"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू का डर, इंसान में बर्ड फ्लू की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट नहीं, उल्हासनगर में नए मरीज 12, एक्टिव 116, अंबरनाथ में नए मरीज 05, एक्टिव 125

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 12एक्टिव मरीज 116

कोरोना मुक्त 10,978, मृत्यु 364, कुल संख्या 11,458

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 05, एक्टिव मरीज 125
कोरोना मुक्त 7975मृत्यु 307, कुल संख्या 8407

🔺 बदलापुर में नए मरीज 07एक्टिव मरीज 136
कोरोना मुक्त 8789, मृत्यु 120, कुल संख्या 9045

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 64, एक्टिव 1026
कोरोना मुक्त 56,429, मृत्यु 1118, कुल संख्या 58,573
युसूफ शेख / हीरो बोधा
मुंबई-ठाणे पहुंचा बर्ड फ्लू 
मुंबई। कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू के मामले मिलने से लोगों में डर का माहौल फैल रहा है। सोमवार को मुंबई शहर व ठाणे में कुछ कौओं की मौत के बाद उनके सैम्पल लिए गए जिनमें बर्ड फ्लू के लक्ष्ण पाए गए हैं। लेकिन इंसान में बर्ड फ्लू की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट नहीं मिलने के दावा केंद्र सरकार ने किया है। ठाणे में बर्ड फ्लो पर नजर रखने हेतु कंट्रोल रुम भी बनाया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।
केंद्र ने सोमवार को राज्यों से मुर्गा मंडियों को बंद नहीं करने अथवा कुक्कुट उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित नहीं करने को कहा क्योंकि मानव में बर्ड फ्लू संचरण की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। हालांकि, देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हो चुकी है। पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने संवाददातओं से कहा कि मानव में बर्ड फ्लू संचरण की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट नहीं है और ऐसे में उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दिल्ली समेत सभी राज्य सरकारों से मुर्गा मंडियों को बंद नहीं करने अथवा कुक्कुट उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित नहीं करने को भी कहा है। दिल्ली सरकार ने एहतियात के तौर पर शहर के बाहर से लाए गए प्रसंस्कृत और पैक किए गए चिकन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिसके मद्देनजर सिंह की टिप्पणी सामने आई है। इससे पहले दिन में केंद्र सरकार ने कहा कि अब तक देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू प्रकोप की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही जलाशयों, जीवित पक्षियों के बाजार, मुर्गी पालन केंद्रों और चिड़ियाघरों के आसपास निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने एक बयान में कहा, ''11 जनवरी 2021 तक देश के 10 राज्यों में एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हो चुकी है।'' दस जनवरी तक सात राज्यों केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हुई थी। वहीं, सोमवार को दिल्ली, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भी इस वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।
उल्हासनगर में आज 9 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 12 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 11,458 हो गई है। मृतकों की संख्या 364 हो गई है। आज 9 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 10,978 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 95.81 बताया गया है। वहीं 116 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 43, होम आयसोलेशन में 44 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
अंबरनाथ में 7975 कोरोना मुक्त
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 05 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 8407 हो गई है। आज शहर पूर्व में 4 और पश्चिम में 1 रोगी मिले हैं। 94.86 प्रतिशत के साथ आज तक 7975 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.48 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 125 हैं। मृतकों की कुल संख्या 307 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 125 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 37,757 पहुंच गई है। आज 72 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 67 नेगेटिव और 5 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 7 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 7 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9045 हो गई है। मृतकों का 1.32 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 120 हो गई है। यहां पर 97.16 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 8789 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 1.50 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 136 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 15,647 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 26 नेगेटिव और 7 पाॅजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हमें नपा के श्री सुनील मकाजी ने दी है। 
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 64 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 64 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 58,573 तक जा पहुची है इनमें 1026 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 56,429 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, मरने वालों की संख्या 1118 तक पहुंच गई है। 91 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 08, कल्याण पश्चिम में 18, डोंबिवली पूर्व में 19, डोंबिवली पश्चिम में 14, मांडा टिटवाला में 2, पिसवली में 0 तथा मोहना में 3 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.