💥 उल्हासनगर में नए मरीज 4, एक्टिव मरीज 70
कोरोना मुक्त 21,040, मृत्यु 642, कुल संख्या 21,752
💥 अंबरनाथ में नए मरीज 6, एक्टिव मरीज 61
कोरोना मुक्त 20,217, मृत्यु 553, कुल संख्या 20,831
💥 बदलापुर में नए मरीज 3, एक्टिव मरीज 46
कोरोना मुक्त 22,391, मृत्यु 371, कुल संख्या 22,808
💥 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 29, एक्टिव 448
कोरोना मुक्त 1,40,886, मृत्यु 2316, कुल 1,44,103
हीरो बोधा / करण बोधा
नाबालिग बेटे ने शव को लगाया ठिकाने, दोनों गिरफ्तार
पुणे। पुणे के यरवदा इलाके में तीन महीने की बच्ची की उसकी मां ने गला घोंटकर हत्या कर दी। कथित तौर पर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश करने वाले आरोपी पल्लवी भोंगे और उसके 13 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के बाद, पुलिस ने कहा कि महिला मूल रूप से बुलढाणा की रहने वाली थी और उसका एक दिहाड़ीदार के साथ अवैध संबंध था, जो नुक्शान जिले में रहता है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी महिला पहले से ही अपने पति से दूर रह रही थी और गांव के सभी लोग उसके अफेयर और उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में जानते थे। हालांकि तीन महीने पहले महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की कथित तौर पर हत्या करने के बाद महिला ने अपने 13 साल के बेटे को शव को नदी के कंटेनर में फेंकने को कहा, जो उनके घर से थोड़ी दूर है। पूछताछ के बाद नाबालिग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बाद में उसे निरीक्षण के लिए मौके पर ले जाया गया। पुलिस को बैग मिला तो देखा कि शव पत्थरों के नीचे दबा हुआ है।
उल्हासनगर में 4 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 4 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,752 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 642 हो गई है। आज 9 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,040 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.73 बताया गया है। वहीं 70 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 15, होम आयसोलेशन में 34 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 2, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 1,61,020 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,42,238 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 6 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 6 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,831 हो गई है। 97.05 प्रतिशत के साथ आज तक 20,217 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.29 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 61 हैं। मृतकों की कुल संख्या 553 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,24,511 पहुंच गई है। आज 83 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 77 नेगेटिव और 6 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 60,664 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 26,959 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 3 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 3 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,808 हो गई है। मृतकों का 1.62 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 371 हो गई है। यहां पर 98.17 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,391 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.20 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 46 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 78,948 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 86 नेगेटिव और 3 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 29 नए पाॅजिटीव, 1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 29 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,44,103 तक जा पहुंची है इनमें 448 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,40,886 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2316 तक पहुंच गई है। 35 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 6, कल्याण पश्चिम में 9, डोंबिवली पूर्व में 11, डोंबिवली पश्चिम में 3, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇