💥 उल्हासनगर में नए मरीज 17, एक्टिव मरीज 255
कोरोना मुक्त 25,349, मृत्यु 654, कुल संख्या 26,259
💥 अंबरनाथ में नए मरीज 13, एक्टिव मरीज 125
कोरोना मुक्त 23,678, मृत्यु 577, कुल संख्या 24,380
💥 बदलापुर में नए मरीज 9, एक्टिव मरीज 129
कोरोना मुक्त 25,037, मृत्यु 382, कुल संख्या 25,548
💥 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 45, एक्टिव 3135
कोरोना मुक्त 1,59,998, मृत्यु 2411, कुल 1,66,033
हीरो बोधा / करण बोधा
महाराष्ट्र के पूर्व CM की पत्नी का बयान
श्री हीरो अशोक बोधा के विशेष साक्षात्कार में जरूर सुने
मुंबई। भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का अजी-बो-गरीब बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुंबई में गढ्ढे और ट्रैफिक काफी बड़े मुद्दे हैं। शहर में 3 फीसदी तलाक ट्रैफिक जाम से होते हैं क्योंकि वे अपने परिवार को वक्त नहीं दे पाते। उनका ज्यादा समय ट्रैफिक जाम में ही बर्बाद हो जाता है। शुक्रवार को देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का अजीब बयान सामने आया। संवाददाताओं से बात करते हुए वे कहती हैं कि मुंबई में ट्रैफिक जाम और गढ्ढे बहुत बड़ी समस्या है। मुंबई में 3 फीसदी तलाक का कारण शहर का ट्रैफिक जाम है।
अमृता फडणवीस ने कहा, "मैं यह आम नागरिक के रूप में कह रही हूं। एक बार जब मैं बाहर जाती हूं तो मुझे गड्ढों, यातायात सहित कई मुद्दे दिखाई देते हैं। ट्रैफिक के कारण लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं और मुंबई में 3 फीसदी तलाक इसकी वजह से हो रहे हैं।"
अमृता के बयान पर भड़की महापौर
अमृता फडणवीस के आरोपों पर मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने पलटवार किया है। महापौर ने अपने जवाब में कहा कि हमने कभी दावा नहीं किया कि मुंबई की सड़कें चिकनी हैं, लेकिन जैसे ही हमें जानकारी मिलती है, सड़कों की मरम्मत की जाती है। ट्रैफिक जाम के कारण लोग तलाक ले रहें हैं यह बयान गलत है। महापौर ने आरोप लगाया कि भाजपा फिलहाल मुंबई को बदनाम करने के लिए प्रचार कर रही है।
उल्हासनगर में 17 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 17 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 26,259 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 654 हो गई है। आज 41 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 25,349 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.53 बताया गया है। वहीं 255 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 6, होम आयसोलेशन में 236 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 1, उल्हासनगर-3 में 3, उल्हासनगर-4 में 8 और उल्हासनगर-5 में 4 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 6 लाख 17,317 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। 20,392 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,66,880 तथा 45 वर्ष से अधिक 2,13,010 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। 15 से 18 वर्ष के 14,549 बच्चों ने वैक्सीन का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 13 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 13 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 24,680 हो गई है। 97.12 प्रतिशत के साथ आज तक 23,678 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.51 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 125 हैं। मृतकों की कुल संख्या 577 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,44,947 पहुंच गई है। आज 179 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 166 नेगेटिव और 13 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,67,359 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 9 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 9 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 25,548 हो गई है। मृतकों का 1.49 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 382 हो गई है। यहां पर 98.01 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 25,037 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.50 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 129 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 93,756 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 88 नेगेटिव और 9 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 45 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 45 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,66,033 तक जा पहुंची है इनमें 3135 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,59,998 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2411 तक पहुंच गई है। 132 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 4, कल्याण पश्चिम में 13, डोंबिवली पूर्व में 14, डोंबिवली पश्चिम में 14, मांडा टिटवाला में 3, पिसवली में 0 तथा मोहना में 2 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇