February 2023


उल्हासनगर शहर में भी आएगी मेट्रो, जल्द शुरू होगा काम- मुख्यमंत्री
उल्हासनगर शहर से मेरा लगाव- सीएम
उल्हासनगर में पानी की कमी होगी पूरी- शिंदे
धोकादायक व अवैध निर्माण में रहने वालों को मिलेगी राहत-सीएम
हरिद्वार की ट्रेन 20 फरवरी से चालू, दरबार के श्रद्धालुओं में खुशी
        उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर को राज्य सरकार ने 6 महिनों में 1261 करोड़ का विकास फंड दिया है ऐसा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। लेकिन शहरवासियों को यह सुनकर जरूर आश्चर्य हुआ कि अगर शहर को 1261 करोड़ मिले हैं तो उसका इस्तेमाल कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है। शहर में सड़कों की खस्ता हालत, कचरे के ढेर, पानी की समस्या आदि मूलभूत सुविधा से शहर पूरी तरह वंचित है तो फिर यह सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों करोड़ के फंड जाते कहां हैं ऐसा शहरवासियों में चर्चा जोरों पर चल रही है। शहरवासी सीएम से मुख्य रूप से बड़ी सौगातों की उम्मीद में बैठे हुए थे। जिसमें धोकादायक व अनधिकृत निर्माणों के पुर्नविकास पर जो जीआर पास हुआ है उसको जल्द ही अमल में लाया जाए। इस विषय पर सीएम ने कहा कि धोकादायक व अवैध निर्माणों के पुर्नर्विकास हेतु जो जीआर पास हुआ है उसमें पेनल्टी राशि को बहुत ही कम किया गया है और प्रक्रिया भी आसान की गई है। 
    उल्हासनगर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। विकास के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया कि महानगरपालिका और सरकार उल्हासनगर शहर का सर्वांगीण विकास करेगी और इसके लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराएगी।
             मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उल्हासनगर मनपा के खाड़े गोलवाली में सीवेज ट्रीटमेंट सेंटर, ग्रीन उल्हास ई-चार्जिंग सेंटर, डॉग नसबंदी सेंटर, विकलांगों के लिए कंप्यूटर सिस्टम, प्लास्टिक क्रशिंग मशीन का उद्घाटन किया. उल्हासनगर के सेंचुरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल, कल्याण डोंबिवली सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे, विधायक सर्वश्री ज्ञानेश्वर बरकू म्हात्रे, गणपत गायकवाड़, डॉ. बालाजी किणीकर, कुमार आयलानी, कलेक्टर अशोक शिंगारे, उल्हासनगर मनपा आयुक्त एवं प्रशासक अजीज शेख आदि उपस्थित थे.
             श्री. शिंदे ने कहा कि उल्हासनगर के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी आम जनता की सरकार के माध्यम से हर संभव मदद की जाएगी. सड़क, पानी, बिजली और शहर की सफाई के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्योंकि अब आपके असली मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आ गए हैं। उल्हासनगर वासियों का प्यार आज देखने को मिला। हमारी सरकार इस बात को ध्यान में रखकर काम कर रही है कि इस राज्य में आम आदमी क्या चाहता है। केंद्र सरकार भी हमारा समर्थन करती है। हमारे राज्य के विकास के लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा सहयोग और समर्थन है। तो यह सरकार बहुत तेजी से इस राज्य का समग्र विकास कर रही है। मैं और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और हमारे सभी साथी इस राज्य के हित में फैसले लेने के लिए यहां दिन-रात काम कर रहे हैं। किसानों, मेहनतकशों, मजदूरों और पूरे शहर के लिए जो भी जरूरी है, हम मुहैया कराने का काम कर रहे हैं।
             उल्हासनगर में पुरानी और खतरनाक इमारतों के पुनर्विकास में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने के लिए नियमों में भी संशोधन किया गया है। इसका सरकार का फैसला जल्द ही प्राप्त होगा। उल्हासनगर शहर को 50 एमएलडी पानी की जरूरत है, पानी की इस कमी को भी राज्य सरकार पूरा करेगी। बड़ी सड़कें, पीने का पानी, दीये, बगीचे जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का काम नगर निगम और राज्य सरकार दोनों कर रही हैं. उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि इस शहर का सुनियोजित तरीके से विकास किया जाएगा, चौड़ी सड़कें, बगीचे, खेल के मैदान, स्वास्थ्य सुविधाएं, अच्छे स्कूल, अस्पताल बनाए जाएंगे और उल्हासनगर के निवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया जाएगा.
           सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि विभिन्न गतिविधियों से उल्हासनगर का विकास होगा। यहां की सड़कों और मकानों की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा और कहा कि सिंधी समाज हर वर्ष हरिव्दार यात्रा पर जाती है और उनकी मांग को पूरा करते हुए 20 फरवरी से हरिव्दार की ट्रेन जो रद्द की गई थी उसे वापस शुरु किया जा रहा है। थाहिरिया सिंग दरबार के प्रमुख जस्सू भाईसाहब व टिल्लू भाईसाहब ने उनका आभार प्रकट  किया है।

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.