"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

हेराफेरी करने वाली महिला कांस्टेबल गिरफ्तार, उल्हासनगर में नए मरीज 7 एक्टिव 116, अंबरनाथ में नए मरीज 10 एक्टिव 102, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 60

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 7, एक्टिव मरीज 116

कोरोना मुक्त 20,638, मृत्यु 623, कुल संख्या 21,377

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 102

कोरोना मुक्त 19,892, मृत्यु 547, कुल संख्या 20,541

💥 बदलापुर में नए मरीज 13, एक्टिव मरीज 139

कोरोना मुक्त 21,781, मृत्यु 368, कुल संख्या 22,288

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 60, एक्टिव 645

कोरोना मुक्त 1,37,857, मृत्यु 2265, कुल 1,41,205

हीरो बोधा / करण बोधा
चोरों से रिकवर हुई चीजों की करनी थी हिफाजत
मुंबई पुलिस का काम है चोरी को रोकना, लेकिन जब पुलिस ही चोरी करने लगे तो क्या कहेंगे। ऐसा ही एक चौंकाने वाला केस आया है महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई थाने में। यहां पर एक महिला पुलिस कांस्टेबल को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह महिला थाने में रिकवर होकर आई चीजों की हेराफेरी करती थी। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकार दी। 
26 लाख रुपए की कमाई कर डाली
इस महिला कांस्टेबल का नाम मंगल गायकवाड़ है। वह वसई थाने में चोरी के केस में रिकवर हुई चीजों देखरेख करती थी। उसने इसका फायदा उठाया और इन चीजों का स्क्रैप डीलर से सौदा करने लगी। इस सौदे की बदौलत उसने 26 लाख रुपए की कमाई की। सीनियर इंस्पेक्टर कल्याण कार्पे ने यह जानकारी दी। 
छह साल तक बेचती रही सामान  
जानकारी के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल ने छह साल तक इस कारनामे को अंजाम दिया। इस दौरान वह रिकवर करके लाई गई चीजों को हटा देती थी। इसके बाद उन्हें बेच देती थी। वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया कि इस मामले की जानकारी ऑडिट के दौरान सामने आई। इसके बाद गायकवाड़ को सस्पेंड कर दिया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच हो रही है।
उल्हासनगर में 7 नए मरीज, 1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 7 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,377 हो गई है। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 623 हो गई है। आज 5 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,638 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.54 बताया गया है। वहीं 116 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 8, होम आयसोलेशन में 72 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 3, उल्हासनगर-2 में 1, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 2 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 52,515 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,00,033 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 10 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 10 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,541 हो गई है। 96.84 प्रतिशत के साथ आज तक 19,892 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.49 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 102 हैं। मृतकों की कुल संख्या 547 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,14,632 पहुंच गई है। आज 233 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 223 नेगेटिव और 10 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 32,807 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 14,633 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 13 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 13 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,288 हो गई है। मृतकों का 1.65 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 368 हो गई है। यहां पर 97.72 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 21,781 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.62 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 139 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 71,578 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 140 नेगेटिव और 13 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 60 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 60 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,41,205 तक जा पहुंची है इनमें 645 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,37,857 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2265 तक पहुंच गई है। 58 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 6, कल्याण पश्चिम में 23, डोंबिवली पूर्व में 16, डोंबिवली पश्चिम में 6, मांडा टिटवाला में 3, पिसवली में 0 तथा मोहना में 6 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.