"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

मां ने बच्चे को 1.78 लाख में बेचा, उल्हासनगर में नए मरीज 1 एक्टिव 38, अंबरनाथ में नए मरीज 6 एक्टिव 50, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 29

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 1, एक्टिव मरीज 38

कोरोना मुक्त 21,127, मृत्यु 645, कुल संख्या 21,810

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 6, एक्टिव मरीज 50

कोरोना मुक्त 20,302, मृत्यु 555, कुल संख्या 20,907

💥 बदलापुर में नए मरीज 1, एक्टिव मरीज 31

कोरोना मुक्त 22,468, मृत्यु 373, कुल संख्या 22,872

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 29, एक्टिव 307

कोरोना मुक्त 1,41,492, मृत्यु 2329, कुल 1,44,592

हीरो बोधा / करण बोधा
कोख पर गरीबी भारी!
अहमदनगर महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में एक महिला ने घोर गरीबी के कारण अपने तीन दिन के बच्चे को मुंबई के एक व्यक्ति को 1.78 लाख रुपए में कथित तौर पर बेच दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यहां के डोंबीवली में मानपाड़ा पुलिस थाने में सात नवंबर को दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार पुलिस ने महिला, बच्चा खरीदने वाले व्यक्ति और इस अपराध में महिला की मदद करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने सितंबर माह में बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन खराब आर्थिक हालात के कारण वह बच्चे के पालन पोषण में असमर्थ थी, इसलिए उसने बच्चे को बेचने के लिए खरीदार की तलाश शुरू की, ताकि उसे कुछ धन मिल सके। उन्होंने बताया कि अहमदनगर और ठाणे के कल्याण तथा मुलुंड की तीन महिलाओं ने इस काम में उसकी मदद की और उन्होंने मुलुंड के निवासी एक व्यक्ति को बच्चा बेचने का सौदा पक्का किया। प्राथमिकी के अनुसार बच्चे की मां ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कथित तौर पर व्यक्ति को 1.78 लाख रुपये में बच्चा बेच दिया और इसके लिए कोई कानूनी औपचारिकता पूरी नहीं की। अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के घर पर छापा मारा और बच्चा बरामद किया। इसके बाद बच्चे की मां, बच्चा खरीदने वाले व्यक्ति, तीन अन्य महिलाओं और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता तथा किशोर न्याय अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
उल्हासनगर में 1 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 1 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,810 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 645 हो गई है। आज 3 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,127 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.87 बताया गया है। वहीं 38 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 8, होम आयसोलेशन में 26 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 1,96,818 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,53,229 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 6 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 6 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,907 हो गई है। 97.10 प्रतिशत के साथ आज तक 20,302 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.23 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 50 हैं। मृतकों की कुल संख्या 555 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,26,406 पहुंच गई है। आज 176 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 170 नेगेटिव और 6 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 70,908 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 35,660 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 1 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 1 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,872 हो गई है। मृतकों का 1.63 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 373 हो गई है। यहां पर 98.23 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,468 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.13 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 31 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 80,619 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 113 नेगेटिव और 1 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 29 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 29 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,44,592 तक जा पहुंची है इनमें 307 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,41,492 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2329 तक पहुंच गई है। 33 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 2, कल्याण पश्चिम में 9, डोंबिवली पूर्व में 8, डोंबिवली पश्चिम में 8, मांडा टिटवाला में 2, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.