"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

मुंबई-ठाणे में भी ठंड हुई प्रचंड, उल्हासनगर में नए मरीज 263 एक्टिव 1678, अंबरनाथ में नए मरीज 171 एक्टिव 1199, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 1037

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 263, एक्टिव मरीज 1678

कोरोना मुक्त 21,458, मृत्यु 648, कुल संख्या 23,784

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 171, एक्टिव मरीज 1199

कोरोना मुक्त 20,641, मृत्यु 566, कुल संख्या 22,406

💥 बदलापुर में नए मरीज 149, एक्टिव मरीज 1011

कोरोना मुक्त 22,787, मृत्यु 380, कुल संख्या 24,178

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 1037, एक्टिव 8766

कोरोना मुक्त 1,43,058, मृत्यु 2345, कुल 1,54,650

हीरो बोधा / करण बोधा
महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में तापमान तेजी से गिरा
दैनिक उल्हास विकास के 40 वर्षों का सफर मुख्य संपादक 
श्री हीरो अशोक बोधा के विशेष साक्षात्कार में जरूर सुने
मुंबई मुंबई, पुणे, ठाणे समेत महाराष्ट्र के कई भागों में तापमान (Maharashtra cold weather) में भारी गिरावट आई है. ठंड प्रचंड होती जा रही है. मुंबई में सोमवार अब तक  का सबसे कम तापमान वाला दिन रहा. मुंबई और ठाणे के लोगों को अर्से बाद ऐसी ठंड का एहसास हुआ. मुंबई-ठाणे समेत उत्तर महाराष्ट्र में तापमान में यह गिरावट (Mumbai-Thane cold weather) अगले दो दिनों तक जारी रहेगी. मौसम विभाग (Weather Alert) ने अगले दो दिनों तक मौसम में सर्दी बढ़ने का अनुमान जताया है. मुंबई में ठंड बढ़ने की वजह से सुबह-सुबह धुंध दिखाई देती है. आम तौर पर मुंबई और इसके आसपास इलाकों जैसे ठाणे, कल्याण में रहने वालों को सर्दियों के मौसम में भी गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ती है. लेकिन पिछले दो दिनों से लोगों को स्वेटर-शॉल की जरूरत पड़ रही है. मुंबई में तापमान औसत से 4.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर और विदर्भ क्षेत्र के अन्य भागों में भी ठंड अत्यधिक बढ़ गई है. सोमवार को इस रीजन के कई इलाकों में बेमौसम बरसात हुई और ओले गिरे. चंद्रपुर जिले में तो सुबह से ही आसमान में बादलों की गड़गड़ाहटें शुरू हो गई थीं. हवाएं चलने लगी थीं. इसके बाद बारिश होने लगी. यह दोपहर तक होती रही. बारिश के बाद यहां सर्दी बढ़ गई. 
इसलिए बढ़ रही है मुंबई समेत महाराष्ट्र भर में ठंड
उत्तर से आने वाली शीतलहरों की वजह से राज्य में ठंड बढ़ रही है. राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से बारिश की स्थिति थी. फिलहाल राज्य के ज्यादातर हिस्से शीतलहरी के चपेट में हैं. कई ठिकानों में आसमान में बादल छाए हुए हैं. पड़ोसी राज्यों की बात करें तो गुजरात और मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इन राज्यों से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से महाराष्ट्र में भी ठंड बढ़ गई है. 
11 से 15 तारीख के बीच ठंड और बढ़ेगी
सोमवार को नासिक में तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. जलगांव में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. कोकंण क्षेत्र में भी तापमान तेजी से नीचे आया. मध्य महाराष्ट्र में पुणे समेत सांगली, सातारा, सोलापुर, अहमदनगर जैसे जिलों में रात का तापमान तेजी से नीचे गिरा है. मराठवाड़ा में भी यही स्थिति कायम है. मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 15 जनवरी के बीच ठंड अभी और बढने वाली है. ऐेसे में कई इलाको में  शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा. ऐसे में राज्य में तापमान अभी और गिरेगा. खास कर उत्तर महाराष्ट्र में दो से तीन दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा.
मुंबई में तापमान 4.4 डिग्री से 4.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
सोमवार को मुंबई के कोलाबा केंद्र में तापमान 4.4 डिग्री से 4.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. यहां तापमान 15.2 डिग्री से 25.7 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया. सांताक्रूज में तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस निम्नतम और 25.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम रिकॉर्ड किया गया. यहां तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस तक कमी आई.
उल्हासनगर में 263 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 263 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 23,784 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 648 हो गई है। आज 47 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,458 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 90.22 बताया गया है। वहीं 1678 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 133, होम आयसोलेशन में 1387 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 70, उल्हासनगर-2 में 18, उल्हासनगर-3 में 55, उल्हासनगर-4 में 64 और उल्हासनगर-5 में 56 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 5 लाख 54,749 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। 20,317 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,26,748 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,99,468 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। 15 से 18 वर्ष के 8147 बच्चों ने वैक्सीन का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 171 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 171 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 22,406 हो गई है। 92.12 प्रतिशत के साथ आज तक 20,641 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 1199 हैं। मृतकों की कुल संख्या 566 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,37,833 पहुंच गई है। आज 522 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 351 नेगेटिव और 171 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,10,615 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 149 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 149 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 24,178 हो गई है। मृतकों का 1.60 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 380 हो गई है। यहां पर 95.68 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,787 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 4.18 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 1011 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 88,927 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 177 नेगेटिव और 149 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 1037 नए पाॅजिटीव2 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 1037 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,54,650 तक जा पहुंची है इनमें 8766 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,43,058 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 2 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2345 तक पहुंच गई है। 155 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 155, कल्याण पश्चिम में 362, डोंबिवली पूर्व में 326, डोंबिवली पश्चिम में 141, मांडा टिटवाला में 33, पिसवली में 2 तथा मोहना में 18 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.