"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अपनी बहुओं के रोज पैर धोकर करती है पूजा, उल्हासनगर में नए मरीज 4 एक्टिव 103, अंबरनाथ में नए मरीज 10 एक्टिव 85, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 61

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 4, एक्टिव मरीज 103

कोरोना मुक्त 20,723, मृत्यु 631, कुल संख्या 21,457

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 85

कोरोना मुक्त 19,979, मृत्यु 550, कुल संख्या 20,614

💥 बदलापुर में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 141

कोरोना मुक्त 21,897, मृत्यु 369, कुल संख्या 22,407

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 61, एक्टिव 662

कोरोना मुक्त 1,38,389, मृत्यु 2273, कुल 1,41,762

हीरो बोधा / करण बोधा
यह भी एक सास है!
मुंबई इन दिनों महाराष्ट्र की एक महिला चर्चा में है। यह महिला अपनी बहुओं को भगवान का वरदान मानती है और उनके चरण धोकर उसकी पूजा करती है। इतना ही नहीं वह अपनी बहुओं को लक्ष्मी मानकर उनकी पूजा करती है। महिला अपनी बहुओं को खुद सजाती हैं, उन्हें पूजती हैं और साथ ही उनके आशीर्वाद लेती है। दरअसल, यह मामला महाराष्ट्र के वाशिम जिले का है। आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम सिंधुबाई है। सिंधुबाई प्रत्येक साल गौरीपूजन के समय अपनी बहुओं को लक्ष्मी का रूप मानकर तीन दिन तक उनकी सेवा और पूजा करती हैं। इस दौरान वह गौरीपूजन के दिन अपनी बहुओं को खुद सजाती हैं, उन्हें पूजती हैं और साथ ही उनके पैर धोकर आशीर्वाद लेती हैं। ऐसा वह पिछले चार सालों से कर रही हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी वायरल हुई हैं जिसमें सिंधुबाई अपनी दो बहुओं की पूजा कर रही हैं और उनके पैर धो रही हैं। बहुओं को भगवान का रुप मानने वाली सास सिंधुबाई का कहना है कि हमेशा बहुएं पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं। सबके बाद सोती हैं और सबके बाद खाना खाती हैं। इसके बाद भी अगर उनको आधी रात को एक आवाज लगाओ तो वह हर पल परिवार की सेवा के लिए खड़ी रहती है। इसलिए हमारा फर्ज है कि हम उनकी भी सेवा करें और उन्हें सम्मान दें। अपनी सास के इस सम्मान से सिंधुबाई की बहुएं भी खुश रहती हैं। उन्होंने बताया कि हमारी सास हमें अपनी बेटी की तरह रखती हैं। हमें किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होने देती हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं। लोग सिंधुबाई की मिसाल भी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि सास-बहू को ऐसे ही रहना चाहिए। यह इसलिए भी बेहद रोचक है क्योंकि भारत में मजाक में भी अक्सर ऐसा कहा जाता है कि सास-बहू का रिश्ता बहुत ही पेचीदा होता है। वे हमेशा एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करती हैं लेकिन आज भी सिंधुबाई जैसी महिलाएं हैं जो सास-बहू के रिश्तों में चार चांद लगाए रखती हैं।
उल्हासनगर में 4 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 4 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,457 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 631 हो गई है। आज 12 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,723 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.58 बताया गया है। वहीं 103 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 19, होम आयसोलेशन में 63 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 3, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 65,396 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,07,331 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 10 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 10 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,614 हो गई है। 96.91 प्रतिशत के साथ आज तक 19,979 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.41 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 85 हैं। मृतकों की कुल संख्या 550 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,16,169 पहुंच गई है। आज 203 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 193 नेगेटिव और 10 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 39,370 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 17,385 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 10 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 10 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,407 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 369 हो गई है। यहां पर 97.76 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 21,897 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.62 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 141 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 72,750 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 91 नेगेटिव और 10 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 61 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 61 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,41,762 तक जा पहुंची है इनमें 662 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,38,389 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2273 तक पहुंच गई है। 107 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 11, कल्याण पश्चिम में 13, डोंबिवली पूर्व में 19, डोंबिवली पश्चिम में 16, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.