"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

सरकार ने बदली एडमिशन की उम्र सीमा, उल्हासनगर में नए मरीज 1 एक्टिव 29, अंबरनाथ में नए मरीज 4 एक्टिव 19, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 11

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 1, एक्टिव मरीज 29

कोरोना मुक्त 21,226, मृत्यु 648, कुल संख्या 21,903

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 4, एक्टिव मरीज 19

कोरोना मुक्त 20,446, मृत्यु 557, कुल संख्या 21,021

💥 बदलापुर में नए मरीज 0, एक्टिव मरीज 15

कोरोना मुक्त 22,598, मृत्यु 378, कुल संख्या 22,991

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 11, एक्टिव 168

कोरोना मुक्त 1,42,335, मृत्यु 2337, कुल 1,45,318

हीरो बोधा / करण बोधा
नर्सरी से क्लास 1 तक..मिली छूट
मुंबई महाराष्ट्र में नर्सरी से क्लास 1 तक में बच्चे को एडमिशन दिलाने की तैयारी कर रहे अभिभावकों के लिए खुशखबरी है. महाराष्ट्र सरकार (Maha Govt) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए महाराष्ट्र नर्सरी से लेकर क्लास 1 एडमिशन तक के लिए उम्र सीमा में बदलाव किया है. न्यूनतम उम्र सीमा (Minimum Age Limit) में छूट दी गई है. महाराष्ट्र शिक्षा विभाग (Maharashtra Education Department) के अधिकारी ने मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 को इस संबंध में घोषणा की है. साथ ही सरकार ने नया सर्कुलर भी जारी किया है. नर्सरी टू क्लास 1 एडमिशन 2022 (Maharashtra Nursery to class 1 admission 2022) के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किए गए नए सर्कुलर के अनुसार, अब विभिन्न कक्षाओं में दाखिले के लिए न्यूनतम उम्र सीमा इस प्रकार होगी – 
महाराष्ट्र नर्सरी एडमिशन 2022-23 : शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए महाराष्ट्र में नर्सरी में एडमिशन (Maharashtra Nursery Admission) के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 3 साल है. अगर 31 दिसंबर 2022 तक अगर बच्चे की उम्र 3 साल पूरी होती है, तो वह एडमिशन के लिए योग्य है. यानी उसका जन्म 01 अक्टूबर 2018 से लेकर 31 दिसंबर 2019 के बीच हुआ हो. 
महाराष्ट्र जूनियर केजी एडमिशन 2022 महाराष्ट्र के स्कूलों में जूनियर केजी में एडमिशन (Maharashtra Junior KG admission) के लिए बच्चे का जन्म 01 अक्टूबर 2017 से लेकर 31 दिसंबर 2018 तक के बीच हुआ हो. 31 दिसंबर 2022 तक उसकी उम्र चार साल पूरी हुई हो.
महाराष्ट्र सीनियर केजी एडमिशन 2022 सीनियर केजी में एडमिशन (Maharashtra Senior KG admission) के लिए बच्चे की उम्र 31 दिसंबर 2022 तक कम से कम 5 साल हो. यानी उसका जन्म 01 अक्टूबर 2016 से 31 दिसंबर 2017 के बीच हुआ हो.
महाराष्ट्र क्लास 1 एडमिशन 2022 अगर शैक्षणिक सत्र 2022-23 में पहली कक्षा में बच्चे का एडमिशन कराना है, तो 31 दिसंबर 2022 तक उसकी उम्र 6 साल पूरी होनी चाहिए. यानी उसका जन्म 01 अक्टूबर 2015 से 31 दिसंबर 2016 के बीच हुआ हो.
ये बदलाव सिर्फ न्यूनतम उम्र सीमा में किए गए हैं. हालांकि अधिकतम उम्र सीमा (Upper Age Limit) में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन सर्कुलर में कहा गया है कि महाराष्ट्र प्री-प्राइमरी एडमिशन 2022-23 (Maharashtra Pre Primary admission) के लिए अपर एज लिमिट में छूट दी जा सकती है. साथ ही यह भी कहा गया है कि उम्र के कारण कोई भी स्कूल किसी बच्चे को एडमिशन देने से इनकार नहीं करेंगे.
उल्हासनगर में 1 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 1 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,903 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 648 हो गई है। आज 3 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,226 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.91 बताया गया है। वहीं 29 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 7, होम आयसोलेशन में 19 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 3, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 2,83,404 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,84,285 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 4 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 4 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,021 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,446 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 19 हैं। मृतकों की कुल संख्या 557 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,32,237 पहुंच गई है। आज 96 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 92 नेगेटिव और 4 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 1,29,039 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 80,790 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 0 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 0 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,991 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 378 हो गई है। यहां पर 98.28 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,598 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.06 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 15 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 85,393 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 115 नेगेटिव और 0 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 11 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,45,318 तक जा पहुंची है इनमें 168 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,42,335 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2337 तक पहुंच गई है। 08 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 3, कल्याण पश्चिम में 3, डोंबिवली पूर्व में 2, डोंबिवली पश्चिम में 2, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.