"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

मुंबई में 26 फीसदी बढ़ गया अपराध का ग्राफ, उल्हासनगर में नए मरीज 14 एक्टिव 68, अंबरनाथ में नए मरीज 3 एक्टिव 26, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 20

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 14, एक्टिव मरीज 68

कोरोना मुक्त 25,638, मृत्यु 655, कुल संख्या 26,361

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 3, एक्टिव मरीज 26

कोरोना मुक्त 23,819, मृत्यु 579, कुल संख्या 24,424

💥 बदलापुर में नए मरीज 1, एक्टिव मरीज 21

कोरोना मुक्त 25,172, मृत्यु 385, कुल संख्या 25,578

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 20, एक्टिव 251

कोरोना मुक्त 1,63,190, मृत्यु 2417, कुल 1,66,352

हीरो बोधा / करण बोधा
महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाने वालों के आंकड़े हैरान करने वाले
दैनिक उल्हास विकास के 40 वर्षों का सफर मुख्य संपादक 
श्री हीरो अशोक बोधा के विशेष साक्षात्कार में जरूर सुने
मुंबई मुंबई में 2021 में आपराधिक मामलों में 26 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। कोविड की वजह से आंशिक लॉकडाउन लगाए जाने के बावजूद अपराध में कोई कमी नहीं आई। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को आंकड़े जारी किए। शहर में 2021 में कुल 64656 आपराधिक मामले दर्ज हुए। इससे पहले 2020 में कुल 51068 केस दर्ज हुए थे। मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने सालाना सम्मेलन में ये आंकड़े सामने रखे। हर साल शहर में अपराध में बढ़ोतरी देखी जा रही है। साल 2019 में कुल 41951 मामले दर्ज हुए थे तो वहीं 2018 में 33182 केस ही रिपोर्ट हुए थे। चार साल के अंदर मुंबई में अपराध में 94 फीसदी का उछाल देखा गया है।  मुंबई पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि हत्या के मामले भी बढ़कर 148 से 192 हो गए हैं। वहीं लूट और डकैती की घटनाएं एक साल में 619 से बढ़कर 749 हो गई हैं।  वहीं डकैती, हत्या की कोशिश, चेन स्नैचिंग और घर के मामले में धोखाधड़ी के केस भी बढ़े हैं। 
महिलाओं के प्रति बढ़े अपराध
2020 की तुलना में महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध में 21 फीसदी का उछाल आया है। हैरान करने वाली बात  यह है कि नाबालिगों के साथ यौन शोषण के मामलों में 59 फीसदी की वृद्धि हो गई है। साल 2021 में इस तरह के 6038 मामले दर्ज हुए। वहीं 2020 में 5027 केस रिपोर्ट हुए थे। 
बढ़ गए साइबर अपराध
इंटरनेट के इस जमाने में साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मुंबई में एक साल में 2800 से ज्यादा साइबर अपराध दर्ज किए गए। 2012 में 16 फीसदी अपराध साइबर क्षेत्र से जुड़े थे। इस मामले में नगराले ने कहा कि ऐसे अपराधों को अंजाम देने वाले सर्वर ज्यादातर देश से बाहर होते हैं। वे मास्किंग तकीनों का इस्तेमाल करते हैं इसलिए अपराधियों की पहचान करना  बहुत मुश्किल हो जाता है।
उल्हासनगर में 14 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 14 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 26,361 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 655 हो गई है। आज 8 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 25,638 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 97.26 बताया गया है। वहीं 68 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 2, होम आयसोलेशन में 61 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 5, उल्हासनगर-2 में 2, उल्हासनगर-3 में 2, उल्हासनगर-4 में 5 और उल्हासनगर-5 में 0 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 6 लाख 31,770 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। 20,406 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,74,882 तथा 45 वर्ष से अधिक 2,15,763 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। 15 से 18 वर्ष के 17,610 बच्चों ने वैक्सीन का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 3 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 3 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 24,424 हो गई है। 97.52 प्रतिशत के साथ आज तक 23,819 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.10 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 26 हैं। मृतकों की कुल संख्या 579 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,46,418 पहुंच गई है। आज 126 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 123 नेगेटिव और 3 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,73,551 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 1 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 1 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 25,574 हो गई है। मृतकों का 1.50 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 385 हो गई है। यहां पर 98.41 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 25,179 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.07 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 20 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 94,731 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 105 नेगेटिव और 1 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 20 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 20 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,66,352 तक जा पहुंची है इनमें 251 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,63,190 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2417 तक पहुंच गई है। 36 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 4, कल्याण पश्चिम में 3, डोंबिवली पूर्व में 0, डोंबिवली पश्चिम में 13, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.