💥 उल्हासनगर में नए मरीज 5, एक्टिव मरीज 25
कोरोना मुक्त 21,221, मृत्यु 648, कुल संख्या 21,894
💥 अंबरनाथ में नए मरीज 0, एक्टिव मरीज 19
कोरोना मुक्त 20,443, मृत्यु 557, कुल संख्या 21,017
💥 बदलापुर में नए मरीज 2, एक्टिव मरीज 14
कोरोना मुक्त 22,589, मृत्यु 378, कुल संख्या 22,981
💥 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 12, एक्टिव 168
कोरोना मुक्त 1,42,311, मृत्यु 2337, कुल 1,45,294
हीरो बोधा / करण बोधा
80 पिल्लों की मौत
मुंबई। इंसानों के बीच दुश्मनी और गैंगवार के किस्से तो आपने बहुत सुने और देखें होंगे। लेकिन महाराष्ट्र के बीड जिले में इन दिनों जानवरों में खूनी जंग चल रही है। यहां के एक गांव में कुत्तों और बंदरों के बीच खूनी जंग चल रही है। इसमें अब तक 80 से अधिक पिल्लों की मौत हो चुकी है। तमाम कोशिशों के बावजूद यह लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मजलगांव के लावूल गांव की है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह जंग पिछले तीन महीने से चल रही है। बंदर कुत्तों पर हमला करते हैं तो कुत्ते बंदरों पर टूट पड़ते हैं। इस जंग में उछल-कूद मचाने में माहिर बंदर भारी पड़ रहे हैं। मौका पाते हुए बंदर कुत्तों के पिल्लों को लेकर ऊंचे जगहों पर चढ़ जाते हैं और वहां से फेंककर जान ले लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जंग इस इलाके में तब शुरू हुई जब कुछ कुत्तों ने बंदरों के एक बच्चे को मार डाला। करीब 5000 की आबादी वाले गांव में बंदरों ने बदले का जो सिलसिला शुरू किया वह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उसके बाद से ही बंदर पिल्लों की हत्या में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि गांव में अब एक भी पिल्ला बचा नहीं है। बंदरों के इस व्यवहार के गांव के लोग भी डरे हुए हैं। उनका कहना है कि बंदर झुंड में आते हैं और कुत्तों पर हमला करते हैं। इस दौरान यदि कोई पिल्ला उनके चंगुल में फंस जाता है तो उसकी जान लेकर ही छोड़ते हैं। किसी ऊंचे पेड़ या इमारत पर चढ़कर उसे इतनी जोर से नीचे पटकते हैं कि उसकी जान चली जाती है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से शिकायत की है। वन विभाग के अधिकारियों ने कुछ बंदरों को पकड़ा भी है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में उनकी मौजूदगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे बंदर अक्सर इंसानों को भी घायल कर देते हैं। कुत्तों को बचाने की कोशिश में कई लोग घायल हो चुके हैं। कुत्तों और बंदरों के बीच लड़ाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
उल्हासनगर में 5 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 5 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,894 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 648 हो गई है। आज 0 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,221 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.93 बताया गया है। वहीं 25 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 7, होम आयसोलेशन में 15 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 3, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 2,81,228 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,83,517 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 0 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 0 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,017 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,443 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 19 हैं। मृतकों की कुल संख्या 557 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,32,042 पहुंच गई है। आज 194 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 194 नेगेटिव और 0 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 1,27,323 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 76,472 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 2 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 2 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,981 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 378 हो गई है। यहां पर 98.29 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,589 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.06 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 14 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 84,820 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 142 नेगेटिव और 2 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 12 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,45,294 तक जा पहुंची है इनमें 168 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,42,311 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2337 तक पहुंच गई है। 13 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 2, कल्याण पश्चिम में 2, डोंबिवली पूर्व में 6, डोंबिवली पश्चिम में 2, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇