💥 उल्हासनगर में नए मरीज 9, एक्टिव मरीज 82
कोरोना मुक्त 20,916, मृत्यु 640, कुल संख्या 21,638
💥 अंबरनाथ में नए मरीज 4, एक्टिव मरीज 55
कोरोना मुक्त 20,124, मृत्यु 551, कुल संख्या 20,730
💥 बदलापुर में नए मरीज 3, एक्टिव मरीज 84
कोरोना मुक्त 22,240, मृत्यु 371, कुल संख्या 22,695
💥 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 65, एक्टिव 729
कोरोना मुक्त 1,39,912, मृत्यु 2300, कुल 1,43,379
हीरो बोधा / करण बोधा
बहुसदस्यीय पैनल पद्धति के कारण वार्डों का होगा पुनर्गठन
3 से 4 माह और देरी से होंगे चुनाव!
3 से 4 माह और देरी से होंगे चुनाव!
उल्हासनगर। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य के महापालिका में बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली को फिर से शुरू करने के लिए एक अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए हैं. जब तक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के राजनीतिक आरक्षण को फिर से लागू नहीं किया जाता है, तब तक चुनाव स्थगित करने की चाल माना जा रहा है। अब मुंबई को छोड़कर सभी महानगर पालिकाओं में तीन सदस्यीय वार्ड प्रणाली और नगर पालिकाओं में दो सदस्यीय वार्ड प्रणाली का मार्ग प्रशस्त हो गया है. हालांकि बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली के कारण वार्डों को पुनर्गठित करना होगा। इसके कारण चुनाव कराने में तीन से चार महीने की देरी हो सकती है. भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार की बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली राजनीतिक रूप से व्यवहार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए महाविकास अघाड़ी सरकार ने फडणवीस सरकार के निर्णय को रद्द कर एक सदस्यीय वार्ड प्रणाली के अनुसार चुनाव कराने के लिए कानून में बदलाव किया था। तदनुसार, चुनाव आयोग ने कल्याण-डोंबिवली, नवी मुंबई, कोल्हापुर, वसई-विरार और औरंगाबाद महापालिका के एक सदस्यीय वार्ड संरचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी की थी। आयोग ने अगले साल फरवरी से अप्रैल के बीच होने वाले मुंबई और ठाणे समेत 18 महानगरपालिका चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसी के तहत मनपा को एक सदस्यीय वार्ड प्रणाली के अनुसार वार्ड बनाने का आदेश दिया गया था. उसी के अनुरूप वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि, सत्ताधारी दल को डर था कि यदि अन्य पिछड़े वर्गों के राजनीतिक आरक्षण का समाधान किए बिना चुनाव कराए गए तो यह एक राजनीतिक नुकसान होगा। अधिकारियों द्वारा प्राप्त एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, एक सदस्यीय वार्ड प्रणाली बड़े शहरों में भाजपा को लाभान्वित कर सकती है। राज्य सरकार ने मुंबई को छोड़कर महापालिका और नगर पालिकाओं में बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली को फिर से शुरू करने के लिए एक अध्यादेश जारी करने का फैसला किया। इसके अनुसार मुंबई में एक सदस्य वार्ड, अन्य महापालिका में तीन सदस्यीय वार्ड, नगर पालिकाओं में दो सदस्य वार्ड और नगर पंचायतों में एक सदस्य वार्ड होगा.
चुनाव आगे बढ़ने की वजह..
राज्य चुनाव आयोग के माध्यम से मनपा चुनाव के लिए बहुसदस्यीय वार्ड व्यवस्था के लिए नए मॉडल वार्ड ढांचे का रफ ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. चुनाव आयोग ने मनपाओं को निर्देश जारी किए हैं कि इस कच्चा प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया 05 अक्टूबर से शुरू की जानी चाहिए। जैसे ही मसौदा तैयार हो, आयोग को तुरंत ई-मेल द्वारा सूचित किया जाना चाहिए ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। राज्य चुनाव आयोग दिवाली के बाद इन स्थानीय निकायों के चुनाव कराने की तैयारी कर रहा था। हालांकि, बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली के कारण वार्डों को पुनर्गठित करना होगा। इसमें तीन से चार महीने का समय लगेगा। अप्रैल-मई तक महापालिका चुनाव होने की संभावना नहीं है।
उल्हासनगर में 9 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 9 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,638 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 640 हो गई है। आज 8 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,916 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.66 बताया गया है। वहीं 82 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 19, होम आयसोलेशन में 44 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 8 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 1,24,952 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,30,810 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 4 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 4 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,730 हो गई है। 97.07 प्रतिशत के साथ आज तक 20,124 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.26 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 55 हैं। मृतकों की कुल संख्या 551 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,21,573 पहुंच गई है। आज 218 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 214 नेगेटिव और 4 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 53,429 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 24,385 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 3 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 3 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,695 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 371 हो गई है। यहां पर 97.99 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,240 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.37 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 84 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 76,555 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 115 नेगेटिव और 3 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 65 नए पाॅजिटीव, 1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 65 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,43,379 तक जा पहुंची है इनमें 729 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,39,912 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2300 तक पहुंच गई है। 91 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 3, कल्याण पश्चिम में 36, डोंबिवली पूर्व में 14, डोंबिवली पश्चिम में 11, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇