"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

मुंबई में ठंड प्रचंड!, उल्हासनगर में नए मरीज 87 एक्टिव 1097, अंबरनाथ में नए मरीज 48 एक्टिव 678, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 259

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 87, एक्टिव मरीज 1097

कोरोना मुक्त 24,125, मृत्यु 652, कुल संख्या 25,874

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 48, एक्टिव मरीज 678

कोरोना मुक्त 22,870, मृत्यु 571, कुल संख्या 24,119

💥 बदलापुर में नए मरीज 45, एक्टिव मरीज 413

कोरोना मुक्त 24,564, मृत्यु 380, कुल संख्या 25,360

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 259, एक्टिव 5559

कोरोना मुक्त 1,56,093, मृत्यु 2385, कुल 1,64,520

हीरो बोधा / करण बोधा
टूटा दस सालों का रिकॉर्ड
दैनिक उल्हास विकास के 40 वर्षों का सफर मुख्य संपादक 
श्री हीरो अशोक बोधा के विशेष साक्षात्कार में जरूर सुने
मुंबई मुंबई (Mumbai) में ठंड का पिछले दस साल का रिकॉर्ड टूट गया है. भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक रविवार को मुंबई के सांताक्रूज में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड किया गया. यह पिछले दस सालों में मुंबई का सबसे कम अधिकतम तापमान है.आईएमडी द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मुंबई में करीब 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने वाला है. मुंबई ही नहीं महाराष्ट्र के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से ठंड (Cold Wave) प्रचंड रूप से बढ़ी है. मौसम विभाग ने आज (24 जनवरी, सोमवार) मध्य महाराष्ट्र(खास तौर से पुणे और नासिक) के उत्तरी भागों में तापमान और गिरने का अनुमान जताया है. इस प्रचंड ठंड के अलावा अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है. मुंबई और पुणे के कई इलाकों में गाड़ियों पर सफेद रंग की धूल की चादरें (White powder layer) बिछ गई हैं. धूल और धुंध की इन चादरों ने शहर में विजिबिलिटी को कम कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक पाकिस्तान के बलूचिस्तान से गुजरात और अरब सागर होती हुई आई धूल से भरी हवाएं महाराष्ट्र पहुंच चुकी हैं. इसी वजह से मुंबई और पुणे में गाड़ियों पर सफेद धूल की चादरें बिछ गई हैं. यह सफेद पाउडर जैसी धूल बलूचिस्तान से आई हवाओं के साथ गुजरात के सौराष्ट्र और महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और कोंकण क्षेत्र में छा गई हैं. मुंबई, कोंकण, उत्तरी महाराष्ट्र में रविवार को हल्की बारिश भी हुई. इस तरह से मुंबई समेत महाराष्ट्र भर में मौसम तेजी से बदल रहा है. कहीं अचानक बेमौसम बरसात शुरू हो जाती है तो कहीं अचानक ठंड बढ़ रही है. 
मुंबई में ठंड बेहिसाब, सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड
मुंबई में पिछले चौबीस घंटे में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है. यानी मुंबई में पिछले दस सालों में सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है. कोलाबा और सांताक्रूज के आईएमडी सेंटर पर दिन के वक्त अधिकतम तापमान 24 और 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रात के वक्त यह 21.6 और 21 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. तापमान में यह करीब 5.8 और 6.8 सेल्सियस की गिरावट है. पिछले साल सबसे कम अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. 
मुंबई, कोंकण और उत्तरी महाराष्ट्र में हो सकती है आज बेमौसम बरसात
भारतीय मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक पाकिस्तान से आई धूल भरी हवाओं में नमी है. इन हवाओं की वजह से  महाराष्ट्र के मुंबई, कोंकण और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बेमौसम बरसात की आशंका जताई गई है.
उल्हासनगर में 87 नए मरीज, 1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 87 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 25,874 हो गई है। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 652 हो गई है। आज 178 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 24,125 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 93.24 बताया गया है। वहीं 1097 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 82, होम आयसोलेशन में 942 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 9, उल्हासनगर-2 में 6, उल्हासनगर-3 में 26, उल्हासनगर-4 में 24 और उल्हासनगर-5 में 22 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 5 लाख 93,345 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। 20,362 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,51,174 तथा 45 वर्ष से अधिक 2,07,668 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। 15 से 18 वर्ष के 12,820 बच्चों ने वैक्सीन का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 48 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 48 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 24,119 हो गई है। 94.82 प्रतिशत के साथ आज तक 22,870 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 2.81 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 678 हैं। मृतकों की कुल संख्या 571 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,42,927 पहुंच गई है। आज 197 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 149 नेगेटिव और 48 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,58,762 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 45 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 45 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 25,360 हो गई है। मृतकों का 1.50 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 380 हो गई है। यहां पर 96.86 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 24,564 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.64 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 416 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 92,289 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 142 नेगेटिव और 45 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 259 नए पाॅजिटीव, 5 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 259 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,64,520 तक जा पहुंची है इनमें 5559 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,56,093 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 5 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2385 तक पहुंच गई है। 698 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 34, कल्याण पश्चिम में 85, डोंबिवली पूर्व में 82, डोंबिवली पश्चिम में 45, मांडा टिटवाला में 10, पिसवली में 0 तथा मोहना में 3 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.