"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

17 साल के किशोर को ले भागी महिला, उल्हासनगर में नए मरीज 8 एक्टिव 111, अंबरनाथ में नए मरीज 7 एक्टिव 87, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 68

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 8, एक्टिव मरीज 111

कोरोना मुक्त 20,711, मृत्यु 631, कुल संख्या 21,453

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 7, एक्टिव मरीज 87

कोरोना मुक्त 19,967, मृत्यु 550, कुल संख्या 20,604

💥 बदलापुर में नए मरीज 9, एक्टिव मरीज 131

कोरोना मुक्त 21,897, मृत्यु 369, कुल संख्या 22,397

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 68, एक्टिव 709

कोरोना मुक्त 1,38,282, मृत्यु 2272, कुल 1,41,701

हीरो बोधा / करण बोधा
पुलिस में मामला दर्ज
ठाणे महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शादीशुदा महिला के खिलाफ 17 वर्षीय किशोर को भगाकर ले जाने का केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि यह महिला और किशोर के बीच अफेयर था। सोमवार को एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी।
आठ साल से किशोर को जानती थी महिला
नारपोली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस महिला और किशोर की तलाश में जुट गई है। 30 वर्षीय यह महिला भिवंडी कस्बे की स्लम कॉलोनी में अपने पति के साथ रहती थी। वहीं किशोर उनके पड़ोस में रहता था। महिला इस किशोर के करीब आठ साल से जानती थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम लड़का किसी काम से जाने की बात कहकर घर से बाहर निकला। लेकिन वह वापस नहीं लौटा।
फिर किशोर को खोजते हुए महिला के घर
काफी खोजबीन के बाद जब किशोर का पता नहीं चला तो उसके माता-पिता महिला के घर पहुंचे। वहां पता चला कि वह महिला भी शुक्रवार से गायब है। पुलिस के मुताबिक इसके बाद लड़के के पिता ने पुलिस में महिला के खिलाफ अपने बेटे को भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई। पिता का की शिकायत के मुताबिक महिला उसके बेटे को लेकर किसी गुमनाम जगह चली गई है। नारपोली पुलिस ने रविवार को महिला के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
उल्हासनगर में 8 नए मरीज, 1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 8 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,453 हो गई है। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 631 हो गई है। आज 9 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,711 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.54 बताया गया है। वहीं 111 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 21, होम आयसोलेशन में 71 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 3, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 4 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 64,616 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,06,850 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 7 नए मरीज, 1 की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 7 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,604 हो गई है। 96.90 प्रतिशत के साथ आज तक 19,967 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.42 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 87 हैं। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 550 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,15,967 पहुंच गई है। आज 90 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 83 नेगेटिव और 7 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 39,370 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 17,385 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 9 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 9 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,397 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 369 हो गई है। यहां पर 97.76 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 21,897 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.58 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 131 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 72,643 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 130 नेगेटिव और 9 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 68 नए पाॅजिटीव, 1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 68 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,41,701 तक जा पहुंची है इनमें 709 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,38,282 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2272 तक पहुंच गई है। 56 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 15, कल्याण पश्चिम में 22, डोंबिवली पूर्व में 25, डोंबिवली पश्चिम में 3, मांडा टिटवाला में 3, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.