल भी की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रविंद्र मंडोतिया एक सफाईकर्मी के तौर पर काम करते हैं और वो लापता हैं और इस संबंध में कोपरखैरनी पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया गया था। उनके परिवार के सदस्यों को शव की पहचान करने के लिए बुलाया। उनके घऱ के सदस्यों को उनके कटे हुए हाथ पर बने टैटू के निशान दिखाए गए। इसके बाद परिजनों ने रविंद्र की पहचान कर ली औऱ कहा कि यह टुकड़े उनके ही शरीर के अंग हैं। इसके बाद पुलिस ने अपनी पड़ताल तेज की और कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जांच के क्रम में पुलिस ने चौहान को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी चौहान ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद था। इसी की वजह से उसने मंडोतिया की हत्या करने की योजना बनाई थी। 9 सितंबर को उसने चौहान की गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उनके शरीर के टुकड़े किये उसे एपीएमसी इलाके में फेंक दिया। जबकि सिर और अन्य अंग महापे इलाके में दफन कर दिये गये। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक के शरीर के अन्य अंग बरामद कर लिये। पुलिस ने बताया कि 14 सितंबर को आरोपी को पकड़ा गया। अदालत ने उसे 22 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा है।
उल्हासनगर में 8 नए मरीज1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 8 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,478 हो गई है। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 633 हो गई है। आज 10 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,738 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.55 बताया गया है। वहीं 107 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 23, होम आयसोलेशन में 66 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 3, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 3, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 67,935 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,08,299 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 5 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 5 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,626 हो गई है। 96.90 प्रतिशत के साथ आज तक 19,988 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.42 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 88 हैं। मृतकों की कुल संख्या 550 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,16,438 पहुंच गई है। आज 181 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 176 नेगेटिव और 5 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 41,655 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 18,198 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 8 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 8 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,432 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 369 हो गई है। यहां पर 97.69 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 21,915 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.65 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 148 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 72,955 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 84 नेगेटिव और 8 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 61 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 61 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,41,880 तक जा पहुंची है इनमें 689 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,38,477 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2276 तक पहुंच गई है। 33 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 9, कल्याण पश्चिम में 20, डोंबिवली पूर्व में 17, डोंबिवली पश्चिम में 11, मांडा टिटवाला में 2, पिसवली में 0 तथा मोहना में 2 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.